सिर्फ 3 सालों की ट्रेनिंग करके कॉमनवेल्थ में गोल्ड मेडल जीतने वाले बॉडीबिल्डर खिलाड़ी से वेटलिफ्टिंग में आने वाले कतलू रवि कुमार इस खेल में एक उभरते हुए खिलाड़ी हैं। कतलू रवि कुमार पुरूषों की 69 किलोग्राम वर्ग वेटलिफ्टिंग इवेंट में हिस्सा लेते हैं।
शुरूआती जीवन
उड़ीसा के बरहामपुर से आने वाले कतलू रवि कुमार ने वेटलिफ्टिंग की शुरूआत वीर हनुमान क्लब में की थी। 7 सालों तक कतलू रवि कुमार ने बॉडीबिल्डर के तौर पर बिताया लेकिन इसमें अधिक सफल होने के मौका ना मिलने की वजह से रवि ने वेटलिफ्टिंग की तरफ अपने कदम बढ़ाये। रवि को अपने एथलेटिक करियर में सफलता हासिल करने के लिए काफी बाधाओं को पार करना पड़ा लेकिन रवि के रूप में देश को एक शानदार प्रतिभा मिली है।
निजी जीवन
24 अप्रैल 1988 को कतलू रवि कुमार का जन्म उडीसा के बरहामपुर में हुआ था। रवि पहले एक बॉडीबिल्डर थे, जिसके बाद वह वेटलिफ्टिंग में आगे बढ़े। शुरू में रवि कुमार ने वेटलिफ्टिंग का अभ्यास वीर हनुमान क्लब उडीसा में किया। रवि के ट्रेनर नारायण साहू ने उन्हें बॉडीबिल्डिंग से वेटलिफ्टिंग में आने की सलाह दी थी।
दूसरे एथलीट जो अपने घर पर ट्रेनिंग करने में अधिक सहज महसूस करते हैं, तो वहीं रवि के लिए घर पर ट्रेनिंग करना आसान नहीं था, क्योंकि घर पर सभी सदस्य शाकाहारी होने की वजह से रवि को अपना खाना खुद बनाना पड़ता था।
परिवार के सदस्यों के अलावा रवि का हौसला बढ़ाने में उनके कोच सीता प्रसाद पाथनिक ने भी अहम योगदान दिया है, इसके अलावा साथी खिलाड़ियों ने भी अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन में रवि की काफी मदद की है।
प्रोफेशनल जीवन
कतलू रवि कुमार ने साल 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स के 3 साल पहले ही वेटलिफ्टिंग में अपने कदम रखे थे, जिसके बाद रवि ने हर कदम पर लगातार कड़ी मेहनत करते हुए चले गए जिससे वह सफल हो सके और कॉमनवेल्थ में रवि ने 321 किलोग्राम वजन उठाकर गोल्ड मेडल को अपने नाम पर किया था।
रवि कुमार ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई अवार्ड काफी कम समय में ही जीत लिए। साल 2011 में रवि ने चाइना में हुई सीनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 3 कांस्य पदकों को अपने नाम पर किया था। इसके बाद बैंगलुरू में हुई अगली सीनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 3 गोल्ड मेडल भी जीते।
समर ओलंपिक साल 2012 और 2014 में भी रवि कुमार ने हिस्सा लिया था, लेकिन वह कोई पदक नहीं जीत सके। जिसके बाद साल 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स में रवि ने 69 किलोग्राम कैटेगरी इवेंट में हिस्सा लेते हुए सिल्वर पदक को अपने नाम पर किया था। वर्तमान में कतलू रवि कुमार भारतीय आर्मी में भर्ती हैं।
अचीवमेंट
निजी जानकारी
विवाद
31 साल के वेटलिफ्टर खिलाड़ी कतलू रवि कुमार ने अपने प्रदर्शन को लेकर ही सुर्खियां बटोरी हैं। रवि कुमार करियर में अभी तक किसी भी तरह के विवादों से काफी दूर रहे हैं।
नेटवर्थ
अभी कतलू रवि कुमार की नेटवर्थ को लेकर किसी भी तरह की कोई जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है।
सोशल मीडिया प्रोफाइल
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…