Categories: Cricket

न्यूजीलैंड बनाम भारत के बीच दूसरे टेस्ट के पहले दिन बने ये रिकॉर्ड

न्यूज़ीलैंड और भारत के बीच खेली जा रही 2 टेस्ट मैचो की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 29 फरवरी शुरु हो गया जिसके पहले दिन के खेल में भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 242 रन बनाकर सिमट गयी। टीम इंडिया की तरफ से ओपनिंग बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने जहां 54 रनों की पारी खेली तो वहीं चेतेश्वर पुजारा और हनुमा विहारी ने 54 और 55 रनों की पारी खेली।

हनुमा विहारी और चेतेश्वर पुजारा के बीच 5 वें विकेट के लिए 81 रनों की महत्तवपूर्ण साझेदारी हुई जिसकी बदौलत टीम पहली पारी में 200 के उपर का स्कोर पार करने में कामयाब हो सकी। वहीं पहले दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड की टीम ने अपनी पहली पारी बिना किसी नुकसान के 63 रन बना लिए थे।

यहां पर देखिए पहले दिन बने यह रिकॉर्ड

पहली पारी में भारतीय टीम का 242 का स्कोर दूसरा ऐसा सबसे कम स्कोर है, जिसमें टीम के तीन खिलाड़ियों के अर्धशतक लगाने के बाद टीम इस स्कोर पर सिमट गयी। इससे पहले साल 1955 में भवालपुर में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में टीम इंडिया की पहली पारी 235 के स्कोर पर सिमटी थी।


विराट कोहली को टिम साउदी अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 बार ऑउट कर चुके हैं, जो कोहली को तीनों फार्मेट में सबसे ज्यादा ऑउट करने के मामले में सबसे ज्यादा है। विराट को जेम्स एंडरसन और ग्रीम स्वान ने 8-8 बार ऑउट किया है।


कोहली दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनको टिम साउदी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 या उससे ज्यादा बार ऑउट किया है। टिम साउदी ने श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने को भी 10 बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऑउट कर चुके हैं।


20 साल 112 दिन की उम्र में न्यूजीलैंड की जमीन पर अर्धशतकीय पारी खेलने वाले दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज हैं। इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने साल 1990 में 16 साल 291 दिन की उम्र में न्यूजीलैंड में अर्धशतकीय पारी टेस्ट क्रिकेट में खेली थी।


पृथ्वी शॉ दूसरे भारतीय युवा ओपनिंग बल्लेबाज हैं, जिन्होंने विदेशी जमीन पर टेस्ट क्रिकेट में पारी की शुरुआत करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली है। इससे पहले माधव आप्टे ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ साल 1953 में पोर्ट ऑफ स्पेन में 20 साल 108 दिन की उम्र में 64 रनों की पारी बतौर ओपनर खेली थी।


टॉम लेथम और टॉम ब्लंडल के बीच पहले विकेट के लिए हुए 63 रनों की साझेदारी न्यूज़ीलैंड की तरफ से भारत के खिलाफ अपनी जमीन पर पिछली 20 पारियों में पहली 50 से ज्यादा रनों की ओपनिंग साझेदारी है।


भारत के खिलाफ पिछली 18 टेस्ट पारियों के बाद यह पहली ओपनिंग साझेदारी है, जो 50 से ज्यादा रनों की हुई है। इससे पहले कोई भी ओपनिंग साझेदारी भारत के खिलाफ पिछली 18 पारियों में 36 से अधिक रनों की नहीं हुई थी।


चेतेश्वर पुजारा ने अपने टेस्ट करियर में पहली बार न्यूज़ीलैंड की जमीन पर अर्धशतकीय पारी खेली है। इससे पहले पुजारा का न्यूजीलैंड में सर्वाधिक टेस्ट स्कोर 23 रनों का था, जिसमें पिछली 6 पारियों में उनका औसत सिर्फ 13.67 का था।


ट्रेंट बोल्ट के लिए भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी बेहद खराब रही जिसमें उन्होंने अपने 17 ओवरो में 2 विकेट तो जरुर हासिल किए लेकिन 89 रन 5.23 के इकॉनमी रेट से खर्च कर दिये जो न्यूजीलैंड की तरफ से टेस्ट क्रिकेट के पहले दिन किसी गेंदबाज का सबसे खराब इकॉनमी रेट है।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago