Categories: CricketNews

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम को मिली 7 विकेट से हार

 

भारतीय टीम के लिए न्यूजीलैंड का दौरा जितनी खुशी के साथ शुरु हुआ था, खत्म उतनी ही निराशा के साथ हुआ। टी20 सीरीज में जहां भारतीय टीम ने 5-0 से जीत हासिल की थी, तो वहीं वनडे सीरीज में टीम इंडिया को 3-0 से हार का सामना करना पड़ा वहीं 2 मैचो की टेस्ट सीरीज में भी टीम को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा।

आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में भारतीय टीम के लिए यह पहली टेस्ट सीरीज हार है और साथ ही टीम को 120 अंक हासिल करने का मौका भी हाथ से गवाना पड़ा है। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम को जहां पहले टेस्ट मैच में 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, तो वहीं क्राइसचर्च में खेले गए सीरीज के दूसरे टेस्ट में भी टीम इंडिया को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

दूसरा टेस्ट भी तीसरे दिन हुआ खत्म

जहां पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम के बल्लेबाजो का प्रदर्शन देखने के बाद सभी को बेहद निराशा हुई थी, तो वहीं सभी को उम्मीद थी, कि दूसरे टेस्ट में बल्लेबाजो से अच्छा प्रदर्शन करेंगे लेकिन एकबार फिर निराशा देखने को मिली। कप्तान विराट कोहली के लिए यह टेस्ट सीरीज उनके करियर की सबसे खराब कही जा सकती है, जहां पर उनका बल्ला पूरी तरह से खामोश ही रहा।

दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन जब खेल शुरु हुआ तो उस समय भारतीय टीम का स्कोर 90 रन पर 6 विकेट था, जिसके बाद टीम इंडिया अपने स्कोर में 34 रन ही जोड़ सके और पारी 124 रनों पर ही सिमट गयी। जिसके बाद न्यूज़ीलैंड को 132 रनों का लक्ष्य का मिला और टॉम लेथम के साथ टॉम ब्लंडल ने पहले विकेट के लिए 103 रनों की साझेदारी करके अपने टीम को आसान जीत दिलाने की नीव रख दी थी।

दूसरी पारी में भारतीय टीम के लिए जसप्रीत बुमराह ने जहां 2 विकेट हासिल किए तो वहीं उमेश यादव ने 1 विकेट अपने नाम पर किया। इसके अलावा काएल जेमीसन को प्लेयर ऑफ दी मैच का खिताब दिया गया तो वहीं टिम साउदी को प्लेयर ऑफ दी सीरीज का अवार्ड मिला। वहीं आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में भारतीय टीम जहां 9 मैचो में 360 अंको के साथ अभी भी पहले स्थान पर है, तो वहीं न्यूजीलैंड की टीम 7 मैचो में 180 अंको के बाद तीसरे पायदान पर पहुंच चुकी हैं।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago