Categories: ओलंपिक

भारतीय महिला स्प्रिंटर खिलाड़ी निर्मला शेरोन के बारे में जानिए सभी जानकारी

भारत की महिला ट्रैक एंड फील्ड स्प्रिंटर खिलाड़ी निर्मला शेरोन जो 400 मीटर के इवेंट में हिस्सा लेती हैं। साल 2016 में हुए रियो ओलंपिक में निर्मला भारतीय एथलेटिक टीम का हिस्सा थी, इसके अलावा साल 2017 में हुई एशियन चैंपियनशिप में निर्मला ने गोल्ड मेडल जीता था।

शुरूआती जीवन

निर्मला शेरोन का जन्म हरियाणा के भिवानी जिले के चेहद खुर्द गांव में हुआ था। स्कूल में होने वाले एथलेटिक इवेंट में ही निर्मला ने हिस्सा लेना शुरू कर दिया था। निर्मला ने अपनी पढ़ाई गवर्नमेंट स्कूल से की है। शेरोन एक किसानी परिवार में जन्म लिया था, जिस कारण उनकी आर्थिक स्थिती बेहतर नहीं थी। दमकुरास कोच बिजेंदर सिंह जी ने बहल्स गवर्नमेंट गर्ल्स सेकेंड्री स्कूल के खिलाड़ियों को कोचिंग देते थे। साल 2009 में निर्मला 9 वीं क्लास में थी और उनके पिता सुरेश की कोच बिजेंदर से काफी अच्छी दोस्ती थी और इस आधार पर सुरेश ने बिजेंदर को अपने बेटी के लिए कोचिंग देने के लिए कहा, जिसके बाद निर्मला ने अपने एथलेटिक बनने का जो सफर शुरू किया उसके बाद पीछे मुडकर जीवन में नहीं देखा।

निजी जीवन

निर्मला एक बेहद जिम्मेदार बेटी थी, जिनका पूरा ध्यान अपने करियर पर था। शेरोन इस समय 24 साल की हैं और अपने परिवार के साथ रोहतक में रहती हैं। निर्मला ने हरियाणा के रोहतक से अपना ग्रेजुएश महर्षी दयानंद यूनिवर्सिटी किया है। अपनी पढ़ाई के पूरा होने के बाद निर्मला का पूरा ध्यान खेल की तरफ देने का है। निर्मला जो एक किसान परिवार से आती हैं, उनके उपर अपने खेल के साथ पढ़ाई को लेकर काफी दबाव रहा है और उन्होंने बीए के पेपर में पास होने के साथ ओलंपिक में भी हिस्सा लिया।

प्रोफेशनल जीवन

निर्मला ने साल 2021 में एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने के बाद साल 2013 की वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भी काफी कड़ी मेहनत की है। साल 2013 में निर्मला ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में सबसे शानदार एथलेटिक रही थी। साल 2015 में निर्मला ने अपने कोच विजेंदर सिंह दमकोरा के साथ रोहतक के राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में आकर सिंथेटिक ट्रैक पर अभ्यास किया जिससे वह अपनी स्किल्स को सुधार सके।

उनकी इस कड़ी मेहनत फल उन्हें अगले साल ही मिला जब तेलांगना में हुए इंटर स्टेट एथलेटिक्स में 400 मीटर रेस में गोल्ड मेडल जीतकर ओलंपिक के लिए अपनी टिकट को पक्का कर लिया। निर्मला शेरान साल 2016 के रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाइ करने वाली कुछ महिला एथलेटिक खिलाड़ियों में से एक थी। निर्मला ने ओलंपिक के क्वालीफाइ करने के लिए ना सिर्फ 52.40 सेकेंड के अंदर रेस को खत्म किया बल्कि साल 2014 में एम.आर. पूवम्मा के बनाये 51.73 के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। निर्मला की कड़ी मेहनत ने उन्हें इस सफलता का हकदार बनाया।

हैदराबाद में हुए एथलेटिक्स एसोसियेशन में 400 मीटर इवेंट में जीत हासिल करने के साथ उन्होंने दिग्गज़ महिला एथलेटिक को भी हराया। शेरोन ने महिलाओं की 4X400 रिले टीम इवेंट के लिए भी ओलंपिक में क्वालिफाइ कर लिया था। उस टीम में शेरोन के अलावा पूवम्मा, टिंटु लुक्का, अनिल्दा थॉमस ने बैंगलुरू के इवेंट में 3 मिनट 27 सेकेंड में रेस को पूरा करते हुए वर्ल्ड में 16 रिले टीमों के ओलंपिक क्वालिफायर में 12 सबसे बेस्ट किया था। साल 2017 में भुवनेश्वर में हुई एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय महिलाओं ने 4X400 मीटर रिले टीम इवेंट में जीत हासिल की थी, जिसका हिस्सा निर्मला शेरोन भी थी। रियो ओलंपिक में निर्मला भले ही एक भी पदक हासिल ना कर सकी हो लेकिन उन्होंने एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 400 मीटर व्यक्तिगत और 4X400 मीटर रिले टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था।

निजी जानकारी

  • जन्म – 15 जुलाई 1995
  • उम्र – 24 साल (साल 2019 तक)
  • जन्म स्थान – चेहद खुर्द गांव, भिवानी डिस्ट्रिक, भारत
  • राशी – कैंसर
  • राष्ट्रीयता – भारतीय
  • होमटाउन – भिवानी डिस्ट्रिक, हरियाणा, भारत
  • रेजीडेंस – रोहतक, हरियाणा
  • स्कूल – बहल्स गवर्नमेंट सेकेंड्री गर्ल्स हाई स्कूल
  • कॉलेज – महर्षी दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक, हरियाणा
  • प्रोफेशन – ट्रैक एंड फील्ड स्प्रिंटर
  • इवेंट – 400 मीटर और 4X400 मीटर रिले
  • नेटवर्थ – 1 मिलियन अमेरिकन डॉलर के आसपास
  • क्वालिफिकेशन – ग्रेजुएट (बैचलर डिग्री)
  • रिलीजन – हिंदू

फिजिकल माप

  • लम्बाई – 5 फुट 3 इंच
  • वजन – 61 किलोग्राम
  • आंखो का रंग – ब्लू
  • बालों का रंग – ब्लैक

विवाद

साल 2017 में जब निर्मला शेरोन ने एशियन चैंपियनशिप में पदक जीता था, उसके बाद उन्हें ट्रैक पर अधिक नहीं देखा जिसमें एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया का उनके प्रति सवाल खड़ा करना था, कि वह ट्रेनिंग सही तरीके से नहीं कर हैं। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रेसीडेंट आदिल्ली सुमरविल्ला ने उनके प्रदर्शन को लेकर भी सवाल खड़े किये थे।

इसके बाद निर्मला ने अपनी तरफ से सफाई देते हुए कहा था, कि वह मानसिक तौर पर ठीक नहीं थी, क्योंकि वह निजी समस्यों से घिरी हुई थी। निर्मला ने टाइफाइड से ठीक होने के बाद सभी के सामने इसको कबूला था। जिसके बाद उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने AFI  को अपनी ट्रेनिंग की जगह को लेकर बताया था, तो निर्मला ने कहा मैने उन्हें कोई जानकारी नहीं दी। वर्ल्ड चैंपियनशिप के बाद निर्मला अपने गांव दादरी में आ गयी थी, जहां पर वह अपने कोच विजेंदर के साथ भिवानी में ट्रेनिंग कर रही थी।

नेटवर्थ

निर्मला शेरोन की नेटवर्थ को लेकर बात करी जाए जो वह हेल्थ सप्लीमेंट कंपनी मसल्स ट्रेल हेल्थ के साथ अनुबंध में हैं और इस डील के बारे किसी अधिक जानकारी नहीं है। लेकिन एक अनुमान के अनुसार उनकी नेटवर्थ लगभग 1 मिलियन डॉलर के आसपास होने की उम्मीद की जा सकती है।

सोशल मीडिया प्रोफाइल

  • फेसबुक – https://www.facebook.com/nirmala.sheoran.75
  • इंस्टाग्राम – इंस्टा पर कोई ऑफीशियल हैंडल नहीं है।
  • ट्विटर – इस प्लेटफार्म पर कोई आधिकारिक हैंडल नहीं है।
आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago