भारतीय वेटलिफ्टर खिलाड़ी सतीश कुमार शिवलिंगम इस खेल के एक जाने पहचाने नाम हैं। सतीश 77 किलोग्राम वर्ग की वेटलिफ्टिंग इवेंट में हिस्सा लेते हैं। 2 बार वेटलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाले सतीश शिवलिंगम को राहुल द्रविड़ की मेटरशिप प्रोग्राम के तहत गो स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तहत काफी मदद मिलती है।
निजी जीवन
सतीश कुमार शिवलिंगम का जन्म 23 जून 1992 को तमिलनाडु के वेल्लोर में हुआ था। शिवलिंगम के पिता एक पूर्व सरकारी कर्मचारी हैं, जिन्होंने नेशनल लेवल तक खेला है और वर्तमान में वह वेल्लोर की वीआईटी यूनिवर्सिटी में गार्ड के पद पर तैनात हैं। शिवलिंगम के पिता और मां देवानी ने उन्हें एथलेटिक में करियर बनाने में हर समय मदद की। सतीश ने अपनी शुरूआती पढ़ाई सथुवचारी के गवर्नमेंट हायर सेकेंड्री स्कूल से पूरी की है। वर्तमान में सतीश साउथर्न रेलवे में क्लर्क के पद पर तैनात हैं।
शिवलिंगम के पिता ने उन्हें 13 साल की उम्र से ही वेटलिफ्टिंग के लिए ट्रेन करना शुरू कर दिया था। दिन में 5 घंटे से अधिक समय तक सतीश को ट्रेन करते थे। अपने पिता के दिशा-निर्देश की वजह से सतीश ने कई उपलब्धियां हासिल की जिसमें राज्य और नेशनल लेवल पर उन्होंने जूनियर और सीनियर कैटेगरी के अलावा एशियन लेवल पर भी कई पदकों को अपने नाम पर किया। सतीश के पिता उनकी डाइट का पूरा ख्याल रखते हैं और हमेशा ध्यान देते हैं, वह कभी कॉफी ना पियें।
प्रोफेशनल लाइफ
सतीश ने अपने घर पर बने एटलस वेटलिफ्टिंग ट्रेनिंग सेंटर में एडमीशन लिया और उसके बाद उन्होंने एक भी दिन ऐसा नहीं जाने दिया जिस दिन वह ट्रेनिंग करने के लिए ना गए हों। साल 2008 में सतीश ने 77 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। इसके बाद साल 2014 में सतीश ने 77 किलोग्राम इवेंट में 179 किलो वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीता इसके बाद साल 2016 में सतीश ने रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाइ किया लेकिन वह 14 खिलाड़ियों में 11 वें स्थान तक पहुंच सके।
अचीवमेंट
कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप
कॉमनवेल्थ गेम्स
निजी जानकारी
विवाद
सतीश कुमार शिवलिंगम का ध्यान अपने खेल के प्रति काफी रहता है, जिस कारण वह अपने प्रदर्शन को लेकर लगातार सुर्खियां बटोरते रहते हैं। अभी तक अपने करियर में सतीश किसी भी तरह के विवादों से काफी दूर ही रहे हैं।
नेटवर्थ
सतीश कुमार शिवलिंगम की नेटवर्थ को लेकर किसी भी तरह की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
सोशल मीडिया प्रोफाइल
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…