Categories: Cricket

वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज

वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक: किसी जमाने में क्रिकेट के किसी भी प्रारुप में दोहरा शतक लगाना किसी सपने कि तरह था या खिलाडी अपने इस सपने को टेस्ट क्रिकेट में पुरा करते थे लेकिन अब जैसे-जैसे क्रिकेट आगे बढ रहा है कुछ सपने वनडे में भी हकिकत हो गये है या होने लगे है ।आज के समय में ODI में भी 200 या दोहरा शतक लगाना आम हो गया है। आज लोगो को ये भी उम्मीद है कि वो दिन भी दुर नही जब टी-20 क्रिकेट जैसे छोटे प्रारुप में भी दोहरा शतक देखने को मिल सकता है। जब से बल्लेबाज चौको और छक्को से बाते करने लग गये है तब से क्रिकेट में दोहरा शतक भी आम हो गया है।

इस आर्टिकल हम आपको ऐसे बल्लेबाजो के बारे बतायेगें जिन्होने वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाये है और इस लिस्ट में ऐसे बल्लेबाज भी है जिन्होने एक नही दो नही तीन बार ये कारनामा कर दिखाया है।

1. सचिन तेंदुलकर – 200

इस नाम से हम सभी वाकिफ है और इस नाम के साथ जुडे हर एक रिकॉर्ड से भी लेकिन क्या आप इस बात को  जानते है कि सचिन हि वो खिलाडी है,जिन्होने एकदिवसीय मैचो सबसे पहले दोहरा शतक लगाने का कारनामा किया था। 2010 में साउथ अफ्रिका के खिलाफ खेलते हुए सचिन ने 147 गेंदो का सामना कर नाबाद 200 रन बनाये थे,जिसमें इस बल्लेबाज ने शानदार 25 चौके और 3 छक्के लगाये थे। सचिन के द्वारा लगाया गया ये शतक काफि मायनो में अहम था क्योकि सचिन से पहले ये कारनामा कोई भी बल्लेबाज नही कर पाया था।

2. फखर जमान – 210

इस लिस्ट में ये सबसे चौकाने वाला नाम है क्योकि दोहरा शतक लगाने से पहले इस 29 वर्षिय बल्लेबाज ने पाकिस्तान के लिए ज्यादा मैच नही खेले थे। पाकिस्तान टीम के सलामी बल्लेबाज फखर जमान ने 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलते हुए 156 गेंदो का सामना कर नाबाद 210 रनो कि शानदार पारी खेली थी,जिसमें इस बल्लेबाज ने 24 चौके और 5 छक्के लगाये थे। फखर जमान पाकिस्तान के पहले बल्लेबाज है, जिसने ODI क्रिकेट में दोहरा शतक जङा है।

3. क्रिस गेल – 215

यूनिवर्सल बॉस और महामानव जैसे नाम से प्रसिध्द वेस्टइंडीज के सलामि बल्लेबाज क्रिस गेल अपने ताबडतोड बल्लेबाजी के लिए जाने जाते है। मंच 2015 वर्ल्ड कप का था और मैच जिम्बाब्वे के साथ। 2015 वर्ल्ड कप लीग मैच खेल रहे वेस्टइंडीज के इस सलामि बल्लेबाज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलते हुए 147 गेंदो का सामना कर 215 रनो कि शानदार पारी खेली थी,जिसमें इस बल्लेबाज ने 10 चौके और 16 छक्के लगाये थे। ये दोहरा शतक काफि अहम है। क्रिस गेल वेस्टइंडीज के पहले बल्लेबाज है, जिसने वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जङा है और पहले बल्लेबाज है जिसने वर्ल्ड कप जैसे मंच पर दोहरा शतक लगाया है और छक्को के मामले में रोहित शर्मा के बराबर खडे हुए थे।

यह भी पढ़े: वनडे में सबसे ज्यादा शतक

4. विरेंद्र सहवाग – 219

अपने बेखौफ बल्लेबाजी के लिए मशहुर और गेंदबाजो को खौफ में रखने वाला ये बल्लेबाज भी अपने ताबडतोड बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है।भारतीय टीम के इस सलामी बल्लेबाज को और इसके बेखौफ अंदाज से हम सभी वाकिफ है।साल 2011 कि थी मैच वेस्टइंडीज टीम के साथ थी ओपनींग करने आये सहवाग ने 149 गेंदो का सामना कर 219 रनो कि शानदार पारी खेली थी,जिसमें इस बल्लेबाज ने 25 चौके और 7 छक्के लगाये थे। ये दोहरा शतक काफि अहम है। सहवाग दुनिया के पहले बल्लेबाज है,जिसने कप्तानी करते हुए ODI क्रिकेट में दोहरा शतक जङा था।

5. मार्टिन गप्टील – 237

न्यूजीलैंड के इस सलामी बल्लेबाज ने भी करिश्मा कर दिखाया है, मंच 2015 वर्ल्ड कप का था और मैच वेस्टइंडीज के साथ था। 2015 वर्ल्ड कप का क्वाटर फाइनल मैच खेल रहे न्यूजीलैंड के इस सलामि बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए 163 गेंदो का सामना कर नाबाद 237 रनो कि शानदार पारी खेली थी, जिसमें इस बल्लेबाज ने 24 चौके और 11 छक्के लगाये थे। ये दोहरा शतक काफि अहम है। मार्टिन गप्टील न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज है,जिसने वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जङा है और दूसरे बल्लेबाज है जिसने वर्ल्ड कप जैसे मंच पर दोहरा शतक लगाया है।

6. रोहित शर्मा – 264,209,208

हिटमैन के नाम से प्रसिध्द भारत के सलामि बल्लेबाज रोहित शर्मा इस सदी के सबसे सफल और सबसे ज्यादा दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज है।रोहित हि वो खिलाडी है,जिनके नाम वनडे में तीन दोहरा शतक दर्ज है और रोहित के तीनो शतक के साथ अलग-अलग रिकॉर्ड भी शामिल है।दुनिया एक मात्र ऐसे खिलाडी है जिनके शतक लगाने के बाद लोगो को उम्मीद लगी रहती थी है कि थोडे देर दोहरा शतक का खबर भी आएगा।

1. 209 रन 158 गेंद 12 चौका 16 छक्का बनाम ऑस्ट्रेलिया

– इस पारी में एक इनिंग में रोहित ने सबसे ज्यादा 16 छक्के लगाये थे।

2. 264 रन 173 गेंद 33 चौका 9 छक्का बनाम श्रीलंका

  • इस पारी में किसी बल्लेबाज के द्वारा बनाया गया व्यकितगत स्कोर है और साथ में सबसे ज्यादा 33 चौका और सबसे ज्यादा 42 बाउंड्री लगाया था।

3. नाबाद 208 रन 153 गेंद 13 चौका 12 छक्का बनाम श्रीलंका

  • रोहित दुनिया के पहले बल्लेबाज है,जिसने कप्तानी करते हुए वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जङा है और नाबाद रहे है।

आपको बता दे कि वनडे क्रिकेट में सारे दोहरा शतक सलामी बल्लेबाजो द्वारा लगाया गया है।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago