Categories: CricketNews

Coronavirus की वजह से BCCI ने घरेलू सीरीजों को लेकर भी लिया बड़ा फैसला

मौजूदा समय में पूरे वर्ल्ड में कोरोना वायरस को लेकर दशहत के माहौल देखा जा सकता है, जिसने स्पोर्ट्स जगत में भी अपना प्रभाव दिखाने का काम किया है, जिस वजह से कई बड़े स्पोर्ट्स जहां रद्द कर दिए गए हैं, तो वहीं कुछ इवेंट को बीच में रोक कर इनको आगे भविष्य में कराने का फैसला किया गया।

क्रिकेट में भी इस कोरोना वायरस ने अपना प्रभाव दिखाने का किया जिसमें इंडियन प्रीमियर लीग का 13 वां सीजन जो पहले 29 मार्च से खेला जाना था, उसे 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है, तो वहीं भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही 3 मैचो की वनडे सीरीज के आखिरी के 2 मैचो को बीसीसीआई ने रद्द करने का फैसला किया।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शनिवार को एक और बड़ा फैसला लेते हुए घरेलू सीरीज को कोरोना वायरस की वजह से अगले आदेश तक के लिए रद्द करने का फैसला किया है, जो हालात सामान्य होने के बाद फिर से आयोजित किए जायेंगे। जहां 18 से 22 मार्च तक ईरानी कप खेला जाना था, जो इस बार बनी रणजी ट्राफी चैंपियन सौराष्ट्रा और शेष भारत के बीच होना था, उसे भी अगले आदेश तक के लिए टालने का फैसला किया गया है।

बीसीसीआई की तरफ से जारी किया गया यह बयान

बीसीसीआई ने इस बारे में अपनी तरफ से एक बयान जारी करते हुए कहा कि, नोवल कोरोना वायरस को देखते हुए हम ईरानी कप, सीनियर महिला वनडे कप नॉकऑउट, विजय हजारे ट्राफी, सीनियर महिला वनडे चैलेंजर, महिला अंडर 19 वनडे नॉकऑउट, महिला अंडर टी20 लीग, सुपर लीग और नॉकऑउट, महिला अंडर19 टी20 चैलेंजर ट्राफी, महिला अंडर 23 नॉकऑउट, महिला अंडर 23 वनडे चैलेंजर के सभी मैचो को अगले आदेश तक टालने का फैसला किया गया है।

वहीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस समय कोरोना वायरस का असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा जिसमें शनिवार की सुबह ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 3 मैचो की वनडे सीरीज को भी अब रद्द कर दिया गया है, इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया टीम के न्यूजीलैंड के दौरे को भी रद्द करने का फैसला किया गया है।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago