क्रिकेट का दूसरा फार्मेट वनडे जो एक दिन में खेला जाने वाले फार्मेट था और इसकी जब शुरुआत हुई थी, तो उस समय टीमों को 60-60 ओवरों का मैच खेलना होता था, जिसके बाद इसके नियमों में लगातार बदलाव देखने को मिला और 50-50 ओवरों का मैच खेला जाने लगा और इस फार्मेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट वर्ल्डकप हर 4 साल में कराने का फैसला किया गया।
वनडे क्रिकेट में समय के साथ कई बदलाव देखने को मिले हैं, जिससे यह खेल और भी ज्यादा रोमांचक हो गया और टीमें भी अब 50 ओवरों में बड़े-बड़े स्कोर बनाती हुई दिखती है, जिसको विपक्षी टीमें चेज भी करती दिखी हैं, जिसके बाद हम आपको अभी तक वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीमों के बारे में बताने जा रहे हैं।
5 – न्यूजीलैंड (373 मैच हार चुकी है)
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने अपना पहला वनडे मैच साल 1973 में खेला था, जिसके बाद से टीम अभी तक 771 वनडे मैच खेल चुकी है, जिसमें से उसे 351 मैचो में जहां जीत हासिल हुई तो वहीं टीम को 373 मैचो में हार का सामना करना पड़ा है, इसके अलावा 7 मैच बराबरी पर छूटने के अलावा 40 मैचो का कोई परिणाम नहीं निकल सका है। वनडे में टीम का जीत का प्रतिशत 48.49 का है।
4 – वेस्टइंडीज़ (381 मैच हार चुकी है)
वेस्टइंडीज़ क्रिकेट टीम एक समय वनडे की सबसे मजबूत टीमों में से एक मानी जाती थी, लेकिन मौजूदा समय में टीम इस फार्मेट में बेहद कमजोर दिखती है। वेस्टइंडीज़ ने साल 1973 में अपना पहला वनडे मैच खेलने के बाद अभी तक 822 मैच खेल चुकी है, जिसमें से टीम को 401 में जीत हासिल हुई तो वहीं 381 में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 10 मैच बराबरी पर खत्म होने के अलावा 30 मैचो का कोई परिणाम नहीं निकल सका है।
3 – पाकिस्तान (413 मैच हार चुकी है)
पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अपना पहला वनडे मैच साल 1973 में खेलने के बाद से अभी तक 927 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 486 मैचो में जीत हासिल हुई है, जबकि 413 मैचो में टीम को हार का सामना करना पड़ा है, इसके अलावा 8 मैच जहां बराबरी पर खत्म हुए तो वहीं 20 मैचो का कोई परिणाम नहीं निकल सका है।
2 – श्रीलंका (421 मैच हार चुकी है)
श्रीलंका क्रिकेट टीम जो साल 1996 की वर्ल्डकप विजेता रही थी, उसने अपना पहला वनडे मैच साल 1975 में खेला था, जिसके बाद से टीम अभी तक 852 मैच खेल चुकी है और इसमें से टीम को 389 मैचो में जीत हासिल हुई तो वहीं 421 मैचो में टीम को हार का सामना करना पड़ा है, इसके अलावा 5 मैच जहां बराबरी पर खत्म हुए तो वहीं 37 मैचो का कोई परिणाम नहीं निकल सका है।
1 – भारत (424 मैच हार चुकी है)
भारतीय टीम का वनडे में अभी तक के रिकॉर्ड को देखा जाए तो साल 1974 में अपना पहला मैच खेलने वाली भारतीय क्रिकेट टीम अभी तक 987 मैच खेल चुकी है, जिसमें से टीम को 513 मैचो में जहां जीत हासिल हुई है, तो वहीं 424 मैचो में टीम को हार का सामना करना पड़ा है, इसके अलावा 9 मैच जहां बराबरी पर खत्म हुए हैं, तो वहीं 41 मैचों का कोई परिणाम नहीं निकल सका है। इसके अलावा भारतीय टीम ने साल 1983 और 2011 में वनडे वर्ल्डकप को अपने नाम पर किया था।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…