इस समय पूरे विश्व में कोरोना वायरस को लेकर दहशत का माहौल देखा जा सकता है, जिस कारण ग्लोबल स्तर पर होने वाले कई स्पोर्ट्स इवेंट को पहले ही रद्द किया जा चुका है, वहीं 29 मार्च सेे शुरु होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के 13 वें सीजन पर इसके प्रभाव को लेकर बाते उठने लगी हैं, जिसके बाद आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन बृजेश पटेल ने इन सभी बातों को नकारते हुए साफ तौर पर कह दिया कि आईपीएल में इसका किसी तरह का असर देखने को नहीं मिलेगा।
वहीं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी आईपीएल में इसके किसी भी तरह के प्रभाव को साफ तौर पर नकार दिया है।कोरोना वायरस की वजह से पूरे वर्ल्ड में अभी तक 3100 से ज्यादा लोगों की जहां मृत्यु हो चुकी है, तो वहीं 90000 से ज्यादा लोग अभी भी इस वायरस की चपेट में हैं।
जिसकी वजह से कई स्पोर्ट्स इवेंट पहले से खतरे में दिखाई देने लगे हैं, जिसमें इस साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक को लेकर भी अब संदेह की नजरो से देखा जाने लगा है। वहीं भारत में भी दिल्ली और जयुपर में इस वायरस की चपेट में आने वाले कुछ मामले सामने आये हैं। इन दोनों ही शहरों में आईपीएल के मैच खेले जाने वाले हैं।
लेकिन आईपीएल चेयरमैन ने बृजेश पटेल ने अपने बयान से यह बात साफ कर दी है, कि आईपीएल अपने तय कार्यक्रम के तहत ही शुरु होगा, जिसमें पटेल ने कहा कि, अभी इसको लेकर किसी भी तरह से डरने की कोई जरुरत नहीं है और हम सभी इस मामले को लेकर लगातार अपनी नजरे बनाये हुए हैं।
कोरोना वायरस को लेकर गांगुली ने कही ये बात
बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने भी कोरोना वायरस को लेकर आईपीएल में किसी भी तरह के खतरे को साफ तौर पर इंकार कर दिया है और साथ यह भी साफ कर दिया कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ 12 मार्च से शुरु होने वाली 3 मैचो की वनडे सीरीज जिसका पहला मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा यह सीरीज भी अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगी।
सौरव गांगुली ने अपने बयान में कहा कि, भारत में अभी इस वायरस को लेकर किसी भी तरह से डरने की जरुरत नहीं है और हमने इसको लेकर किसी तरह की कोई चर्चा भी नहीं की है। इससे पहले सौरव गांगुली ने दुबई में होने वाली एशियन क्रिकेट काउंसिल की मीटिंग में कोरोना वायरस के डर की वजह से जाने से मना कर दिया था।
इसके अलावा एक और बीसीसीआई ऑफीशियल ने कोरोना वायरस को लेकर बयान देते हुए कहा कि साउथ अफ्रीका के साथ होने वाली सीरीज अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही खेली जाएगी जिसमें 3 मैचो की वनडे सीरीज का अंत आईपीएल से पहले 18 मार्च को ही होगा। वहीं भारतीय टीम भी न्यूज़ीलैंड का दौरा खत्म होने के बाद अब देश वापस लौट चुकी है।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…