Categories: Cricket

ODI क्रिकेट में टॉप 10 कप्तान जिनके नाम दर्ज हैं, सबसे अधिक रन

Most ODI runs as Captain: किसी भी खेल की तरह क्रिकेट में भी कप्तान की भूमिका काफी महत्तवपूर्ण होती है, क्योंकि खेल के दौरान उसे ही कई फैसले लेने होते हैं, जिससे उसकी क्षमता को सही तरीके से समझा जा सकता है, कप्तान को अपनी टीम का भी चयन करना होता जिसमें वह कुछ खिलाड़ियों पर अपना भरोसा जताता है, तो कुछ पर नहीं।

कप्तान को फील्ड में अपनी टीम का नेतृत्व सबसे आगे रहकर करना होता है और बाकी खिलाड़ियों के लिए एक उदाहरण देना है, जिससे टीम का आत्मविश्वास किसी भी कम ना हो सके और विपक्षी टीम के उपर सही तरीके से दबाव बनाया जा सके।

हाल में ही खत्म हुए आईसीसी वर्ल्डकप 2019 में हमें देखने को मिला कि किस तरह से न्यूज़ीलैंड टीम के कप्तान केन विलियमसन ने अपनी टीम का नेतृत्व आगे रहकर करते हुए अकेले दम पर टीम पर टीम को फाइनल तक लेकर गए।

वनडे क्रिकेट की बात करे तो अभी तक 306 कप्तनों नेतृत्व करते हुए दिखे हैं, लेकिन उनमें से कुछ ही खिलाड़ी एक कप्तान के रूप में सफल हुए और सभी के लिए एक उदाहरण बने। आज हम वनडे क्रिकेट के 10 ऐसे कप्तानों की बात करेंगे जिन्होंने अपनी टीम की कप्तानी करते हुए एक बल्लेबाज़ के तौर पर भी सबसे सफल रहे।

#10 एलन बार्डर (Allan Border) – 4439 रन

Most ODI runs as Captain:ऑस्ट्रेलिया की टीम से हमेशा एक से एक दिग्गज़ कप्तान देखने को मिले हैं और इसी में एक नाम है, एलन बार्डर का जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 178 वनडे मैचो में कप्तानी की, इस दौरान बार्डर ने 168 पारियों में बल्लेबाज़ी करते हुए 32.17 के औसत से 4439 रन बनाये।

बार्डर ने कप्तान के रूप में 2 शतक और 27 अर्धशतक लगाये इस दौरान उनका सबसे अधिक स्कोर नाबाद 127 रन था, जो वेस्टइंडीज़ के खिलाफ एससीजी के मैदान में आयी थी। बार्डर की ही कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपना पहला विश्वकप जीता था।

#9 एबी डी विलियर्स (AB de Villiers)– 4696 रन

एबी डी विलियर्स अफ्रीका के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं, जिन्होंने 103 वनडे में टीम की कप्तानी की। डी विलियर्स ने इस दौरान 64 के औसत से 4796 रन बनायें जिसमें 13 शतक और 27 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं।

डी विलियर्स का कप्तान के तौर पर बाकी सभी से सबसे अच्छा औसत था, लेकिन विराट कोहली ने उन्हें इस मामले में पीछे छोड़ने का काम किया। कप्तान के तौर पर डी विलियर्स ने सबसे अधिक रनों की पारी साल 2015 के विश्वकप में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ नाबाद 162 रनों की खेली थी।

#8 विराट कोहली (Virat Kohli)– 4800 रन

Most ODI runs as Captain: साल 2017 जनवरी में जब महेंद्र सिंह धोनी ने वनडे क्रिकेट में कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया तो उसके बाद टीम के अगले कप्तान के तौर पर विराट कोहली का नाम आना लाजिमी था और कोहली कप्तान के तौर पर और भी अधिक खतरनाक बल्लेबाज़ साबित हुए।

कोहली अभी तक अपने करियर में 80 वनडे मैचो में टीम की कप्तानी कर चुके हैं, जिसमें 77.39 के औसत से उन्होंने 4800 रन एक कप्तान के तौर पर वनडे क्रिकेट में बनायें हैं। इस दौरान कोहली ने 21 शतक और 19 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।

कप्तान के तौर पर विराट कोहली वनडे में शतक लगाने के मामले में सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोटिंग के 22 शतको से पीछे रह गए हैं। कोहली ने अपनी कप्तानी में सबसे अधिक रनों की पारी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ न्यूलैंड्स वनडे मैच में नाबाद 160 रनों की खेली थी। कोहली की कप्तानी में टीम ने अफ्रीका में 4-1 से वनडे सीरीज़ जीती वहीं साल 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी में फाइनल तक का सफर तय किया और 2019 के वर्ल्डकप में टीम सेमीफाइनल तक पहुंची।

#7 सौरव गांगुली (Sourav Ganguly)– 5104

सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में एक रहे हैं, जिस समय भारतीय टीम फिक्सिंग के कारण एक बुरे दौर से गुजर रही थी, उस वक्त गांगुली को टीम का कप्तान बनाया गया और सौरव ने ना सिर्फ टीम को उस बुरे दौर से निकाला बल्कि भारतीय क्रिकेट की पूरी तस्वीर को ही बदलकर रख दिया।

गांगुली ने वनडे में भारतीय टीम की 147 मैचो में कप्तानी करते हुए 38.67 के औसत से 5104 रन बनायें, जिसमें 11 शतक और 30 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं। कप्तान के तौर पर गांगुली ने सबसे अधिक रनों की पारी साल 2000 में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे मैच में 144 रनों की खेली थी।

साल 2003 के विश्वकप में टीम गांगुली की ही कप्तानी में फाइनल तक पहुंची थी, वहीं साल 2002 में हुई चैंपियंस ट्रॉफी में टीम ने जीत गांगुली की कप्तानी में ही आयी थी। जब भारतीय टीम ने साल 2002 में नेटवेस्ट ट्रॉफी इंग्लैंड में जीती थी, तो उस समय गांगुली ही टीम के कप्तान थे।

#6 मोहम्मद अजहरूद्दीन (Mohammad Azharuddin) – 5169 रन

Most ODI runs as Captain: मोहम्मद अजहरूद्दी भारत के लिए वनडे क्रिकेट में कप्तान के तौर पर दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। साल 1990 में अजहरूद्दीन को भारतीय टीम की कप्तानी वनडे क्रिकेट में सौपीं गयी थी, जिसके बाद 1999 में मैच फिक्सिंग विवाद में फसने तक वह टीम के कप्तान रहे थे और इस दौरान अजहरूद्दीन ने 174 वनडे मैचो में टीम की कप्तानी की।

अजरूद्दीन ने कप्तान के तौर पर 162 पारियों में बल्लेबाज़ी करते हुए 38.8 के औसत से 5169 रन बनायें जिसमें 4 शतक और 36 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं। वहीं कप्तान रहते हुए अजरूद्दीन ने साल 1998 में जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे अधिक रनों की पारी खेली जो नाबाद 153 रनों की थी। 1996 के विश्वकप में अजहर की कप्तानी में टीम ने सेमीफाइनल तक सफर तय किया था।

#5 ग्रीम स्मिथ (Graeme Smith) – 5414 रन

दक्षिण अफ्रीका टीम के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने वनडे में टीम के लिए 149 मैचो में कप्तानी की है, जिसमें स्मिथ ने 147 पारियों में 37 के औसत से 5414 रन बनायें हैं और इसमें 8 शतक के साथ 37 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं।

स्मिथ ने कप्तान के तौर पर सबसे अधिक रन की पारी साल 2009 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच में 141 रनों की खेली थी। 8 साल तक स्मिथ ने अफ्रीका टीम की कमान संभाली जो उनके देश के क्रिकेट में सबसे लम्बे समय तक कप्तान रहने का रिकॉर्ड हैं। स्मिथ की ही कप्तानी में अफ्रीका टीम पहली बार वनडे रैकिंग में नंबर 1 के स्थान पर पहुंची थी।

#4 अर्जुन रणतुंगा (Arjuna Ranatunga)– 5608 रन

Most ODI runs as Captain: श्रीलंका क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों का नाम लिया जाएगा तो उसमें अर्जुन रणतुंगा का नाम सबसे पहले आयेगा। साल 1988 में टीम की कमान संभालने वाले रणतुंगा ने अगले 11 साल तक टीम का नेतृत्व किया।

रणतुंगा ने इस दौरान 193 वनडे मैचो में टीम का नेतृत्व करते हुए 37.64 के औसत से 5608 रन बनायें जिसमें उन्होंने 4 शतक और 37 अर्धशतकीय पारियां खेली। इसके अलावा साल 1996 के विश्वकप को जब श्रीलंकन टीम ने अपने नाम पर किया था, तो उस समय रणतुंगा टीम के कप्तान थे।

#3 स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming)– 6295 रन

स्टीफन फ्लेमिंग वनडे क्रिकेट में किसी टीम के लिए सबसे अधिक मैचो में कप्तानी करने के मामले दूसरे नंबर पर हैं। फ्लेमिंग ने न्यूज़ीलैंड टीम के लिए 218 वनडे मैचो में कप्तानी की है। इस दौरान फ्लेमिंग ने 208 पारियों में 32.79 के औसत से 6295 रन बनाये जिसमें 7 शतक और 38 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं। फ्लेमिंग ने साल 1997 से लेकर 2007 तक टीम की कप्तानी की है।

फ्लेमिंग ने कप्तान रहते हुए सबसे अधिक रनों की पारी 2003 के विश्वकप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 134 रनों की नाबाद पारी खेली थी। फ्लेमिंग की कप्तानी में कीवी टीम साल 2003 और 2007 के विश्वकप के सेमीफाइनल तक पहुंची थी वही 2009 की चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल तक का सफर तय किया था।

#2 महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni)– 6641 रन

Most ODI runs as Captain: महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2007 से 2018 तक भारतीय टीम के लिए 200 वनडे मैचो में कप्तानी की है और वह सबसे सफल भारत भारतीय कप्तान अभी तक रहे हैं और कप्तानों की लिस्ट मे दूसरे सबसे सफल।

धोनी ने कप्तान के तौर पर 172 पारियों में बल्लेबाज़ी करते हुए 53.56 के औसत से 6641 रन बनायें जो औसत के मामले में वनडे में कप्तानों की लिस्ट में विराट कोहली और एबी डी विलियर्स के बाद तीसरा सबसे शानदार औसत हैं। धोनी ने कप्तान के तौर पर 6 शतक और 46 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं और उनका कप्तान के तौर पर सबसे अधिक स्कोर नाबाद 139 रन है।

भारतीय टीम ने धोनी की ही कप्तानी में 28 साल के बाद साल 2011 में विश्वकप दूसरी बार जीत और उसके बाद 2013 में हुई चैंपियंस ट्रॉफी में भी टीम ने धोनी की ही कप्तानी में ही जीत हासिल की थी।

#1 रिकी पोटिंग (Ricky Ponting)– 8497 रन

रिकी पोटिंग वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे अधिक मैचो में कप्तान रहने वाले खिलाड़ी रहे हैं। पोटिंग ने 230 वनडे मैचो में ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए कप्तानी की है, जिसमें 220 पारियों में पोटिंग ने बल्लेबाज़ी करते हुए 42 के औसत से 8497 रन बनायें हैं, जिसमें 22 शतक और 51 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं।

पोटिंग ने कप्तान रहते हुए सबसे अधिक रनों की पारी 164 रन की खेली थी। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पोटिंग के कप्तान रहते हुए साल 2003 और 2007 का विश्वकप जीतने के साथ 2009 में हुई चैपियंस ट्रॉफी में भी जीत हासिल की थी।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago