Interesting Facts About Jasprit Bumrah- भारतीय क्रिकेट टीम में पिछले 3 से 4 सालों में काफी बदलाव देखने को मिला हैं और इसी कारण टीम का विदेशी जमीन पर रिकॉर्ड भी काफी सुधरा। पहले टीम के पास विदेशी जमीन पर ऐसे तेज़ गेंदबाज़ नहीं थे, जो लगातार 140 की गति से उपर गेंदबाज़ी करते हुए वहां के हालातो का लाभ उठा सके।
लेकिन जसप्रीत बुमराह के टीम में शामिल होने के बाद टीम की तस्वीर ही पूरी तरह से बदल खासकरके लिमिटेड ओवरो की क्रिकेट में जिसमें टीम के पास के ऐसे गेंदबाज़ नहीं थे, जो अंत के ओवरो में शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ो को तेज़ी से रन बनाने की छूट दे लेकिन बुमराह के शामिल होने के बाद अब टीम अंतिम ओवरो में भी काफी अच्छी गेंदबाज़ी कर रही है।
बुमराह की गेंदबाज़ी का जो सबसे बड़ा हथियार है वह उनका एक्शन जो बाकी के गेंदबाज़ो से काफी अलग है और इसी कारण वह लगातार एक टप्पे पर गेंद फेकने में कामयाब होते हैं। बुमराह को सबसे पहले आईपीएल में सभी ने खेलते हुए देखा था, जिसमें इस खिलाड़ी ने 19 की उम्र में मुम्बई इंडियंस के लिए अपना पहला मैच खेला था और इसके बाद वह भारतीय टीम के लिए डेथ में प्रमुख गेंदबाज़ अब बन चुके हैं। मौजूदा समय में बुमराह आईसीसी टेस्ट रैकिंग में नंबर 3 और वनडे रैकिंग में नंबर 1 गेंदबाज़ हैं।
आईये आपको बताते हैं, बुमराह के बारे में 15 जानने योग्य बाते | Interesting Facts About Jasprit Bumrah:
#1 जन्म और करियर
जसप्रीत बुमराह का जन्म 6 दिसम्बर 1993 को गुजरात के अहमदाबाद में हुआ था। 14 साल की उम्र में बुमराह ने प्रोफेशनल क्रिकेट खेलने का फैसला लिया और गुजरात के लिए मध्य गति के तेज़ गेंदबाज़ के रूप में खेलना शुरू किया। इसके बाद बुमराह को जल्द ही आईपीएल में मुम्बई इंडियंस की टीम से खेलने का मौका मिला। इस समय 25 साल के बुमराह ने उसके बाद पीछे मुडकर नहीं देखा।
#2 जल्द ही हो गयी था, पिता का देहांत
जब जसप्रीत बुमराह सिर्फ 7 साल के थे, तो उस समय उनके पिता का देहांत हो गया था, उसके बाद उनकी मां जो एक स्कूल में प्रिंसिपल थी उन्होंने अकेले पूरे परिवार को संभाला। बुमराह का मन था, कि उनका परिवार कनाडा में जाकर रहे, लेकिन जब 14 साल की उम्र में उन्होंने खेल में अपनी रूचि को देखा तो उसके बाद उसी में आगे बढ़ने का फैसला लिया।
#3 प्रथम श्रेणी क्रिकेट में किया शानदार प्रदर्शन
साल 2013-14 के घरेलू सीज़न में गुजरात के लिए जसप्रीत बुमराह ने अपना पहला प्रथम श्रेणी मैच विदर्भा टीम के खिलाफ खेला। अपने नायाब एक्शन के कारण उस मैच में ही कोई बल्लेबाज़ बुमराह को खेलने में सहज़ नहीं दिखा जिसके बाद डेब्यू मैच में ही 7 विकेट झटक लिए थे। पूरे टूर्नामेंट में गुजरात के लिए बुमराह ने सबसे अधिक विकेट हासिल किए।
#4 पहली बार जॉन राइट ने देखा
आईपीएल में मुम्बई इंडियंस टीम के पूर्व कोच जॉन राइट ने पहली बार जसप्रीत बुमराह को चयन से पहले देखा था, जब वह सयैद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल रहे थे, जिसके बाद उन्होंने बुमराह को मुम्बई की टीम में शामिल करने का फैसला लिया।
#5 आईपीएल में ड्रीम डेब्यू
Interesting Facts About Jasprit Bumrah: शानदार घरेलू सीज़न के बाद जसप्रीत बुमराह आईपीएल में साल 2013 में मुम्बई इंडियंस की टीम से खेलने का मौका मिला और पहले ही मैच में इस तेज़ गेंदबाज़ ने सभी प्रभावित किया। पहले ओवर में विराट कोहली से 2 चौके लगने के बाद बुमराह ने उन्हें ही अपना पहला शिकार बनाया। 19 साल के बुमराह ने अपने पहले आईपीएल में 2 और विकेट झटकने के बाद उस मैच में 4 ओवर की गेंदबाज़ी में 32 रन देकर 3 विकेट झटके।
#6 मलिंगा की मिली मदद
अजीबोगरीब गेंदबाज़ी एक्शन के बावजूद बुमराह ने अपनी गेंदबाज़ी में बाउंसर, यॉर्कर और स्लो गेंदो का प्रयोग करना शुरू किया और मुम्बई इंडियंस में लसिथ मलिंगा से काफी कुछ सीखने को मिला जिस कारण वह भी मलिंगा की तरह सही लेंथ पर यॉर्कर गेंद डालने में सफल दिखते हैं।
#7 आईपीएल 2014 में मिले 1.2 करोड़ रूपये
साल 2013 के अपने पहले आईपीएल सीज़न में शानदार प्रदर्शन करने के बाद मुम्बई इंडियंस की टीम ने अगले सीज़न के लिए जसप्रीत बुमराह को 1.2 करोड की धनराशी देकर शामिल किया। इसके बाद बुमराह लगातार टीम का हिस्सा रहे और उन्हें टीम के बड़े खिलाड़ियों की तरह माना जाने लगा जब पिछले सीज़न में खिलाड़ियों की निलामी हुई थी, तो उस समय मुम्बई की टीम ने जिन 3 खिलाड़ियों को रिटेन किया था, उसमें रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या के अलावा जसप्रीत बुमराह तीसरे खिलाड़ी थे।
#8 साल 2016 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू
लगातार यॉर्कर डालने की काबिलियत को देखते हुए बुमराह को जल्द ही भारतीय टीम से भी खेलने का मौका मिला और साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हुई टी20 सीरीज़ में बुमराह को खेलने का मौका मिला था।
#9 पहली ही सीरीज़ में बने सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़
मोहम्मद शमी की अनुपस्थिती में जसप्रीत बुमराह को ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हुई टी20 सीरीज़ के सभी मैच खेलने का मौका मिला जिसमें इस गेंदबाज़ ने अपनी पहली ही सीरीज़ में सबसे अधिक विकेट हासिल किए औऱ भारतीय टीम ने भी सीरीज़ में 3-0 से जीत हासिल की थी।
#10 धोनी ने कहा वह इस दौरे की खोज़ हैं
Interesting Facts About Jasprit Bumrah: ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जसप्रीत बुमराह के शानदार प्रदर्शन को देखने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें उस दौरे की खोज़ कहा था। इस युवा खिलाड़ी ने अपने पहले ही दौरे से टीम में अपनी जगह को पूरी तरह से पक्का कर लिया था और वह भारतीय टीम के लिए डेथ ओवरो में प्रमुख गेंदबाज़ बन चुके थे।
#11 ग्लैन मैक्ग्राथ ने भी की थी तारीफ
क्रिकेट जगत के दिग्गज़ तेज़ गेंदबाज़ ग्लैन मैक्ग्राथ ने भी जसप्रीत बुमराह को गेंदबाज़ी करते हुए देखने के बाद उनकी तारीफ की थी और कहा था, कि किसी भी बल्लेबाज़ के लिए उनके खिलाफ खेलना आसान काम नहीं होने वाला है। बुमराह की तारीफ में मैक्ग्राथ ने उनकी गेंद को स्विंग कराने की कला और सही यार्कर को लेकर बोला था, साथ उन्हें अपने एक्शन में किसी भी तरह का बदलाव ना करने की हिदायत भी दी थी।
#12 एक साल में सबसे अधिक टी20 विकेट
बुमराह जिन्होंने साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ टी20 में अपना डेब्यू किया था वह उस साल अंतरराष्ट्रीय टी20 में एक साल में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बने थे। बुमराह ने उस साल 7 महिने के अपने खेल में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ टी20 सीरीज़ में डर्क नैनिस के एक साल में सबसे अधिक विकेट लेने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए 28 विकेट उस साल हासिल किए थे।
#13 टेस्ट डेब्यू
भारतीय टीम के लिए टेस्ट में डेब्यू करने वाले 290 वें खिलाड़ी बने और अपना पहले अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर खेला जिसमें दोनों ही पारियों में उन्होंने एबी डी विलियर्स को अपना शिकार बनाया था।
#14 एबीडी को किया था स्लेज़
साल 2014 में जब बुमराह ने एबी डी विलियर्स को विकेट आईपीएल में हासिल किया था, तो उसके बाद उन्होंने एबीड़ी को पवेलियन की तरफ इशारा करते हुए जाने के लिए कहा था, अपनी इस हरकत के लिए बाद में बुमराह ने इस स्टार बल्लेबाज़ से ट्विटर पर माफी भी मांगी थी।
#15 अमिताभ बच्चन और ढोकला
बुमराह को बॉलीवुड में एक्टर के रूप में अमिताभ बच्चन को पसंद करते हैं, जबकि खाने में गुजराती डिश ढोकला बेहद पसंद है।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…