क्रिकेट का दूसरा प्रारुप वनडे क्रिकेट जब शुरु हुआ था, तो उस समय यह 60 ओवरों के फार्मेट में खेला जाता है, जिसके बाद इसे 50-50 ओवर का कर दिया गया और अभी तक हमने वनडे में कई नियमों को बदलते हुए देखा है, जिसमें पॉवरप्ले से लेकर 2 नयी गेंदो का प्रयोग करना लेकिन एक बात बिल्कुल नहीं बदली वह गेंद और बल्ले के बीच होने वाली जंग।
वनडे फार्मेट की जब शुरुआत हुई थी, तो उस बल्लेबाजो की रन बनाने की रफ्ता काफी धीमी होती है, लेकिन बदलते समय के साथ इसमें भी काफी बड़ा बदलाव देखने को मिला और अब कोई भी खिलाड़ी पहली ही गेंद से रन बनाने की तरफ देखता है। हम आपको इस आर्टिकल में वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 2000 रन अभी तक बनाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
5 – जोनाथन ट्राट (47 पारियां)
इंग्लैंड टीम के पूर्व मध्यक्रम के बल्लेबाज जोनाथन ट्राट का वनडे में काफी अच्छा रिकॉर्ड देखने को मिल जाता है। ट्राट ने अपने करियर के 49 वें वनडे मैच की 47 वीं पारी में 2000 रन पूरे किए थे, जो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मैच में ये कारनामा किया था।
4 – बाबर आजम (45 पारियां)
पाकिस्तान टीम के लिए मौजूदा समय में लिमिटेड ओवर्स में कप्तानी करने वाले बाबर आजम का वनडे करियर अभी तक का बेहद शानदार रहा है। बाबर ने 16 सितंबर 2018 को दुबई में हांगकांग की टीम के लिए अपने करियर के 2000 रन पूरे किए थे, जो उन्होंने 47 वें मैच की 45 पारी में किया था।
3 – केविन पीटरसन (45 पारियां)
इंग्लैंड टीम के पूर्व मध्यक्रम के बल्लेबाज और पूरी दुनिया में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का जलवा बिखेरने वाले केविन पीटरसन इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर मौजूद हैं। केविन पीटरसन ने अपने वनडे करियर के 51 वें मैच की 45 वीं पारी में 2000 रन पूरे कर लिए थे, जो उन्होंने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ हुए मैच में किया था।
2 – जहीर अब्बास (45 पारियां)
पाकिस्तान टीम के पूर्व खिलाड़ी और अपने समय के महान बल्लेबाजो में से एक माने जाने वाले जहीर अब्बास जिन्होंने सिर्फ 45 पारियों में वनडे में 2000 रन पूरे करके 80 के दशक में सभी को अचंभे में डालने का काम किया था। जहीर अब्बास ने यह कारनामा भारत के खिलाफ जयपुर में हुए मैच में किया था।
1 – हासिम अमला (40 पारियां)
दक्षिण अफ्रीका टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाजी हासिम अमला का एक समय क्रिकेट जगत में आप दबदबे को इस तरह से समझ सकते हैं, कि वह लगातार एक के बाद एक बल्लेबाजी के रिकॉर्ड को अपने नाम पर करते जा रहे थे। अमला ने अपने वनडे करियर के 2000 रन सिर्फ 40 पारियों में पूरा करके सभी को चौंका दिया था।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…