भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान और तीनों ही फार्मेट में अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाने वाले विराट कोहली ने जिस तरह से पूरे वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी का दबदबा बनाया है, उससे कई बड़ी टीमें भी अब उनके खिलाफ गेंदबाजी करने से पहले साफ तौर पर दबाव में दिखती हैं।
विराट कोहली का बल्ला वनडे फार्मेट में जमकर बोलता हुआ दिखाई दिया है और इसी कारण वह सचिन तेंदुलकर के बाद इस फार्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं और जितनी तेजी के साथ कोहली शतक लगाते हैं, उससे यही लगता कि वह आने वाले 1 से 2 सालों में यह रिकॉर्ड भी अपने नाम पर कर लेंगे। हम आपको इस आर्टिकल में विराट कोहली की वनडे क्रिकेट में अभी तक टॉप 5 पारियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
5 – वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 140 रनों की पारी
साल 2018 में वेस्टइंडीज़ की टीम भारत के दौरे पर थी, जिसमें वनडे सीरीज का पहला मैच गुवाहटी के मैदान में खेला जा रहा था। इस मैच में विंडीज टीम को पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण मिलने के बाद उन्होंने 50 ओवरों में 322 का स्कोर बना दिया। इसके बाद भारत की तरफ से पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहला विकेट सिर्फ 4 के स्कोर पर गिर गया लेकिन रोहित के साथ कोहली ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 252 रनों की साझेदारी करके जीत को सुनिश्चित कर दिया था। कोहली ने इस मैच में 107 गेंदो में 140 रनों की पारी खेली थी।
4 – न्यूजीलैंड के खिलाफ 154 रनों की पारी
साल 2016 में न्यूजीलैंड की टीम भारत के दौरे पर थी, जिसमें सीरीज का तीसरा वनडे मैच मोहाली के ग्राउंड में खेला जा रहा था। इस मैच में न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण मिलने के बाद पूरी टीम 49.4 ओवरों में 285 का स्कोर बनाकर सिमट गयी जिसके बाद भारतीय पारी की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और पहले 2 विकेट 41 के स्कोर पर ही गिर गए लेकिन इसके बाद कोहली ने 134 गेंदो में 154 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने का काम किया।
3 – वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 157 रनों की पारी
साल 2018 में वेस्टइंडीज़ की टीम भारत के दौरे पर थी, जिसमें सीरीज का दूसरा मैच विशाखापट्टनम में खेला जा रहा था। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करते हुए 50 ओवरों में 321 रन बना दिए जिसमें विराट कोहली ने 129 गेंदो में 157 रनों की नाबाद पारी खेली थी, हालांकि मैच का परिणाम बराबरी पर खत्म हुआ था।
2 – साउथ अफ्रीका के खिलाफ 160 रनों की पारी
साल 2018 में भारतीय टीम का दौरा दक्षिण अफ्रीका में था, जहां पर टेस्ट सीरीज खेलने के बाद टीम इंडिया को वनडे सीरीज खेलनी थी, जिसका तीसरा मैच केपटाउन के मैदान में खेला जा रहा था। इस मैच साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उन्होंने भारत का पहला विकेट भी शून्य पर गिरा लिया लेकिन इसके बाद धवन और कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 140 रनों की साझेदारी कर डाली, जिसकी वजह से भारतीय टीम ने 50 ओवरों में 303 रन बना दिए तो वहीं कोहली ने भी 159 गेंदो में 160 रनों की नाबाद पारी खेली।
1 – पाकिस्तान के खिलाफ 183 रनों की पारी
साल 2012 में खेले गए एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच में बांग्लादेश के ढ़ाका में मैच खेला गया, जिसमें पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हुए 50 ओवरों में 329 रन बना दिए जिसके जवाब में भारतीय पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही लेकिन इसके बाद कोहली ने पहले सचिन तेंदुलकर के साथ और फिर रोहित शर्मा के साथ मिलकर टीम की जीत को सुनिश्चित करने का काम किया। विराट कोहली ने इस मैच में 148 गेंदो में 183 रनों की पारी खेली थी।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…