Categories: Cricket

ODI में सबसे ज्यादा Man Of The Match जीतने वाले खिलाड़ी

क्रिकेट जब शुरु हुआ था, तो सबसे पहले इसे टेस्ट फार्मेट में खेला जाता जिसमें मैच का परिणाम जानने के लिए खेल कई दिनों तक चलता रहता था, जिसके बाद इसके नियमों में बदलाव करते हुए 5 दिन का खेल निर्धारित किया गया तो वहीं एक नये फार्मेट को भी सामने लाया गया जो वनडे की शक्ल के रुप में था।

एक दिन में मैच का परिणाम जो फैंस को बेहद पसंद आया और इस फार्मेट में वर्ल्डकप जैसी बड़ी प्रतियोगिता के जरिए टीमें अपनी बादशाहत को भी दर्शा सकती थी। हर टीम में खेलने वाले खिलाड़ी की कोशिश अपनी टीम के लिए मैच विनिंग प्रदर्शन करना होता है, ताकि उसकी टीम को जीत हासिल हो से लेकिन काफी कम ही खिलाड़ी इसे लगातार कर पाने में सफल हो पाते हैं, जिसके बाद हम आपको वनडे क्रिकेट में अभी तक सबसे ज्यादा मैन ऑफ दी मैच का खिताब जीतने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

5 – रिकी पोटिंग (32 बार)

ऑस्ट्रेलियन टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोटिंग अपनी टीम के लिए किसी मैच विनर खिलाड़ी से कम नहीं थे, इसी कारण टीम ने इनकी कप्तानी में 2003 और 2007 का वनडे विश्वकप अपने नाम पर करने में कामयाब हो सकी थी। पोटिंग ने अपने करियर में 375 वनडे मैच खेले जिसमें उन्होंने 32 बार मैन ऑफ दी मैच का खिताब अपने नाम पर किया था।


4 – जैक कैलिस (32 बार)

दक्षिण अफ्रीका टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी एवं दिग्गज बल्लेबाज जैक कैलिस ने अपनी टीम को कई बार गेंद और बल्ले दोनों से संकट की परिस्थिती में संभालकर मैच जीतने की स्थिती में लाने का काम किया है। कैलिस को किसी भी फार्मेट में ऑउट करना गेंदबाजो के लिए आसान काम नहीं था। जैक कैलिस ने अपने करियर में 328 वनडे मैच में खेलते हुए 32 बार मैन ऑफ दी मैच का खिताब अपने नाम पर किया है।


3 – विराट कोहली (36 बार)

मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने 11 साल के छोटे से अंतरराष्ट्रीय करियर में वह उपलब्धी हासिल कर ली जो किसी और खिलाड़ी को पाने में इससे कहीं अधिक समय लग जाता है। विराट कोहली मौजूदा समय में तीनों ही फार्मेट में टॉप 3 के खिलाड़ियों में शामिल हैं। कोहली ने 248 वनडे मैचो में ही अभी 36 मैन ऑफ दी मैच के खिताब अपने नाम पर कर चुके हैं।


2 – सनथ जयसूर्या (48 बार)

श्रीलंका टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और वर्ल्ड क्रिकेट को शुरुआती ओवरों में विस्फोटक बल्लेबाजी की जलवा दिखाने वाले सनथ जयसूर्या ने अपनी टीम को साल 1996 का वर्ल्डकप जिताने में सबसे बड़ी भूमिका अदा की थी। सनथ जयसूर्या ने अपने वनडे करियर में कुल 445 मैचो में खेलते हुए 48 बार मैन ऑफ दी मैच का खिताब अपने नाम पर किया है।


1 – सचिन तेंदुलकर (62 बार)

क्रिकेट के भगवान की उपाधी हासिल करने वाले भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं, जिसमें से एक यह भी है। साल 1989 से लेकर 2012 तक वनडे क्रिकेट खेलने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में 462 मैचो में खेलते हुए 62 बार मैन ऑफ दी मैच का खिताब अपने नाम पर किया है।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago