Categories: Cricket

वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी

वनडे में सबसे ज्यादा शतक: वनडे क्रिकेट की जब शुरुआत हुई थी, तो किसी ने इस बात का अंदाजा नहीं लगाया था, कि एक समय यह फार्मेट क्रिकेट के लिए किसी संजीवनी का काम करेगा क्योंकि वनडे क्रिकेट से फैंस का रोमांच भी अधिक बढ़ गया और हर 4 साल में होने वाले विश्वकप को लेकर सभी टीमें अपनी तैयारियां करने लगी ताकि वह अपनी बादशाहत को कायम कर सके।

इस फार्मेट में खेलने वाले बल्लेबाजो की कोशिश अपनी टीम के बड़ी पारी खेलने की कोशिश रहती है, ताकि वह टीम में अपनी जगह को पक्का करने के साथ खुद को विश्व स्तर पर साबित कर सके। वनडे में वैसे तो एक से एक शानदार बल्लेबाज देखने को मिले हैं, लेकिन उनमें से कुछ ऐसे हैं, जो लगातार फैंस के दिलों में राज करते हुए दिखाई दिए हैं, जिसके बाद हम आपको अभी तक वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

5 – सनथ जयसूर्या (28 शतक)

श्रीलंका टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज सनथ जयसूर्या अपने समय के सबसे विस्फोटक खिलाड़ी माने जाते थे और साल 1996 के विश्वकप में श्रीलंका को विजेता बनाने जयसूर्या ने अहम भूमिका अदा की थी। जयसूर्या ने अपने वनडे करियर की शुरुआत साल 1989 में की थी, जिसके बाद वह साल 2012 में उन्होंने अपना आखिरी मैच खेला। जयसूर्या ने कुल 445 वनडे मैच खेलते हुए 32.36 के औसत से 13430 रन बनाये जिसमें 28 शतकीय पारियां भी शामिल थी।

4 – रोहित शर्मा (29 शतक)

मौजूदा भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा जिनके वनडे करियर में उस समय सबसे बड़ा बदलाव आया जब उनको साल 2013 की चैंपियंस ट्राफी में पारी की शुरुआत करने का मौका मिला और रोहित ने इस मौके को दोनों हाथों से लपकते हुए खुद को इस पोजीशन में पूरी तरह से स्थापित कर लिया। रोहित शर्मा अभी तक 224 वनडे मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 49.27 के औसत के साथ कुल 9115 रन बनाये हैं और उनके नाम पर 29 शतकीय पारियां दर्ज हैं।

3 – रिकी पोटिंग (30 शतक)

ऑस्ट्रेलियन टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोटिंग ने भी वनडे क्रिकेट में एक समय अपनी बादशाहत का ऐलान बल्ले से बखूबी किया है। पोटिंग जिन्होंने अपने वनडे करियर की शुरुआत साल 1995 में की थी उन्होंने अपना आखिरी मैच साल 2012 में खेला। पोटिंग ने कुल 375 अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच ऑस्ट्रेलियन टीम के लिए खेलते हुए 42.03 के औसत के साथ कुल 13704 रन बनाये और इसमें 30 शतकीय पारियां दर्ज हैं।

यह भी पढ़े: ODI में सबसे ज्यादा 300 से अधिक का स्कोर बनाने वाली टीमें

2 – विराट कोहली (43 शतक)

भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली की बल्लेबाजी को लेकर हर क्रिकेट प्रेमी दीवाना दिखता है और वह जिस तरह से लगातार वनडे क्रिकेट में शतक लगाते है, उसे देखकर हर कोई अचम्भे में पड़ जाता है। कोहली ने अपने वनडे करियर की शुरुआत साल 2008 में की थी, जिसके बाद से वह अभी तक कुल 248 मैच खेल चुके हैं और इसमें 59.33 के शानदार औसत के साथ कुल 11867 रन बना चुके हैं, वहीं कोहली के नाम पर 43 वनडे शतक भी दर्ज हैं, जिसके बाद सभी को उम्मीद है, कि वह जल्द ही सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा शतकों के रिकॉर्ड को भी तोड़ देंगे।

1 – सचिन तेंदुलकर (49 शतक)

वनडे में सबसे ज्यादा शतक: मास्टर ब्लास्टर की उपाधी हासिल करने वाले पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर जिन्होंने लम्बे समय तक पूरी भारतीय बल्लेबाजी क्रम का भार अपने कंधो पर लेकर चले हैं, उनके नाम पर क्रिकेट में कई रिकॉर्ड दर्ज हैं, जिनको शायद तोड़ पाना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान काम नहीं होने वाला है। सचिन जिन्होंने साल 1989 में अपने वनडे करियर की शुरुआत की थी, उन्होंने साल 2012 में अपना आखिरी वनडे मैच खेला जिसके बाद कुल 463 मैच खेलने के बाद सचिन ने 44.83 के औसत के साथ 18426 रन बनाये तो वहीं 49 शतकीय पारियां भी खेली।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago