ODI में सबसे ज्यादा छक्के: Cricket का खेल सिर्फ चौके या छक्के लगाने का नहीं है, लेकिन ऐसा लगता है, कि मौजूदा समय में टीमें ऐसे खिलाड़ियों को अधिक तरजीह देती हैं, जो यह दोनों काम बड़ी ही आसानी के साथ करते हुए दिखाई देते हैं। टेस्ट Cricket जब शुरु हुआ था, तो उस समय किसी ने कल्पना नहीं की थी, कि एक दिन खिलाड़ी कलर्ड जर्सी में रात के समय भी खेलेंग जिसको लेकर वनडे Cricket शुरु किया गया जो 50 ओवरों के फार्मेट में खेला जाता है।
वनडे Cricket के शुरु होने के बाद से अभी तक इसमें कई बदलाव देखने को मिले हैं, जिसमें सबसे बड़ा बदलाव बल्लेबाजो के खेलने के तरीके में आया है, जहां पहले टीमें 50 ओवरों में 200 से 250 रनों के लक्ष्य का पीछा करना बेहद मुश्किल मानती थी, तो वहीं अब 400 का स्कोर भी वनडे Cricket में टीमें आसानी के साथ पीछा करते हुए दिखाई दे जाती है। जिसके बाद हम आपको अभी तक ODI सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
5 – महेंद्र सिंह धोनी (229 छक्के)
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने जब अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी, तो वह बेहद आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते थे, जिसमें उनके बल्ले से बेहद लम्बे-लम्बे छक्के देखने को मिल जाते थे। धोनी ने अभी तक वनडे में 350 मैच खेल चुके हैं, जिसमे वह 50.57 के औसत के साथ 10773 रन बनाने के साथ 229 छक्के लगा चुके हैं।
4 – रोहित शर्मा (244 छक्के)
मौजूदा समय में वनडे Cricket के टॉप 3 बल्लेबाजो में से एक माने जाने वाले भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा की बल्लेबाजी की सबसे बड़ी खासियत यह है, कि वह बड़ी ही आसानी से गेंद को स्टेडियम के बाहर मार देते हैं। रोहित अपने वनडे करियर में अभी तक 224 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 49.27 के औसत के साथ 9115 रन बनाये हैं और इसमें 229 छक्के भी शामिल हैं।
3 – सनथ जयसूर्या (270 छक्के)
ODI में सबसे ज्यादा छक्के: श्रीलंका टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज सनथ जयसूर्या की बल्लेबाजी की सबसे खास बात यह थी, कि वह शुरुआती ओवरों में ही तेजी के साथ रन बनाना शुरु कर देते थे, जिस कारण गेंदबाज को अपनी लाइन लेंथ ढूंढना बेहद मुश्किल हो जाता था। जयसूर्या ने अपने वनडे करियर मेें कुल 445 मैच खेले जिसमें उन्होंने 32.36 के औसत के साथ 13430 रन बनाये और इसमें 270 छक्के भी शामिल हैं।
यह भी पढ़े: T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी
2 – क्रिस गेल (331 छक्के)
वेस्टइंडीज़ टीम के ओपनिंग बल्लेबाज क्रिस गेल जो बड़े-बड़े शॉट खेलने के लिए ही पहचाने जाते हैं, उनका वनडे Cricket में भी शानदार रिकॉर्ड देखने को मिलता है। गेल ने 301 वनडे मैचो में 37.83 के औसत के साथ 10480 रन बनाने के साथ 331 छक्के भी लगाए हैं। वहीं गेल के नाम पर 1128 चौके भी दर्ज हैं।
1 – शाहिद आफरीदी (351 छक्के)
पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी ने जब अंतरराष्ट्रीय Cricket में साल 1996 में अपना पहला कदम रखा था, तो उन्होंने आते ही यह बात दर्शा दी थी, कि वह बेहद विस्फोटक खिलाड़ी हैं और पहली ही गेंद से बड़ा शॉट खेलने में बिल्कुल दबाव महसूस नहीं करते हैं। आफरीदी ने कुल 398 वनडे मैचो में 23.57 के औसत के साथ 8064 रन बनाने के अलावा 351 छक्के भी लगाए।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…