Categories: Cricket

ODIs में मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाज़ी करते हुए इन 5 बल्लेबाज़ो ने बनायें हैं, सबसे अधिक रन

Middle Order Batsmen with Most Runs in ODIs: वनडे क्रिकेट में किसी भी टीम का मध्यक्रम यह तय करता है, कि टीम कितना अच्छा खेल दिखाने वाली हैं, क्योंकि जिन टीमों का मिडिल ऑर्डर मजबूत होता है, वह किसी भी समय मैच को अपने पाले में करने में सक्षम होती हैं और जब वह लक्ष्य के स्कोर का पीछा कर रही होती है, तो टीम का मध्यक्रम ही अधिकतर समय जीत की पटकथा को लिखता है।

नंबर 4 से लेकर 7 तक वनडे क्रिकेट में बल्लेबाज़ी के लिए उतरने वाले खिलाड़ियों की गिनती मध्यक्रम के बल्लेबाज़ो में की जाती है और उन्हें पहली गेंद से ही रन बनाना होता है, यदि हालात उस तरह के होते हैं। हम ऐसे खिलाड़ियों को कभी उपरी क्रम में तेज़ बल्लेबाज़ी करने के लिए काफी कम भेजते हुए देखते हैं।

मध्यक्रम में बल्लेबाज़ी करना किसी के लिए भी आसान काम नहीं होता है, क्योंकि जब कोई खिलाड़ी मिडिल ऑर्डर में आता है, तो उसे मैच को दबाव के पहली गेंद से समझना होता है और बाकी के बल्लेबाज़ो के साथ मिलकर रन बनाने होते हैं, जिसमें निचले क्रम के खिलाड़ी भी शामिल होते हैं।

अधिकतर टीम जो सफल रही हैं और उनका एक समय दबदबा देखने को मिला है, उनका मध्यक्रम काफी मजबूत होना एक बड़ी वजह रहा है। 1980 के दशक में वेस्टइंडीज़, 2000 के दशक में ऑस्ट्रेलियन टीम और 2010 में भारतीय टीम का मध्यक्रम बेहद मजबूत था। जिस भी टीम ने विश्वकप जीता है, उनके मध्यक्रम के बल्लेबाज़ो ने एक या 2 मैचो में ऐसी पारियां खेली हैं, जिससे टीम के महत्तवपूर्ण मैचो में जीत हासिल हुई। 2011 के विश्वकप के फाइनल मैच में धोनी की पारी, इस विश्वकप के फाइनल में बेन स्टोक्स की पारी और 1996 के विश्वकप में अरविंद डी सिल्वा की फाइनल मैच में खेली गयी पारी इसका एक बड़ा उदाहरण हैं।

मिडिल ऑर्डर में खेलने वाले बल्लेबाज़ अपने क्रिकेट करियर में बड़े कीर्तिमान भले ही ना बना पाते हों क्योंकि अधिकतर रिकॉर्ड ओपनिंग में खेलने वाले या नंबर 3 पर बल्लेबाज़ी करने वाले खिलाड़ियों को नाम पर अधिक देखने को मिलते हैं। वनडे क्रिकेट में आज हम ऐसे 5 बल्लेबाज़ो के लेकर बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाज़ी करते हुए सबसे अधिक रन बनायें हैं।

#5 अरविंद डी सिल्वा (Aravinda de Silva)

Middle Order Batsmen with Most Runs in ODIs: साल 1996 के विश्वकप के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार पारी खेली खेलने वाले श्रीलंका के अरविंद डी सिल्वा को मिडिल ऑर्डर का एक शानदार बल्लेबाज़ माना जाता था। वनडे में सबसे सफल मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ो की लिस्ट में अरविंद 5 वें स्थान पर हैं और उन्होंने 241 पारियों में 37.37 के औसत से 7690 रन बनायें हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 82.01 का रहा है।

यदि जीत के मैचो में डी सिल्वा के औसत को देखा जाए तो वह बढ़कर 53.62 का हो जाता है, जिसमें स्ट्राइक रेट भी 87.85 का हो जाता है। डी सिल्वा ने अपने करियर में 10 शतक और 56 अर्धशतक लगाए हैं और इसमें से 8 शतक और 31 अर्धशतक जीत के मैचो में आये हैं। अपने वनडे करियर में डी सिल्वा ने सबसे अधिक 145 रनों की जो पारी खेली थी, उसमें भी टीम को जीत हासिल हुई है।

#4 युवराज़ सिंह (Yuvraj Singh)

28 साल के बाद भारतीय टीम को वनडे विश्वकप जिताने में यदि किसी खिलाड़ी ने सबसे बड़ा योगदान दिया था, तो वो कोई और नहीं बायें हाथ के बल्लेबाज़ युवराज़ सिंह थे, जिन्हें प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट का भी खिताब दिया गया था। पंजाब से आने वाला यह ऑलरांउडर इस लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं। युवराज ने मध्यक्रम में बल्लेबाज़ी करते हुए वनडे करियर की 262 पारियों में 36.98 के औसत से 8285 रन बनायें हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 87.82 का रहा है।

युवराज़ ने मध्यक्रम में खेलते हुए जितने भी रन बनायें है, उसमें से 68 प्रतिशत रन टीम की जीत में आये हैं। यदि जीते हुए मैचो में युवराज़ के औसत की बात करी जाए तो वह बढ़कर 50.41 का हो जाता है और उनका स्ट्राइक रेट 93.74 का इसके अलावा मध्यक्रम में युवराज़ ने बल्लेबाज़ी करते हुए 13 शतक और 37 अर्धशतक लगाए हैं, जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 150 का रहा है।

#3 इंज़माम उल हक (Inzamam ul Haq)

Middle Order Batsmen with Most Runs in ODIs: पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान और साल 1992 के विश्वकप में टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले इंज़माम उल हक बिना किसी संदेह के विश्व क्रिकेट सबसे अच्छे बल्लेबाज़ो में से एक थे। विकटो के बीच में भले ही रनगति इंजमाम की धीमी हो, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने मध्यक्रम में 277 पारियां खेलते हुए 9190 रन बनायें हैं।

इंजमाम का मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाज़ी करते हुए औसत 39.44 का रहा जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 75.79 का रहा है। वहीं टीम के जीते हुए मैचो में इंजमाम के औसत को देखा जाए तो वह बढ़कर 51.12 का हो जाता है और वहीं स्ट्राइक रेट 80.51 का हो जाता है। मध्यक्रम में बल्लेबाज़ी करते हुए इंजमाम ने 6 शतक लगाए हैं, जिसमें से 4 में टीम को जीत मिली हैं, वहीं 65 अर्धशतक में से 43 में टीम जीती है। इंजमाम मध्यक्रम में जो 123 रनों की सर्वाधिक पारी खेली है, उसमें टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

#2 महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विश्व क्रिकेट के एकलौते ऐसे कप्तान जिन्होंने तीनों आईसीसी ट्रॉफी को अपनी कप्तानी में जीता है, महेंद्र सिंह धोनी को वनडे क्रिकेट में सबसे सफल फिनिशर खिलाड़ी के तौर पर माना जाता है। धोनी ने मध्यक्रम में बल्लेबाज़ी करते हुए 276 पारियों में 49.13 के औसत से 9631 रन बनायें हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 86.67 का रहा है।

यदि जीते हुए मैचो में धोनी के योगदान को देखा जाए तो उनका औसत 64.33 का हो जाता है, वहीं स्ट्राइक रेट बढ़कर 95.13 का। धोनी ने मध्यक्रम में बल्लेबाज़ी करते हुए 8 शतक लगाए हैं, जिसमें से 5 में टीम को जीत हासिल हुई है, जबकि 66 अर्धशतकीय पारियों में से 38 पारियों में टीम ने जीत हासिल की है। धोनी का एशिया एलेवन के लिए नंबर 7 पर खेली गयी 139 रनों की नाबाद पारी मध्यक्रम में खेलते हुए सबसे अधिक रनों की पारी है।

#1 महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene)

Middle Order Batsmen with Most Runs in ODIs: श्रीलंका टीम के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने जिनकी कप्तानी में टीम साल 2007 के विश्वकप में फाइनल तक पहुंची थी और 2011 के विश्वकप फाइनल में शानदार शतकीय पारी खेलने वाले महेला जयवर्धने को वनडे क्रिकेट में मध्यक्रम का सबसे शानदार बल्लेबाज़ माना जाता है। जयवर्धने ने मिडिल ऑर्डर में 336 पारियों में बल्लेबाज़ी करते हुए 32.44 के औसत से 9896 रन बनायें हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 77.36 का रहा है।

जयवर्धने ने अपने करियर में मध्यक्रम में बल्लेबाज़ी करते हुए 12 शतक और 64 अर्धशतक लगाए हैं, जिसमें से 9 शतक और 36 अर्धशतक में टीम को जीत हासिल हुई है। जीते हुए मैचो में जयवर्धने का औसत 40.45 का और स्ट्राइक रेट 83.16 का हो जाता है।

महेला जयवर्धने श्रीलंका क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में एक हैं और लिमिटेड ओवरो में उन्हें नंबर 4 का सबसे बड़ा खिलाड़ी माना जाता है।

एबी डी विलियर्स 7811 रन, मोहम्मद यूसुफ 7678 रन, रॉस टेलर 7622 रन, स्टीव वॉ 7341 रन, अर्जुन रणतुंगा 7313 रन और मोहम्मद अजरूद्दीन 7310 रन सिर्फ ऐसे बाकी बल्लेबाज़ हैं, जिन्होंने मध्यक्रम में खेलते हुए 7000 से अधिक रन बनायें हैं।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago