Steve Smith Unknown Facts: बॉल टेम्परिंग की घटना के बाद 1 साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बैन झेलने के बाद वापसी करने वाले ऑस्ट्रेलियन टीम के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने आते ही एकबार फिर से हर जगह अपनी बादशाहत कायम करते हुए दिखाई दिये है, खासकरके टेस्ट क्रिकेट में जिसमें इंग्लैंड में खेली गयी 2019-20 की एशेज़ सीरीज़ में स्मिथ का बल्ला जिस तरीके से बोला है उसके बाद उन्होंने भारतीय कप्तान विराट कोहली को आईसीसी टेस्ट बल्लेबाज़ो की रैकिंग में पीछे छोड़ते हुए 904 अंको के साथ पहले स्थान पर काबिज़ हो चुके हैं।
2 जून 1989 को को जन्म लेने वाले स्टीव पीटर डेवेरक्स स्मिथ ने ऑस्ट्रेलियन टीम के लिए अपना पहला टेस्ट मैच साल 2010 में एक लेग स्पिनर के रूप में खेला था, लेकिन इसके बाद उन्होंने अपनी बल्लेबाज़ी पर अधिक ध्यान देते हुए टीम में खुद को प्रमुख बल्लेबाज़ के तौर पर साबित किया। साल 2015 विश्वकप में वह टीम के लिए मैच विनिर खिलाड़ी साबित हुए थे। इसके बाद 25 साल की उम्र में वह टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करने वाले 45 वें खिलाड़ी बन गए जो ऑस्ट्रेलियन इतिहास के टेस्ट में सबसे कम उम्र में कप्तान बनने वाले खिलाड़ी भी थे।
आईये एक नज़र डालते हैं, स्टीव स्मिथ के बारे में 15 रोचक बातों परः
#1 एक गेंदबाज़ के रूप में आये थे सामने
Steve Smith Unknown Facts: स्टीव स्मिथ जो इस समय विश्व क्रिकेट के सबसे शानदार बल्लेबाज़ो में एक हैं वह अपने शुरूआती करियर में एक गेंदबाज़ के रूप में सभी के सामने आये थे। शेन वार्न की देखरेख में न्यू साउथ वेल्स के लिए खेलने वाले स्मिथ केफसी 2007-08 के टी20 लीग के सीजन में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ थे, जिसके बाद साल 2010 में स्मिथ को पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में एक लेग स्पिनर के रूप में अपना पहला टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला था।
#2 टेनिस काफी पसंद है और रोजर फेडरर के फैन हैं
स्मिथ को बाकी खेलो में काफी दिलचस्पी भी है और जब वह क्रिकेट से दूर रहते हैं, तो वह बाकी खेलो को देखने में अपना समय देते हैं। स्मिथ को टेनिस काफी पसंद है और इसमें उनका पसंदीदा खिलाड़ी रोजर फेडरर हैं। स्मिथ ऑस्ट्रेलियन ओपन को हमेशा देखने के लिए जाते हैं और कई बार अपनी गर्लफ्रेंड डैनी विलास के साथ मैच देखते हुए फोटो भी पोस्ट की है। स्मिथ ने साल 2015 में रोजर फेडरर के साथ अपनी एक फोटो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।
यहां पर देखिए उस फोटो को:
#3 हॉर्स रेसिंग का भी है, शौक
स्टीव स्मिथ को घुडसवारी भी काफी पसंद है और वह 4 रेसकोर्स के सह मालिक भी हैं। जिसमें से तीन दिग्गज़ हॉर्स ट्रेनर क्रिस वालर के साथ वह सह मालिक हैं।
#4 पहले उड़ा मजाक बाद में बन गए सुपरस्टार
स्मिथ के करियर की कहानी मार्वल सुपरहीरो पीटर पार्कर की तरह है। जब स्मिथ पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए मैदान में उतरे थे, तो उन्हें टीम का अगला शेन वार्न कहा जा रहा था। एक लेग स्पिनर के रूप में अपने करियर को शुरू करने वाले स्मिथ का गेंदबाज़ी औसत 72 का था।
जिसके बाद स्मिथ को लेकर सोशल मीडिया पर उनका काफी मजाक भी उडाया गया जैसे रवींद्र जडेजा के मामले में हम देख सकते हैं। साल 2011 की जनवरी में उस समय टीम के कप्तान माइकल क्लार्क ने ट्विट करते हुए लिखा कि, मैं उस दिन का इंतजार कर रहा हूं जब स्मिथ एबी मेडल जीतेंगे। जिसके बाद स्मिथ के खेल में काफी बड़ा बदलाव सभी को देखने को मिला और वह टीम के लिए एक मैच विनर खिलाड़ी साबित हुए जिन्होंने विश्वकप में एक बड़ी भूमिका निभाई।
#5 लेडी लव
Steve Smith Unknown Facts: साल 2011 से स्टीव स्मिथ ने डैनी विलास को डेटिंग करना शुरू किया एक लॉ स्टूडेंट थी। टीम के साथी खिलाड़ियों से मिली जानकारी के अनुसार स्मिथ ने कानूनी ज्ञान भी ऑनलाइन लेना शुरू कर दिया था। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड में स्मिथ का एक इंटरव्यू आया था, जिसमें उन्होंने कहा था, कि मैं कानून को लेकर सीखने की कोशिश कर रहा हूं, जिसमें अधिकतर मेरी समझ से काफी दूर हैं, क्योंकि मैं उतना स्मार्ट नहीं हूं लेकिन फिर भी मैं इसमें अपना अच्छा करने की कोशिश कर रहा हूं।
#6 डैनी ने किया काफी सपोर्ट
आपका जीवन उस समय और अधिक अच्छा हो जाता है, जब आपका पार्टनर भी आपको पूरी तरह से समझता हो और स्टीव स्मिथ इस मामले में काफी भाग्यशाली हैं, क्योंकि डैनी उन्हें अधिक अभ्यास करने के लिए प्रेरित करती हैं। दी ऑस्ट्रेलियन में छपी एक खबर के अनुसार स्मिथ ने कहा था, कि, वह काफी स्मार्ट हैं, जितना मैं सोचता था, उससे कहीं अधिक वह मुझे अधिक प्रैक्टिस करने के लिए कहती है, जिसमें कई बार वह बॉलिंग मशीन पर खड़ी होकर मुझे अभ्यास करवाती है, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में।
#7 साल 2015 में एलन बॉर्डर मेडल में दिखा दबदबा
जिस खिलाड़ी को अपने शुरूआती करियर में यही पता ना हो कि आखिर टीम में उसका रोल क्या हैं और अचानक से वह सभी की नज़रो में आ जाता है ऐसा ही कुछ स्मिथ के करियर को देखने के बाद पता चलता है। साल 2015 के एलन बॉर्डर मेडल में स्मिथ को टेस्ट और वनडे में सबसे शानदार ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी का मेडल दिया गया था।
#8 आईपीएल में 5 टीमों का रह चुके हैं, हिस्सा
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में अभी तक स्टीव स्मिथ 5 टीमों के लिए खेल चुके हैं, जिसमें काफी कम लोगो को पता होगा कि उन्होंने अपना पहला आईपीएल सीज़न साल 2010 में रॉयल चैलेंजर बैंगलूरू के लिए खेला खेला था, जिसके बाद साल 2011-12 में बिग बैश लीग में शानदार प्रदर्शन करने के बाद उन्हें सौरव गांगुली की कप्तानी में पूणे वारियर्स इंडिया के लिए खेलने का मौका मिला।
जिसके बाद 2014 में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने उन्हें नीलामी के दौरान अपनी टीम में शामिल करते हुए टीम का कप्तान नियुक्त कर दिया लेकिन 2 साल का बैन लगने के बाद स्मिथ 2016 और 2017 का आईपीएल सीज़न राइजिंग पूणे सुपरजाएंट्स के लिए खेलते हुए दिखाई दिए। जिसके बाद 2018 में वह वापस राजस्थान की टीम ने फिर से शामिल हुए लेकिन बॉल टेम्परिंग घटना के बाद 1 साल का बैन लगने के बाद उन्हें बाहर बैठना पड़ा लेकिन पिछले सीज़न में टीम के लिए फिर से खेलते हुए दिखाई दिए।
#9 फिलिप ह्यूज़ के काफी अच्छे दोस्त थे
ऑस्ट्रेलियन टीम के दिवंगत ओपनिंग बल्लेबाज़ फिलप ह्यूज़ जो घरेलू क्रिकेट में सीन एबट की एक बाउंसर गेंद पर घायल हो गए थे। स्टीव स्मिथ ने फिल ह्यूज़ के साथ काफी क्रिकेट खेला है। इंग्लैंड में जब दोनों काफी कम उम्र में खेलने के लिए गए थे, उसके बाद से दोनों ही काफी अच्छे दोस्त बन गए थे और साल 2014 में ह्यूज़ की दर्दनाक मृत्यु के बाद स्मिथ के लिए भी खुद को संभालना आसान नहीं था, जिसको लेकर बाद में स्मिथ ने दी ऑस्ट्रेलियन को दिए एक इंटरव्यू में कहा था, कि, मैं और फिलिर काफी अच्छे दोस्त थे और यह मेरे लिए बेहद ही कठिन समय था।
#10 डीआरएस विवाद में फंसे
Steve Smith Unknown Facts: साल 2016 और 2017 स्मिथ के करियर के लिए काफी शानदार बीता था, क्योंकि टीम के लिए काफी सारे रन बनाने के साथ ऑस्ट्रेलियन टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 3-0 से टेस्ट सीरीज़ जीतने के साथ अफ्रीका का भी वनडे सीरीज़ में पूरी तरह से सफाया कर दिया था।
इसके बाद ऑस्ट्रेलियन टीम को घर पर ही अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज़ में टीम ने जीत हासिल करके एकबार फिर लय को पा लिया जिसके बाद टीम को भारत का दौरा करना था।
भारतीय दौरे पर टीम ने पहले टेस्ट में जीत हासिल करके शानदार शुरूआत की लेकिन अगले 2 टेस्ट में टीम में हार का सामना करना पड़ा लेकिन यह सीरीज़ स्मिथ और कोहली के बीच में हुए विवाद के कारण अधिक सुर्खियों में रही थी।
इस विवाद को ब्रैनफेड नाम दिया गया था, जिसमें स्मिथ ने ऑउट होने के बाद ड्रेसिंग रूम की तरफ देखते हुए पूछा था, कि डीआरएस लूं या नहीं और कोहली ने इसी वाक्ये को देखते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। स्मिथ ने उस सीरीज़ में 499 रन बनाये थे।
#11 टेस्ट में नंबर 1 बल्लेबाज़
आईसीसी टेस्ट बल्लेबाज़ो की रैकिंग में वर्तमान में स्टीव स्मिथ नंबर 1 पर स्थापित हैं, लेकिन इससे पहले साल 2017-18 के सीज़न में भी स्मिथ नंबर 1 के स्थान पर पहुंच गए थे। टेस्ट क्रिकेट में स्मिथ ने 67 मैचो की 122 पारियों में 64.81 के औसत से 6870 रन बनायें हैं, जिसमें 26 शतक और इतने ही अर्धशतक शामिल हैं।
#12 बैन
Steve Smith Unknown Facts: जब स्टीव स्मिथ को ऑस्ट्रेलियन टीम की कप्तानी मिली थी, तो सभी को लगा था, कि वह लम्बे समय तक टीम के लिए तीनों ही फार्मेट में कप्तानी करेंगे लेकिन साल 2018 में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर केपटाउन टेस्ट मैच के दौरान हुई बॉल टेम्परिंग घटना के बाद स्मिथ ने सभी के सामने इस पूरे मामले की जिम्मेदारी खुद पर ली थी, जिसके तुरंत बाद उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कप्तानी से हटाने के साथ 1 साल के लिए किसी भी तरह का क्रिकेट खेलने पर बैन लगा दिया था। साथ ही वापसी के 2 साल तक स्मिथ ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान भी नहीं बन सकते।
#13 शेन वार्न से हुई तुलना
स्टीव स्मिथ जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रख रहे थे, तो उनकी तुलना उस समय सभी ने दिग्गज़ लेग स्पिनर शेन वार्न से करनी शुरू कर दी थी, क्योंकि स्मिथ का गेंदबाज़ी एक्शन वार्न से काफी मिलता-जुलता था, लेकिन बाद मे वह सफल बल्लेबाज़ बनकर उभरे।
#14 कप्तान बनते ही बनायी थे, 3 लगातार शतक
ऑस्ट्रेलियन टीम मैनेजमैंट ने जब स्टीव स्मिथ को टेस्ट में टीम का कप्तान नियुक्त किया था, तो उसके बाद उन्होंने भारत के खिलाफ लगातार तीन शतकीय पारियां खेली थी, जिसमें 133 रनों की ब्रिस्बेन के गाबा मैदान में उसके बाद दूसरी 192 रनों की एमसीज़ी और तीसरी भी 192 रनों की सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेली थी। जिसके बाद वह विश्व क्रिकेट में जैक कैलिस के बाद दूसरे ऐसे बल्लेबाज़ बन गए थे जिन्होंने सीरीज़ के हर मैच में शतक लगाया था।
#15 डॉन ब्रैडमैन को पीछे छोड़ा
भारत के खिलाफ उसी सीरीज़ में स्मिथ ने सर डॉन ब्रैडमैन के एक सीरीज़ में सबसे अधिक रन बनाने वाले रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ने का भी काम किया। जहां ब्रैडमैन ने 1947 में हुई घरेलू सीरीज़ के दौरान 715 रन बनाये थे, तो वहीं स्मिथ ने 128.16 के औसत से पूरी सीरीज़ में कुल 769 रन बना दिए।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…