क्रिकेट खेल के भगवान कहे और माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर से जब पुछा गया था कि उनके सौ शतको का रिकॉर्ड कौन तोड सकता है तो सचिन ने दो खिलाडीयो का नाम लिया था और उनमे से एक नाम रोहित शर्मा का था। रोहित शर्मा आज के समय मे सीमित ओवरो के सबसे बडे खिलाडी है और ये बात बढते सालो मे हमे दिखा है। बढते सालो के साथ रोहित के खेल मे और भी ज्यादा निखार आया साथ मे आत्मविश्वास भी बढा है।
कलतक क्रिकेट मे जो चिजे लोगो को असंभव लगती थी, उन सभी चिजो के रोहित संभव कर दिखाया है। जैसे मे वनडे क्रिकेट मे तीन दोहरा शतक, टी-20 क्रिकेट मे चार शतक और वर्ल्ड कप जैसे प्लेटफॉर्म पर 5 शतक जडना हालांकी ये सभी चिजे असंभव तो नही है लेकिन अबतक ये चिजे हुयी भी नही है। आज के समय मे शायद ही कोई ऐसा रिकॉर्ड है, जिसे तोडकर रोहित ने अपने नाम नही किया हो।
आज के समय मे रोहित भारतीय टीम के उपकप्तान है और IPL मे मुंबई इंडियंस के कप्तान। एक बल्लेबाज के अलावा रोहित एक बेहतर कप्तान भी है और ये बात हमे IPL मे मुंबई इंडियंस कि कप्तानी करते हुए दिखा है। IPL मे मुंबई इंडियंस कि कप्तानी करते हुए रोहित ने मुंबई इंडियंस को 4 बार IPL विजेता बनाया है, जिसमे से तीन बार चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर विजेता बनी है।
आज इस आर्टिकल मे आप रोहित शर्मा के द्वारा वनडे प्रारुप मे खेले गये 5 सर्वश्रेष्ठ पारीयो के बारे मे जानेंगे। जिनमे से 3 दोहरा शतक शामिल है, जो की एक रिकॉर्ड है।
साल 2014 मैच रोहित शर्मा के पसंदिदा मैदान ईडन गार्डन पर खेला जा रहा था, टॉस जितकर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मैच मे रोहिट चोट के बाद वापसी कर रहे थे और रोहित वापसी भी खिलाडीयो के अंदाज मे वापसी कि थी। ओपनिंग करने आये रोहित शर्मा ने 173 गेंदो पर 152.6 के स्ट्राइक रेट से 264 रनो कि पारी खेली, जिसमे 33 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के भी शामिल थे। इस मैच मे रोहित के शतक के बदौलत भारतीय टीम ने 50 ओवर मे 404 रन बनाया, इस मैच को भारतीय टीम ने इस मैच को 153 रनो से जित लिया था। इस मैच मे श्रीलंका टीम 251 रनो पर ढेर हो गयी थी और भारतीय टीम को भुल रोहित से 13 रनो से हार गयी थी। इस मैच मे कई रिकॉर्ड बने, जैसे किसी बल्लेबाज के द्वारा एक पारी मे सबसे ज्यादा चौका, किसी बल्लेबाज के द्वारा एक पारी मे सबसे ज्यादा बाउंड्री और किसी बल्लेबाज के द्वारा एक पारी मे बनाया सबसे बडा व्यक्तिगत स्कोर। इस दोहरा शतकीय पारी के लिए रोहित शर्मा को मैन ऑफ द मैच भी चुना गया था।
2019 वर्ल्ड कप का 8वां ग्रुप मैच और भारत का पहला मैच, मैदान साउथैम्पटन कि थी। साउथ अफ्रिका टीम ने टॉस जितकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रिका टीम 50 ओवर 227 रन ही बना सकी। लक्ष्य बडा नही था लेकिन मैदान इंगलैंड कि थी जहां गेंद लहराती बहुत है, ऐसे मे भारतीय टीम लक्ष्य का पिछा करने उतरी शुरुआती ओवरो मे संभलकर खेलते हुए रोहित ने 144 गेंदो पर 84.72 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 122 रनो कि पारी खेली, जिसमे 13 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के भी शामिल थे। इस मैच मे ऱोहित भारतीय टीम को मैच जिताकर ही वापसे लौटे और इस शतकीय पारी के लिए रोहित को मैन ऑफ दे मैच चुना गया था। भारतीय टीम ने इस मैच को 6 विकेटो से जितकर अपने नाम किया था और वर्ल्ड कप 2019 कि शुरुआत जित से किया था।
साल 2013, ये वो साल जब रोहित मिडील आर्डर से ओपनर बल्लेबाज के तौर पर प्रोमोट किये गये थे। भारत और ऑस्ट्रेलिया टीम के बिच निर्णायक मुकाबला बैंगलुरु के मैदान पर खेला जा रहा था, ऑस्ट्रेलिया टीम टॉस जितकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने रोहित के दोहरा शतक के बदौलत पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर मे 383 रन का लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया टीम के सामने रखा। ल्क्ष्य का पिछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम 45.1 ओवर मे 326 रन पर ऑलआउट हो गयी और बारतीय टीम ने इस निर्णायक मुकाबले को 57 रनो से जित लिया था। इस मैच मे ओपनिंग करते हुये रोहित शर्मा ने 158 गेंदो पर 132.27 के स्ट्राइक रेट से 204 रनो कि पारी खेली, जिसमे 12 चौके और 16 गगनचुंबी छक्के भी शामिल थे। ये रोहित शर्मा का पहला दोहरा शतक था और इस दोहरा शतकीय पारी के लिए रोहित शर्मा को मैन ऑफ द मैच भी चुना गया था, साथ मे मैन ऑफ द सीरिज भी।
साल 2013, मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया टीम के बिच जयपुर के मैदान पर खेली जा रही थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम ने 50 ओवर मे 359 रन बनाये। लक्ष्य बडा था लेकिन भारतीय टीम के बल्लेबाजो का इरादा इस लक्ष्य से भी बडा था। लक्ष्य का पिछा करने उतरी भारतीय टीम को ओपनर बल्लेबाजो ने पहले विकेट के लिए 176 रनो कि साझेदारी कि फिर बारी आयी विराट कोहली कि और फिर विराट और रोहित कि जोडि ने मैच भारतीय टीम को जिताकर ही वापस आयी। इस मैच मे ओपनिंग करते हुये रोहित शर्मा ने 123 गेंदो पर 114.63 के स्ट्राइक रेट से 141 रनो कि पारी खेली, जिसमे 17 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के भी शामिल थे। इस शतकीय पारी के लिए रोहित शर्मा को मैन ऑफ द मैच भी चुना गया था।
श्रृंखला 1-1 से बराबर थी और भारत को अंतिम मैच में न्यूजीलैंड का सामना करना था। रोहित शर्मा ने एक बार फिर से इस मौके का फायदा उठाया और उन्होंने 138 गेंदों पर 147 रन बनाए और भारत को पहली पारी में कुल 331 रन बनाने में मदद की। मैच एक कड़ा साबित हुआ, हालांकि, भारत अंत में विजयी हुआ, खेल को 6 रन से जीता।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…