UP Yodha Team Season 7: जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य यूपी. खिलाड़ियों की प्रतिभा के मामले में भी यह हमेशा से बड़ा रहा है. यूपी योद्धा उन 4 टीमों में से 1 है जो सीज़न के शुरुआती 8 टीमों का हिस्सा नहीं थी. 

प्रो कबड्डी लीग के साथ यह टीम 2017 में जुड़ी थी. और पिछले दोनों सीज़न में यह टीम अपने ज़ोन B में तीसरे पायदान पर रही थी. टीम ने पिछले सीज़न के 25 मैचों में 449 रेड प्वाइंट्स हासिल किए थे. व इतने ही मैचों में कुल 265 टैकल प्वाइंट्स जीते थे. जो टैकल लिस्ट में तीसरे पायदान पर रहे थे. इस टीम के प्रमुख डिफेंडर थे नितीश कुमार. जोकि पिछले सीज़न में सबसे सफल डिफेंडर थे. उन्होंने सिर्फ 25 मैच खेलते हुए कुल 100 टैकल प्वाइंट्स अपने नाम किए थे जो किसी भी खिलाड़ी द्वारा किए गए सबसे ज्यादा थे. तो वहीं उनकी टीम के दूसरे डिफेंडर थे सचिन कुमार, जिन्होंने कुल 43 टैकल प्वाइंट्स हासिल किए थे.

पिछले सीज़न में टीम के मुख्य रेडर के रुप में प्रशांथ कुमार राय और श्रीकांत जाधव खेले थे और दोनों ने मिलकर कुल 285 रेड प्वाइंट्स अपने नाम किए थे.

नीलामी में जाने से पहले यूपी ने एलीट कैटेगिरी से दो और यंग प्लेयर कैटेगिरी से चार खिलाड़ियों को रिटेन किया था. यूपी ने मोनू गोयत को 93 लाख रूपए, श्रीकांत जाधव को 68 लाख रूपए और रिशांक देवाड़िगा को 61 लाख रूपए की कीमत में खरीदा और अपने रेडिंग विभाग को काफी मजबूत बना लिया.

इस टीम ने अपनी टीम में अमित, नितेश कुमार, अकरम शेख, आशीष नागर, आजाद सिंह और सचिन कुमार को रिटेन किया था. 

यूपी योद्धा की टीम, कोच व घरेलू मैदान | UP Yodha Team Season 7

यूपी योद्धा की टीम 2017 में प्रो कबड्डी से जुड़ी थी. और पहली बार में ही अपनी जगह प्ले ऑफ्स में पक्की कर ली थी. इस टीम की बात की जाए तो इस टीम के मुख्य कोच जसवीर सिंह हैं व टीम का स्वामित्व जीएमआर लीग गेम्स प्राइवेट लिमिटेड के पास है. टीम का घरेलू मैदान यूपी के ग्रेटर नोएडा में स्थित है.

टीम- अमित नरवाल, सचिन कुमार, नितेश कुमार, अर्कम शेख, आज़ाद सिंह, आशीष नागर, मोनू गोयत, श्रीकांत जाधव, रिशांक देवाडिगा, मोहसेन मग़सूद्लौरीफ़ारी, मसूद करीम, गुरदीप, नरेंद्र, सुरेंद्र सिंह, गुलवीर सिंहअंकुश.

प्लेइंग XII- अमित नरवाल, सचिन कुमार, नितेश कुमार, अर्कम शेख, आज़ाद सिंह, आशीष नागर और मोनू गोयत.

आपको ये भी रोचक लगेगा:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago