Liverpool vs Manchester City Match Report
लिवरपूल के घरेलू मैदान एनफील्ड में खेले गए इस मैच की शुरुआत बहुत ही शानदार रही. मैच के किक ऑफ होने के बाद ही मेहमान टीम मैनचेस्टर सिटी ने गेंद को अपने कब्जे में रखा. मगर जैसे ही गेंद घरेलू टीम लिवरपूल के पास गई उन्होंने मैच में बढ़त बना ली. हुआ यूं की मैच के शुरू हुए सिर्फ 6 मिनट हुए थे और गेंद लिवरपूल के मिडफील्डर फाबिन्हो के पास थी. और उन्होंने खुद आगे अगर मोर्चा संभाला और टीम के लिए एक शानदार गोल किया. इस गोल को हुए अभी ज्यादा देर नहीं हुईं थी कि एक और गोल लिवरपूल की टीम ने दाग दिया. इस बार थे टीम से राइट विंग से खेलने वाले मोहम्मद सालाह.
मैच के हाफ टाइम तक लिवरपूल ने अपनी बढ़त को बनाए रखा. और मैच के 45 मिनट के बाद स्कोरलाइन 2-0 रखा. मैच का पहला हाफ शुरु होने के कुछ देर बाद यानि मैच के 51वें मिनट में लिवरपूल ने एक और गोल किया. इस बार यह गोल सादियो माने के द्वारा किया गया. इस गोल के साथ ही मैच की स्कोर लाइन 3-0 हो गई थी और यहां से अब मैनचेस्टर सिटी का इस मैच में वापसी करना बेहद ही मुश्किल था.
हालंकि मैच के 78वें मिनट के मैन सिटी के खिलाड़ी बर्नार्दो सिल्वा ने एक गोल कर मैन सिटी के फैन्स को खुशी तो दी मगर यह खुशी शायद मैच को हारने के गम से बहुत कम थी. मैच में 90 मिनट पूरे होने के बाद 5 मिनट का खेल और हुआ मगर वहां भी मैन सिटी की तरफ से कुछ खास नहीं देखने को मिला और मैच 3-1 की स्कोर लाइन के साथ समाप्त हुआ.
प्रीमियर लीग में दोनों टीमों के पिछले मुकाबलों पर एक नज़र–
प्रीमियर लीग. भारत में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फुटबॉल लीग है. जिसमें कुल 20 टीमें हिस्सा लेती है. लिवरपूल और मैनचेस्टर सिटी इस लीग की प्रमुख टीमों में से हैं जिन्हें प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध किया जाता है. मैनचेस्टर सिटी ने जहां प्रीमियर लीग का खिताब 4 बार अपने नाम किया हैं और इस वर्ष डिफेंडिग चैम्पियन के रुप में भी उतरी हैं. वहीं लिवरपूल प्रीमियर लीग का खिताब जीतने में अभी तक नाकाम रही है. दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 5 मैचों की बात की जाए तो, 2 मुकाबले लिवरपूल ने जीते हैं तो वहीं सिर्फ 1 मुकाबला मैनचेस्टर सिटी के पक्ष में रहा और 2 मैच ड्रॉ रहे हैं.
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…