Categories: ओलंपिक

भारतीय आर्चरी खिलाड़ी प्रवीण जाधव के बारे में जानिए सभी जानकारी

भारतीय आर्चरी खिलाड़ी प्रवीण जाधव जिन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर पदक जीतने के साथ साल 2020 में टोक्यो में होने वाले ओलंपिक गेम्स के लिए भी अपना टिकट पक्का कर लिया है।

शुरूआती जीवन

6 जुलाई 1996 को महाराष्ट्र के सतारा डिस्ट्रिक के सारदे गांव में प्रवीण जाधव का जन्म हुआ था। प्रवीण का परिवार बेहद गरीब था, जिस कारण वह उन्हें स्कूल में भेजने तक सक्षम नहीं था। दिहाड़ी मजदूरी करने वाले एक परिवार से आने वाले प्रवीण के गांव को सूखे से भी जूझना पड़ता था। अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए जाधव को काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ी।

निजी जीवन

स्कूल के दिनों से ही जाधव खेलों के प्रति काफी दिलचस्पी रखते थे। उनकी इस प्रतिभा के बारे में तब तक सभी का ध्यान नहीं जब तक स्कूल में विकास भुजबल ने प्राइमरी स्कूल टीचर के तौर पर नहीं ज्वाइन किया और उन्होंने आने के बाद स्कूल में स्पोर्ट्स एक्टीविटी कराना शुरू किया। अपनी प्रतिभा के कारण प्रवीण ने गांव में खुद को काफी प्रचलित कर लिया था। इसके बाद विकास भुजबल से भी उनको काफी समर्थन मिला।

विकास भुजबल ने जाधव को महाराष्ट्र राज्य सरकार की स्कीम क्रीडा प्रबोधनी स्कीम के तहत मदद दिलाने का काम किया जिससे उनकी पढ़ाई के साथ स्पोर्ट्स की भी पूरी तैयारी जारी रह सके, लेकिन इस स्कीम में चयन होने के लिए पहले उच्च स्तर पर खुद को साबित करना होता था, जिसके लिए जाधव ने कड़ी मेहनत की और उन्हें डिस्ट्रिक लेवल पर खेलने का मौका मिल गया।

प्रोफेशनल जीवन

जाधव के विकास भुजबल ने अपने बेटे की तरह ख्याल रखा और प्रवीण जिनका 10 साल की उम्र में वजन सिर्फ 22 किलो था विकास उनके खानपान को लेकर काफी ध्यान दिया जिससे वह शारीरिक तौर पर मजबूत हो सके। अच्छी डाइट की वजह से जाधव को तालुका और जिला स्तर पर सफलता मिली 13 साल की उम्र में जाधव को स्कीम का लाभ मिला जिससे वह पुणे में बेलवाणी में ट्रेनिंग करने लगे।

साल 2016 में जाधव जब 19 साल के थे, तो उन्हें देश के लिए पहली बार एशिया कप स्टेज 1 में खेलने का मौका मिला और यहां पर प्रवीण ने रिकर्व पुरुष टीम इवेंट में कांस्य पदक को अपने नाम पर कर लिया। इसके अलावा जाधव ने कई आर्चरी टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। साल 2017 में जाधव ने आर्मी को ज्वाइन कर लिया जिससे उन्हें ओलंपिक गोल्ड कोस्ट से मदद मिलने लगी।

22 साल की उम्र में जाधव ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर पदक को अपने नाम पर लिया, इसके साथ ही वह देश के लिए टोक्यो ओलंपिक में भी हिस्सा लेने वाले हैं।

निजी जानकारी

  • जन्म – 6 जुलाई 1996
  • उम्र – 22 साल (साल 2019 तक)
  • जन्मस्थान – सारदे गांव, सतारा डिस्ट्रिक, महाराष्ट्र
  • राशी – कैंसर
  • राष्ट्रीयता – भारतीय
  • होमटाउन – सतारा डिस्ट्रिक, महाराष्ट्र
  • प्रोफेशन – आर्चरी खिलाड़ी
  • इवेंट – पुरूष टीम और व्यक्तिगत
  • वैवाहिक स्थिती – अविवाहित
  • हॉबी – ट्रैवलिंग

शारीरिक माप

  • लम्बाई – 5 फुट 7 इंच
  • वजन – 62 किलोग्राम
  • आंखो का रंग – डार्क ब्राउन
  • बालों का रंग – ब्लैक

विवाद

अभी तक अपने छोटे से करियर में प्रवीण जाधव किसी तरह के विवाद में पड़ते हुए नहीं देखे गए हैं।

नेटवर्थ

प्रवीण जाधव की नेटवर्थ को लेकर किसी तरह की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

सोशल मीडिया प्रोफाइल

  • फेसबुक – इस प्लेटफार्म पर कोई आधिकारिक एकाउंट नहीं है।
  • इंस्टाग्राम – इंस्टा पर कोई ऑफीशियल हैंडल नहीं है।
  • ट्विटर – इस प्लेटफार्म पर कोई आधिकारिक हैंडल नहीं है।
आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago