प्रो कबड्डी लीग के पिछले सीज़न के 10 खिलाड़ी जिन्होंने सबसे ज्यादा रेड प्वाइंट्स हासिल किए

Pro kabaddi 2018 Players Stats:- कबड्डी, दो टीमों द्वारा खेला जाने वाला टीम गेम. इस खेल की खास बात यह है कि यह खेल भारत की संस्कृति से जुडा हुआ है. समय-समय पर इस खेल के नाम में परिवर्तन देखने को मिला. रुल व रैगुलेशन में भी परिवर्तन हुआ. मगर इस खेल की चमक हमेशा ही बढ़ती रही. खेल की लोकप्रियता को बढ़ता देख, प्रो कबड्डी लीग की शुरुआत 2014 में की गई. और जब लोकप्रियता बढ़ती है तो लोग उसके बारे में छोटी से छोटी बात भी जानना चाहते हैं. इसी को मद्दे नज़र रखते हुए प्रो कबड्डी ने हर एक कबड्डी के पहलू पर बारिकी के नज़र रखते हुए स्टैटस पर काम किया.

प्रो कबड्डी के स्टैटस की सूची किन पर निर्भर है-

Pro kabaddi 2018 Players Stats:-  प्रो कबड्डी के स्टैटस की सूची मुख्य रुप से तीन बातों पर निर्भर करती हैं मगर इसको और करीब से जानने के लिए स्टैटस पर बरीक से बरीक बातों पर गौरफरमाया जाता है. जैसे मुख्य तो हैं, एक खिलाड़ी कुल कितनी रेड करता है व एक डिफेंडर कितने डिफेंड करता है. मगर ये सिर्फ यहाँ समाप्त नहीं होता है इसमें हर खिलाड़ी कितने रेड कर रहा कितने डिफेंड कर रहा उसके आलावा एक खिलाड़ी कितनी सफलतापूर्वक रेड करता है कितनी सुपर रेड हैं कितने सुपर टैकल हैं वगैहरा वगैहरा.

रेड प्वाइंट्स – रेड प्वाइंट्स, कबड्डी का अभूतपूर्व टर्म है जिसमें एक खिलाड़ी दूसरे के पाले में जाकर कम से कम एक खिलाड़ी को सफलतापूर्वक छू कर अपने पाले में 30 सेकेंड के अन्दर आ जाता है. उसे रेड प्वाइंट्स कहते हैं.

पिछले सीज़न यानि सीज़न-6 में कुछ टीमों के खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर टीम के लिए सर्वाधिक रेड प्वाइंट्स हासिल किए. इस फेहरिस्त में पहले पायदान पर बैंग्लूरु बुल्स से रेडर पवन कुमार शेरावत हैं जिन्होंने अपनी टीम के लिए 24 मैच खेलकर सर्वाधिक 271 रेड प्वाइंट्स हासिल किए. इसी सूची में दूसरा स्थान पटना पाइरेट्स के प्रदीप नरवाल रहे जिन्होंने 21 मैच खेल कुल 233 रेड प्वाइंट्स हासिल किए. तो इसी क्रम पर बनी यह लिस्ट नीचे जारी है-

रैंक टीम खिलाड़ी मैच रेड  प्वाइंट्स
1 बैंग्लूरू बुल्स पवन कुमार शेरावत 24 271
2 पटना पाइरेट्स प्रदीप नरवाल 21 233
3 यू मुम्बा सिद्धार्थ शिरीश देसाई 21 218
4 बंगाल वॉरियर्स मनिंदर सिंह 22 206
5 तमिल थलाईवाज़ अजय ठाकुर 22 203
6 जयपुर पिंक पैंथर्स दीपक निवास हुड्डा 22 196
7 गुजरात फॉर्चूनजाइट्स सचिन 23 190
8 दबंग दिल्ली नवीन कुमार 22 172
9 हरियाणा स्टीलर्स विकास खानडोला 22 172
10 बैंग्लूरू बुल्स रोहित कुमार 24 162

जब बात रेड की करी है तो थोड़ी बात टीम की भी कर लेते हैं की किन-किन टीमों ने पिछले सीज़न कुल कितनी रेड की है. तो इसमें भी बैंग्लूरू बुल्स सबसे ऊपर है.

रैंक टीम मैच रेड प्वाइंट्स
1 बैंग्लूरू बुल्स 24 547
2 पटना पाइरेट्स 22 496
3 दबंग दिल्ली 24 483
4 गुजरात फॉर्चूनजाइट्स 25 480
5 यू मुम्बा 23 459
6 यूपी योद्धा 25 449
7 हरियाणा स्टीलर्स 22 447
8 बंगाल वॉरियर्स 23 436
9 तमिल थलाईवाज़ 22 419
10 जयपुर पिंक पैंथर्स 22 415
11 तेलगू टाइटंस 22 356
12 पुनेरी पल्टन्स 22 346
आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago