मिताली राज़ के जीवन पर बनने वाली फिल्म | Taapsee Pannu to Star in Mithali Raj Biopic
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वनडे और टेस्ट में कप्तानी करने मिताली राज़ के जीवन पर भी अब एक फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म के बारे में कुछ महिने पहले ही सभी को बताया गया था और स्क्रिप्ट को लेकर अभी भी काम चल रहा हैं, जिसके बाद सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार मिताली ने कहा था, कि यदि ऐसा होने जा रहा है, तो वह चाहती हैं, कि प्रियंका चोपड़ा उनके किरदार को निभाएं लेकिन जो खबरे आ रही हैं, उसके अनुसार तापसी पन्नू को यह किरदार निभाना होगा।
मिताली राज़ ने डेकन कॉर्निकल को दिए अपने बयान में कहा था कि, मुझे लगता है, कि इस फिल्म में मेरे किरदार को प्रियंका चोपड़ा निभाती हैं, तो मुझे काफी खुशी होगी क्योंकि हमारे दोनों में काफी समानताएं हैं, लेकिन मैं कोई फिल्म की एक्सपर्ट नहीं हूं जिस कारण देखती हूं कौन इस काम को निभाता है।
महिला क्रिकेट में भारत के लिए मिताली राज़ काफी शानदार खेला है और वह इस खेल में महान महिला क्रिकेट खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं। मिताली राज़ वनडे क्रिकेट में एकमात्र ऐसी महिला खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 6000 से अधिक रन बनाये हैं साथ ही भारत के लिए टी20 में रोहित शर्मा से पहले 2000 रन बनाने वाली खिलाड़ी बनी।
यह एक अच्छा कदम है | Taapsee to Star in Mithali Raj Biopic
महेंद्र सिंह धोनी और उसके बाद सचिन के जीवन पर आने वाली बायोपिक फिल्म के बाद अब मिताली राज के जीवन पर फिल्म बनाने का फैसला काफी अच्छा कदम हैं, क्योंकि इससे अधिक लोगों को खेल में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। वहीं तापसी पन्नू के लिए यह किसी स्पोर्ट्स खिलाड़ी के जीवन पर बनने वाली पहली फिल्म में काम करने का मौका नहीं है, बल्कि वह बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल के जीवन पर बनने वाली फिल्म में भी लीड रोल निभा रही हैं, वहीं इससे पहले वह हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह के जीवन पर बनी फिल्म पर भी काम कर चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: मिलिए 87 साल की चारूलता पटेल से जिनको लेकर कोहली ने भी ट्विट करके लिखी ये बात
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…