Pro Kabaddi 2019 Owners Team & Coaches List

प्रो कबड्डी लीग का सातंवा सीज़न कुछ ही दिनों में आने वाला है. मगर अभी तक किसी भी टीम ने अपना कप्तान नहीं नियुक्त किया है. मगर ऐसे में कयास लगाई जा रही है कि हर टीम अपने मुख्य खिलाड़ी को ही टीम का कप्तान नियुक्त करेगी.

आपको बता दे कि, अब तक के खेले गए सभी 6 सीज़न के बाद सबसे सफल टीम पटना पाइरेट्स रही है जिसने सर्वाधिक 3 बार प्रो कबड्डी लीग का खिताब अपने नाम किया है. इसके अलावा सीज़न वन के विजेता जयपुर पिंक पैंथर्स थे जिन्होंने फाइनल में यूमुम्बा को हराया था. मगर दूसरे ही संस्करण में यूमुम्बा ने अपनी फाइनल में हार का बदला लेकर दूसरा संस्करण अपने नाम कर लिया. और बात की जाए डिफेंडिंग चैम्पियन की तो इस वर्ष की डिफेंडिग चैम्पिन है बैंग्लूरु बुल्स जिसने फाइनल में 38-33 से गुजरात फॉर्चून जाइंट्स को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया था.

टीमों के पूरे खिलाड़ी व उनके मुख्य कोच | Pro Kabaddi 2019 Owners Team and Coaches

दबंग दिल्ली केसी

दिल्ली स्थित त्यागराज स्टेडियम, दबंग दिल्ली केसी का घरेलू मैदान है. इस मैदान की दर्शकों के बैठने की क्षमतालगभग 4500 है. इस टीम के मुख्य कोच के रूप में कृष्णा कुमार हुड्डा कार्य करेंगे व इस टीम के मालिक एक महिला हैं जिनका नाम हैं श्रीमती राधा कपूर खन्ना. 

टीम- मेराज शेख, जोगिंदर नरवाल, चंद्रन रंजीत, रविंदर पहल, विजय मलिक विशाल माने, सईद गफरी, अनिल कुमार, प्रतीक पाटिल, नीरज नरवाल, सत्यवान डी, सोमबीर, अमन कादियान, नवीन कुमार व सुमित कुमार.

बंगाल वॉरियर्स

बंगाल वॉरियर्स पश्चिम बंगाल की एक टीम है, यह अपने घरेलू मैच नेताजी इंडोर स्टेडियम में खेलती है जिसमें दर्शकोंके बैठने की छमता लगभग 12000 है. यह प्रो कबड्डी में उपयोग होने वाला दर्शको की क्षमता के आधार पर दूसरा सबसे बड़ा एरिया है. इस टीम के मुख्य कोच बीसी रमेश हैं व इसके मालिक बर्थराइट गेम्स एण्ड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड है व इस टीम के साथ अक्षय कुमार भी जुड़े हुए हैं.

टीम- बलदेव सिंह, मनिंदर सिंह, आदर्श टी, रवींद्र कुमावत, साहिल, मोहम्मद नबीबख्श, रिंकू नरवाल, मोहम्मद तागी, एआर अविनाश, अमीर संतोष दुम्माल, राकेश नरवाल, विराज विष्णु लंगड़े, सुकेश हेगड़े, भुवनेश्वर गौड़, के प्रपंजन, विजिन थंगादुरई, धर्मेंद्र सिंह, अमितजीव कुमार.

हरियाणा स्टीलर्स

इस टीम के घरेलू मैदान का नाम मोतीलाल नेहरु स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स है. जोकि सोनीपत, हरियाणा में ही स्थित है. इस टीम की कोचिंग की कमान राकेश कुमार ने अपने कंधों पर ली है. इस टीम के स्वामित्व जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के पास है.  गौरतलब है कि राकेश कुमार ने सीज़न के शुरूआती 5 सीज़न खिलाड़ी के तौर पर खेला था व वह हर सीज़न सबसे महंगे खिलाड़ी भी रहे थे. अगर बात की जाएं अन्तरराष्ट्रीय स्तर की तो उनके नाम दो विश्वकप व 3 एशियन गेम्स के टाइटल भी हैं.

टीम- कुलदीप सिंह, विकाश खंडोला, विनय, प्रशांत कुमार राय, धर्मराज चेरलाथन, रवि कुमार, अमीर मोहम्मद मालेकी, टिम फोन्चू, विकास काले, सेल्वमनी के, नवीन, सुभाष नरवाल, विक्रम, खंडोला, परवीन, सुनीलअरुण कुमार एचएन

बैंगलूरु बुल्स

बैंगलूरू बुल्स का घरेलू मैदान श्री कंटीरावा स्टेडियम है जिसमें दर्शकों की क्षमता लगभग 4200 है. यह बैंगलूरु में ही स्थित है. इसके मुख्य कोच रंधीर सिंह शेरावत हैं व टीम के मालिकाना हक डब्ल्यू एल लीग लिमिटेड नामक कम्पनी के पास है.

टीम- रोहित कुमार, आशीष कुमार, पवन कुमार सेहरावत, अमित श्योराण, सुमित सिंह, मोहित सेहरावत, बंटी, महेन्द्र सिंह, संजय श्रेष्ठ, लाल मोहर यादव, राजू लाल चौधरी, विजय कुमार, विनोद कुमार, अमन, संदीप, अजयअंकित

जयपुर पिंक पैंथर्स

इस टीम का घरेलू मैदान सवाई मान सिंह इंडोर स्टेडियम है. इस स्टेडियम में दर्शकों के बैठने की क्षमता कुल 2000 है. व इस टीम के मुख्य कोच एल श्रीनिवास रेड्डी हैं व इसका स्वामित्व भारतीय अभिनेता अभिषेक बच्चन के पास है. आपको बता दे कि, एल श्रीनिवास रेड्डी पिछले सीज़न ही टीम के साथ जुड़े हैं मगर वह खिलाड़ियों के चोटों के चलते अपनी टीम को प्ले ऑफ में नहीं पहुंचा सके थे.

टीम- दीपक निवास हुड्डा, संदीप कुमार ढुल्ल, अजिंक्य पवार, लोकेश कौशिक, पवन टीआर, सुशील गुलिया, सचिन नरवाल, अमित हुड्डा, दीपक नरवाल, निलेश सालुंके, सुनील सिद्धगवाली, डॉग जियू किम, मलिंदा, चतुरंगा, विशाल, करमवीर, गुमान नितिन रावलसंथापनासेल्वम

पटना पायरेट्स

पटना पायरेट्स का घरेलू मैदान पाटिलपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स हैं जोकि पटना में ही स्थित है. इसमें दर्शकों के बैठने की क्षमता लगभग 20000 है और यह दर्शकों के बैठने की क्षमता के आधार पर सबसे बड़ा एरिया है. इस टीम के मुख्य कोच राम मेहर सिंह हैं व टीम का आधिपत्य राजेश वी. शाह के पास है.

टीम- परदीप नरवाल, जवाहर डागर, विकास जगलान, मोहित, सुरेंद्र नाडा, जंग कुन ली, मोहम्मद मघसौदौला, जयदीप, हादी ओशटोरक, नीरज कुमार, महेंद्र चौधरी, रविंदर, आशीष, नवीन, पूर्ण सिंह, बिंट्टू नरवाल, नितिन रावलसंतलाल रावल

गुजरात फॉर्चून जाइंट्स

गुजरात फॉर्चून जाइंट्स की टीम एक गुजराती टीम है. जिसका घरेलू मैदान द एरीना इंडोर स्टेडियम है. यह स्टेडियम अहमदाबाद में स्थित है व इसमें दर्शकों के बैठने की क्षमता लगभग 4000 है. इस टीम के मुख्य कोच मनप्रीत सिंह हैं व इस टीम का स्वामित्व अदानी विल्मार लिमिटेड के पास है.

टीम- सचिन तंवर, सुनील कुमार, ललित चौधरी, रोहित गुलिया, परवेश भैंसवाल, रुतुराज कोरवी, विनोद कुमार, अबॉल्फ़ज़ल मघसौदौलामहली, गुरविंदर सिंह, सोनू गहलावत, सोनू, अभिषेक, पंकज, अमित, मोहम्मद शाज़िद हुसैननितिन रावल

यूपी योद्धा

यूपी योद्धा की टीम 2017 में प्रो कबड्डी से जुड़ी थी. और पहली बार में ही अपनी जगह प्ले ऑफ्स में पक्की कर ली थी. इस टीम की बात की जाए तो इस टीम के मुख्य कोच जसवीर सिंह हैं व टीम का स्वामित्व जीएमआर लीग गेम्स प्राइवेट लिमिटेड के पास है. टीम का घरेलू मैदान यूपी के ग्रेटर नोएडा में स्थित है.

टीम- अमित नरवाल, सचिन कुमार, नितेश कुमार, अर्कम शेख, आज़ाद सिंह, आशीष नागर, मोनू गोयत, श्रीकांत जाधव, रिशांक देवाडिगा, मोहसेन मग़सूद्लौरीफ़ारी, मसूद करीम, गुरदीप, नरेंद्र, सुरेंद्र सिंह, गुलवीर सिंहअंकुश.

तमिल थलाईवाज़

तमिल थलाईवाज़ एक साउथ इंडियन टीम है. जोकि प्रो कबड्डी के सीज़न 5 से जुड़ी हुई है. इस टीम के मुख्य कोच ई भास्करन हैं व टीम का स्वामित्व इक्विस्ट इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड एण्ड ब्लास्टर्स स्पोर्ट्स वैन्चर्स प्राइवेट लिमिटेड (सचिन तेंदुलकर) के नाम हैं.

टीम- अजय ठाकुर, विक्टर ओनयांगो ओबेरियो, मंजीत छिल्लर, हिमांशु, एम अभिषेक, राहुल चौधरी, रण सिंह, मोहित छिल्लर, मिलाद शिबाक, अजीत, शबे बापू, विनीत शर्मा, यशवंत बिश्नोई, वी। अजित कुमार, हेमंत चौहान व आनंद.

पुनेरी पलटन्स

पुनेरी पलटन्स पुणे स्थित टीम है. इस टीम का घरेलू मैदान श्रीशिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स हैं व टीम के मुख्य कोच बहुचर्चित खिलाड़ी अनूप कुमार हैं. इस टीम का स्वामित्व इन्श्योरकट स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के पास है. 

टीम- नितिन तोमर, पीओ सुरजीत सिंह, गिरीश मारुति इरनाक, पवन कुमार, कादियान, इमाद सेदाघनिया, हादी ताजिक, अमित कुमार, सतपाल, जाधव बालासाहेब शाहजी, दर्शन कादियान, दीपक यादव, सागर कृष्ण, मंजीत, अमित कुमार, संदीपशुभम शिंदे

तेलगू टाइटंस

तेलगू टाइंटस जिसका पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा था जहाँ उसने कुल 22 मैचों में शिरकत की थी जिसमें से उसे सिर्फ 8 मैचों में ही जीत मिल पाई थीं. तेलगू टाइंटस के मुख्य कोच घोलमरेज़ा मज़ंदरानी हैं व टीम के मालिक श्रीनिवास श्रीरामनीनी हैं जोकि वीरा ग्रुप से जुड़े हुए हैं.

टीम- अरमान, कृष्णा मदने, फरहाद रहीमी मिलागर्दान, मनीष, आकाश चौधरी, सिद्धार्थ देसाई, अबोजर मिघानी, विशाल भारद्वाज, युगल जेनिंग्स, सी. अरुण, अमित कुमार, मुला शिवा गणेश रेड्डी, सूरज देसाई, राकेश गौड़ा, अंकित बेनीवाल व कामेश्वर सिंह.

यू मुम्बा

सीज़न वन की फाइनलिस्ट व सीजन टू की विजेता टीम यू मुम्बा से इस बार भी सबको बहुत उम्मीदें होंगी. पिछला सीजन पांचवे पायदान पर खत्म करने वाली इस टीम का घरेलू मैदान मुम्बई स्थित सरदार बल्लभभाई पटेल स्टेडियम हैं व टीम के मुख्य कोच के रुप में संजीव कुमार बलियन कार्य करेंगे व रोनी स्क्रूवाला इस टीम के मालिक हैं.

टीम- फ़ज़ल अतरचली, अर्जुन देशवाल, राजगुरु सुब्रमण्यन, अनिल, मोहित बाल्यान, गौरव कुमार, संदीप नरवाल, रोहित बलियान, डोंग जियोन ली, यंग चांग को, विनोथ कुमार, एथुल एमएस, हर्षवर्धन, अभिषेक सिंह, अजिंक्य रोहिदास कपरे, हरेंद्र कुमार व सुरेंद्र सिंह.

आपको ये भी रोचक लगेगा:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago