पाकिस्तानी फैंस ने टीम केे विश्वकप में सफर का लगभग अंत होने पर मीम्स के जरिए ऐसे उड़ाया अपनी टीम का मज़ाक

पाकिस्तानी फैंस ने टीम का उड़ाया मज़ाक | Pakistan Fans Drown in Meme

आखिरकार इंग्लैंड की टीम ने सारी कशमकश को दूर करते हुए 1992 के बाद पहली बार विश्वकप के सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ चेस्टर ली स्ट्रीट के मैदान पर मेजबान इंग्लैंड को अपना आखिरी लीग मैच खेलना था, जिसमें उन्हें सेमीफाइनल में जगह को पक्का करने के लिए जीत हासिल करना बेहद जरूरी था और टीम ने अपने फैंस को निराश ना करते हुए 119 रनों की बड़ी जीत दर्ज करते हुए शानदार तरीके से सेमीफाइनल के लिए प्रवेश किया।

इंग्लैंड की टीम को इस मैच में अपने भाग्य पर थोड़ा निर्भर होना था, जिसके लिए उन्हें टॉस जीतना था, ताकि वह स्कोरबोर्ड पर एक बड़ा स्कोर लगा सके और हुआ भी ऐसा ही कप्तान ऑयन मार्गन ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाज़ी का फैसला लिया और जॉनी बेयरस्टो के साथ जेशन रॉय की ओपनिंग जोड़ी ने एकबार फिर से टीम को एक तेज़ शुरूआत देने का काम किया।

इसके बाद टीम के लिए आगे की राह काफी आसान हो गयी क्योंकि न्यूज़ीलैंड के लिए 300 से अधिक का लक्ष्य हासिल करना आसान नहीं था और हुआ भी ऐसा ही अब सेमीफाइनल के लिए तीन टीमें ऑस्ट्रेलिया, भारत और इंग्लैंड पहुंच चुकी हैं, जबकि चौथी टीम के लेकर अभी भी थोड़ा संशय की स्थिती बनी हुई हैं, क्योंकि न्यूज़ीलैंड और पाकिस्तान में से किसी एक टीम को जगह मिल सकती है।

लेकिन पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बांग्लादेश के खिलाफ अपने आखिरी लीग मैच में एक बहुत ही बड़ी जीत दर्ज करनी होगी जिससे उनका स्ट्राइक रेट कीवी टीम से बेहतर हो सके और ऐसा होना नामुमकिन सा लग रहा है, जिस कारण सभी को उम्मीद है, कि विश्वकप में सेमीफाइनल के लिए चौथी टीम न्यूज़ीलैंड की होगी।

पाकिस्तान की टीम यदि बांग्लादेश के खिलाफ मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 308 रन बनाती है, तो उसे बांग्ला टीम को शून्य पर ही निपटाना होगा वहीं यदि पाकिस्तान की टीम 350 रन बनाती है तो उसे 312 रनों से जीत हासिल करनी होगी और यदि बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला ले लिया तो पाकिस्तान के लिए सारी संभावनाएं वहीं पर खत्म हो जायेंगी। जिसके बाद सभी का ये मानना है, कि पाकिस्तान की सफर विश्वकप में अब खत्म हो चुका हैं।

अब फैंस जो पिछले काफी समय से पाकिस्तान का सफर देखते हुए 1992 वाले विश्वकप को याद कर रहे थे, जिसमें पाकिस्तान का सफर कुछ ऐसे ही रहा था, यह भी न्यूज़ीलैंड की हार के साथ लगभग खत्म हो गया, जिसका असर सोशल मीडिया पर भी देखने को भी मिला और काफी फैंस ने अपनी प्रतिक्रिया को बेहद मजाकियां अंदाज़ में मीम्स के जरिए पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने के दौड़ से लगभग बाहर हो जाने के पर दी।

यहां पर देखिए फैंस ने कैसे दी अपनी प्रतिक्रिया | Pakistan Fans Drown in Meme

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago