प्रो कबड्डी के टीमों के कप्तानों का हुआ ऐलान, 2 विदेशी खिलाड़ियों को मिला टीम लीड करने का मौका

Pro Kabaddi League 2019 Captains: प्रो कबड्डी लीग 2019 का सातवां सीज़न 20 जुलाई से शुरु हो रहा है. इस सीजन के लिए सभी टीमें तैयार हो चुकी हैं, दो-दो हाथ करने के लिए. लीग इतिहास में ऐसा पहली बार होगा कि राहुल चौधरी तेलुगू टाइटन्स के लिए खेलते हुए नज़र नहीं आएंगे.

इस बार तेलुगू टाइटन्स ने पिछले सीज़न के हीरो सिद्धार्थ देसाई को सबसे ज्यादा पैसे देकर अपनी टीम में खरीदा है. और इसी कारण उन्होंने राहुल को रिलीज़ कर दिया. हालांकि, मौके का फायदा उठाते हुए तमिल थलाईवाज़ ने राहुल को अपनी टीम में 94 लाख देकर अपने साथ जोड़ लिया. लगभग सभी टीमों ने अपने हिसाब से सही कॉम्बिनेशन तैयार किया है. बस अब देखने वाली बात यह होगी की कौन अपनी टीम के लिए सही समय पर सही प्रदर्शन करता है.

हालांकि कबड्डी का खेल हो या कोई अन्य खेल, किसी भी टीम में किसी एक खिलाड़ी को सब को लीड करना होता है और ऐसे में हर टीम ने यह भूमिका अपने सबसे बेहतरीन और अनुभवी खिलाड़ियों को दी हैं. कबड्डी के महान खिलाड़ी अनूप कुमार की कप्तानी देखकर ही कप्तानी का टीम पर प्रभाव समझा जा सकता था.

प्रो कबड्डी में पिछले सीज़न टीमों की कप्तानी करने वाले कुछ खिलाड़ियों की कप्तानी बरकरार रही है, लेकिन पिछले सीज़न खराब प्रदर्शन करने वाली टीमों ने नए सीजन के लिए कप्तान बदला है और उन्हें उम्मीद है कि ऐसा करने से इस सीज़न उनकी किस्मत बदल जाएगी. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 19 अक्टूबर 2019 को खेला जाएगा.

प्रो कबड्डी लीग के सभी टीमों के कप्तान | Pro Kabaddi League 2019 Captains

टीम कप्तान
बेंगलुरु बुल्स रोहित कुमार
गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स सुनील कुमार
पटना पाइरेट्स परदीप नरवाल
तेलुगु टाइटंस अबोज़ार मेघानी
तमिल थलाईवाज़ अजय ठाकुर
पुनेरी पलटन सुरजीत सिंह
जयपुर पिंक पैंथर्स दीपक निवास हुड्डा
यूपी योद्धा नितेश कुमार
बंगाल वॉरियर्स मनिंदर सिंह
हरियाणा स्टीलर्स धर्मराज चेरालाथन
यू मुंबा फजल अत्राचली
दबंग दिल्ली जोगिंदर नरवाल

आपको ये भी रोचक लगेगा:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago