गुजरात फॉर्चूनजाइंट्स ने लिया पिछले सीज़न के फाइनल का बदला, तो वहीं तमिल के थलाइवाज पड़े तेलुगू टाइटन्स पर भारी

Day 2 Match Summary Pro Kabaddi: वाह! क्या मैच था. डिफेंडिग चैम्पियन बेंगलुरू बनाम पिछले वर्ष की फाइनलिस्ट गुजरात के बीच. जी हाँ, वो कहते है न “समय सबका आता है”. ये बात आज गुजरात की टीम ने सही साबित कर दी. पिछले सीज़न के फाइनल में पहले हाफ में बढ़त बनाने के बाद भी मैच गंवाने वाली टीम गुजरात की टीम ने इस बार कोई भी गलती नहीं की और डिफेंडिग चैम्पियन को हराकर पिछले सीज़न के फाइनल में मिली हार का बदला ले लिया. तो वहीं दिन के दूसरे मैच में तमिल थलाइवाज की अनुभवी टीम के सामने फीके से लगे तेलुगू टाइटन्स. 

पहले आपको बताते हैं कि मैच 3 में क्या हुआ. मैच 3 यानि आज दिन का पहला मैच गुजरात बनाम बेंगलुरू के बीच खेला गया. एक तरफ टीम अपने रेडर्स की वजह से बेहद मजबूत तो दूसरी टीम अपने डिफेंडर्स को लेकर मजबूत. 

मैच में बेंगलुरू के तरफ से मैट पर मौजूद थे पवन कुमार, रोहित कुमार जैसे धाकड़ रेडर और गुजरात की तरफ से मौजूद थे सुनील कुमार और मोर जीबी जैसे डिफेंडर्स. मैच तो लग रहा था कि कांटे की टक्कर का होगा मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ. गुजरात के डिफेंडर्स ने यह मुकाबला पूरा एक तरफा रखा. बीच-बीच में पवन के मैट पर आने पर उम्मीद जग रही थी कि शायद एक बार फिर यह खिलाड़ी टीम के लिए कुछ अद्भुत करके दिखाएगा मगर आज कुछ ऐसा नहीं हो पाया. पवन के खाते में 5 रेड प्वाइंट्स के साछ कुल 8 प्वाइंट्स उनके नाम रहे. व अगर बात डिफेंडर्स की करे तो गुजरात की टीम से सुनील कुमार ने कुल 6 टैकल किए मोर जीबी ने 3 व सुमित ने 4 टैकल प्वाइंट्स अपने नाम किए. 

अगर नज़र स्कोर कार्ड पर डाले तो, बेंगलुरू की टीम ने कुल 17 रेड प्वाइंट्स हासिल किए थे जो गुजरात के रेड प्वाइंट्स के बिल्कुल बराबर हैं मगर जब बात डिफेंडिग की आती है तो जहाँ बेंगलुरू की टीम सिर्फ 6 टैकल प्वाइंट्स ले सकी तो वहीं गुजरात की टीम 17 टैकल प्वाइंट्स कमा कर यह मुकाबला एक तरफा जीत गई.

दिन के दूसरे मुकाबले में अनुभवी तमिल थलाइवाज टीम के आगे फीके दिखे तेलुगू टाइटंस

Day 2 Match Summary Pro Kabaddi: पेपर पर सबसे मजबूत टीमों में से एक तमिल थलाइवाज की टीम है. और आज उसने अपने प्रदर्शन से इस पर मोहर भी लगा दी है, कि वह अपने दिन पर किसी भी टीम को एक तरफा हरा सकती है. 

मैच में पूर्व तेलुगू टाइंटस के कप्तान इस सीज़न में पहली बार किसी और टीम के लिए खेल रहे थे. राहुल चौधरी ने तमिल थलाइवाज के लिए खेलते हुए इस सीज़न के अपने पहले ही मैच में सुपर 10 लेकर अपनी नाक और ऊंची कर ली है. और शायद अब तेलुगू टाइंटस को इस बात का अफसोस हो रहा होगा कि उन्होंने उन्हें क्यों नहीं रिटेन किया था. खैर बात करते हैं मुकाबले की तो जहाँ राहुल ने कुल 12 अंक कमाए तो वहीं मंजीत ने 5 टैकल व 1 बोनस के साथ कुल 6 अंक अपनी टीम के लिए जोड़े. टीम के कप्तान आईसमैन यानि अजय ठाकुर कहां पीछे रहने वाले थे उन्होंने भी टीम के लिए अहम 4 अंक जोड़े. तेलुगू टीम के खिलाड़ियों की बात करें तो सिद्धार्थ देसाई अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके और सिर्फ 3 रेड प्वाइंट्स टीम को दिला सके. 

अगर वन टू वन टीम के स्कोर बोर्ड देखे तो तमिल की टीम हर डिपार्टमेंट में तेलुगू की टीम पर भारी पड़ी हैं. तेलुगू की टीम ने जहाँ कुल 15 रेड प्वाइंट्स हासिल किए तो वहीं तमिल ने 20 रेड प्वाइंट्स अपने खाते में किए व टैकल प्वांइट्स में भी जहाँ तेलुगू की टीम ने 8 टैकल प्वाइंट्स जीते तो तमिल ने कुल 15 टैकल प्वाइंट्स जीते.

आपको ये भी रोचक लगेगा:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago