Pro Kabaddi Teams Owners and Sponsors: प्रो कबड्डी लीग के इस सीजन में कुल 12 टीमें शामिल हैं. PKL देश में सबसे तेजी से बढ़ने वाली खेल प्रतियोगिताओं में से एक है, जो इंडियन प्रीमीयर लीग के बाद देखा जाने वाला दूसरा ईवेंट है. प्रो कबड्डी के टीम मालिकों ने खेल में बहुत विश्वास दिखाया है. जिसके कारण यह खेल दिन प्रतिदिन नई ऊंचाईया देखता जा रहा है.
जैसे-जैसे वक्त बीत रहा है वैसे-वैसे इस खेल की दर्शकों की संख्या भी बढ़ रही है. इस वर्ष की नीलामी में टीम के मालिकों ने अच्छे खिलाड़ी अपनी टीम में रखने के लिए करोड़ों रुपये भी खर्च किए हैं.
चूंकि आगामी टूर्नामेंट में 12 टीमें एक-दूसरे का सामना करने के लिए तैयार हैं, आइए इससे पहले प्रो कबड्डी के टीम मालिकों की सूची और प्रो कबड्डी 2019 के प्रायोजकों की सूची पर एक नज़र डालते हैं:
बेंगलूरु बुल्स (Bengluru Bulls)
मालिक– डब्ल्यूएल लीग प्राइवेट लिमिटेड (कौसमिक ग्लोबल मीडिया प्राइवेट लिमिटेड)
स्पॉन्सर्स- अभी पैसा, एमआई, शिव नरेश, बीकेटी टायर्स, ओ एण्ड ओ अकादमी, द वननैस, डायनमिक टैक्नो मैडिकल्स.
बेंगलूरू बुल्स का घरेलू मैदान श्री कंटीरावा स्टेडियम है जिसमें दर्शकों की क्षमता लगभग 4200 है. यह बेंगलूरु में ही स्थित है. इसके मुख्य कोच रंधीर सिंह शेरावत हैं व टीम के मालिकाना हक डब्ल्यू एल लीग लिमिटेड नामक कम्पनी के पास है. यह टीम पिछले सीज़न की विजेता टीम है.
जयपुर पिंक पैंथर्स (Jaipur Pink Panthers)
मालिक- अभिषेक बच्चन, बंटी वालिया, जसप्रीत सिंह वालिया
स्पॉन्सर्स- लक्स कोज़ी, रिलायन्स डिजिटल, मुथुट ग्रुप, कलयान ज्वैलर्स, पेटीएम, इंसाइडर, कोकिलाभाई धीरुभाई अंबानी
इस टीम का घरेलू मैदान सवाई मान सिंह इंडोर स्टेडियम है. इस स्टेडियम में दर्शकों के बैठने की क्षमता कुल 2000 है. व इस टीम के मुख्य कोच एल श्रीनिवास रेड्डी हैं व इसका स्वामित्व भारतीय अभिनेता अभिषेक बच्चन के पास है. आपको बता दे कि, एल श्रीनिवास रेड्डी पिछले सीज़न ही टीम के साथ जुड़े हैं मगर वह खिलाड़ियों के चोटों के चलते अपनी टीम को प्ले ऑफ में नहीं पहुंचा सके थे.
बंगाल वॉरियर्स (Bengal Warriors) | Pro Kabaddi Teams Owners and Sponsors
मालिक– फ्यूचर ग्रुप, किशोर बियानी.
स्पॉन्सर्स- स्पंक, फ्यूचर पे.
बंगाल वॉरियर्स पश्चिम बंगाल की एक टीम है, यह अपने घरेलू मैच नेताजी इंडोर स्टेडियम में खेलती है जिसमें दर्शकों के बैठने की छमता लगभग 12000 है. यह प्रो कबड्डी में उपयोग होने वाला दर्शको की क्षमता के आधार पर दूसरा सबसे बड़ा एरिया है. इस टीम के मुख्य कोच बीसी रमेश हैं व इसके मालिक बर्थराइट गेम्स एण्ड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड है व इस टीम के साथ अक्षय कुमार भी जुड़े हुए हैं.
पटना पायरेट्स (Patna Pirates)
मालिक- राजेश वी शाह, केवीएस इनर्जी एण्ड स्पोर्ट्स लिमिटेड
स्पॉन्सर्स- बिरला गोल्ड प्रीमियम सीमेंट, 4यू स्पोर्ट्स, गोल्ड जिम, पेस इंटरनेशनल, बिग एफएम, गैलेक्सटी.कॉम.
पटना पायरेट्स का घरेलू मैदान पाटिलपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स हैं जोकि पटना में ही स्थित है. इसमें दर्शकों के बैठने की क्षमता लगभग 20000 है और यह दर्शकों के बैठने की क्षमता के आधार पर सबसे बड़ा एरिया है. इस टीम के मुख्य कोच राम मेहर सिंह हैं व टीम का आधिपत्य राजेश वी. शाह के पास है.
गुजरात फॉर्चून जाइंट्स (Gujarat Fortune Giants)
मालिक– मिस्टर गौतम अडानी, अडानी विलमार लिमिटेड.
स्पॉन्सर्स- FRU2go, शिव नरेश
गुजरात फॉर्चून जाइंट्स की टीम एक गुजराती टीम है. जिसका घरेलू मैदान द एरीना इंडोर स्टेडियम है. यह स्टेडियम अहमदाबाद में स्थित है व इसमें दर्शकों के बैठने की क्षमता लगभग 4000 है. इस टीम के मुख्य कोच मनप्रीत सिंह हैं व इस टीम का स्वामित्व अदानी विल्मार लिमिटेड के पास है.
यूपी योद्धा (UP Yoddhas) | Pro Kabaddi Team’s Owners and Sponsors
मालिक- जीएमआर ग्रुप
स्पॉन्सर्स- टाटा मोटर्स, बीकेटी टायर्स, कैपटन मॉर्गन, जीएमआर, फीवर 104 एफएम, फॉर्टिस एण्ड टी10.
यूपी योद्धा की टीम 2017 में प्रो कबड्डी से जुड़ी थी. और पहली बार में ही अपनी जगह प्ले ऑफ्स में पक्की कर ली थी. इस टीम की बात की जाए तो इस टीम के मुख्य कोच जसवीर सिंह हैं व टीम का स्वामित्व जीएमआर लीग गेम्स प्राइवेट लिमिटेड के पास है. टीम का घरेलू मैदान यूपी के ग्रेटर नोएडा में स्थित है.
तमिल थलाईवाज़ (Tamil Thalaivas)
मालिक- निमागाडा प्रसाद, सचिन तेंदुलकर, अल्लू अर्जुन, राम चरन, अल्लू अरविंद, आईक्विस्ट इंटरप्राइज़ेज प्राइवेट लिमिटेड, ब्लास्टर्स स्पोर्ट्स वैन्चर प्राइवेट लिमिटेड.
स्पॉन्सर्स- वैलवोलाइन
तमिल थलाईवाज़ एक साउथ इंडियन टीम है. जोकि प्रो कबड्डी के सीज़न 5 से जुड़ी हुई है. इस टीम के मुख्य कोच ई भास्करन हैं व टीम का स्वामित्व इक्विस्ट इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड एण्ड ब्लास्टर्स स्पोर्ट्स वैन्चर्स प्राइवेट लिमिटेड (सचिन तेंदुलकर) के नाम हैं.
पुनेरी पलटन्स (Puneri Paltans)
मालिक- कैलाश कंडपाल, इंस्योरकट स्पोर्ट्स
स्पॉन्सर्स- फोर्स मोटर्स, शिव नरेश, रेड बुल.
पुनेरी पलटन्स पुणे स्थित टीम है. इस टीम का घरेलू मैदान श्रीशिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स हैं व टीम के मुख्य कोच बहुचर्चित खिलाड़ी अनूप कुमार हैं. इस टीम का स्वामित्व इन्श्योरकट स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के पास है.
तेलगू टाइटंस (Telugu Titans)
मालिक- वीरा स्पोर्ट्स
स्पॉन्सर्स- वाया एण्ड ग्रीनको ग्रुप, रेडियो सिटी 91.1 एफएम, मेरा होर्डिंग्स, इवेंट्स नाउ, VATS.
तेलगू टाइंटस जिसका पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा था जहाँ उसने कुल 22 मैचों में शिरकत की थी जिसमें से उसे सिर्फ 8 मैचों में ही जीत मिल पाई थीं. तेलगू टाइंटस के मुख्य कोच घोलमरेज़ा मज़ंदरानी हैं व टीम के मालिक श्रीनिवास श्रीरामनीनी हैं जोकि वीरा ग्रुप से जुड़े हुए हैं.
यू मुम्बा (U Mumba) | Pro Kabaddi Teams, Owners and Sponsors
मालिक– रॉनी स्क्रुवाला, यूनिलैज़र वैन्चर्स
स्पॉन्सर्स- इंडिगो पैन्ट्स, रेडियो सिटी, गोल्ड जिम, मिथासी, हल्दीराम, फ्रावशी इंटरनेशनल अकादमी.
सीज़न वन की फाइनलिस्ट व सीजन टू की विजेता टीम यू मुम्बा से इस बार भी सबको बहुत उम्मीदें होंगी. पिछला सीजन पांचवे पायदान पर खत्म करने वाली इस टीम का घरेलू मैदान मुम्बई स्थित सरदार बल्लभभाई पटेल स्टेडियम हैं व टीम के मुख्य कोच के रुप में संजीव कुमार बलियन कार्य करेंगे व रॉनी स्क्रूवाला इस टीम के मालिक हैं.
हरियाणा स्टीलर्स (Haryana Steelers)
मालिक- साजन ज़िंदल, जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स
स्पॉन्सर्स- टी10 स्पोर्ट्स
इस टीम के घरेलू मैदान का नाम मोतीलाल नेहरु स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स है. जोकि सोनीपत, हरियाणा में ही स्थित है. इस टीम की कोचिंग की कमान राकेश कुमार ने अपने कंधों पर ली है. इस टीम के स्वामित्व जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के पास है. गौरतलब है कि राकेश कुमार ने सीज़न के शुरूआती 5 सीज़न खिलाड़ी के तौर पर खेला था व वह हर सीज़न सबसे महंगे खिलाड़ी भी रहे थे. अगर बात की जाएं अन्तरराष्ट्रीय स्तर की तो उनके नाम दो विश्वकप व 3 एशियन गेम्स के टाइटल भी हैं.
दबंग दिल्ली केसी (Dabang Delhi KC)
मालिक- राधा कपूर, डू इट स्पोर्ट्स मैनेजमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड.
स्पॉन्सर्स- बीकेटी टायर्स, रिफोर्स, जेके सीमेंट, रेडियो सिटी, बोट, ग्रैब ऑन.
दिल्ली स्थित त्यागराज स्टेडियम, दबंग दिल्ली केसी का घरेलू मैदान है. इस मैदान की दर्शकों के बैठने की क्षमता लगभग 4500 है. इस टीम के मुख्य कोच के रूप में कृष्णा कुमार हुड्डा कार्य करेंगे व इस टीम के मालिक एक महिला हैं जिनका नाम हैं श्रीमती राधा कपूर खन्ना.
आपको ये भी रोचक लगेगा:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…