Bengal Warriors Team Season 7: प्रो कबड्डी लीग के कुल 6 सीज़न समाप्त हो चुके हैं. अब सबकी नज़र सातवें सीज़न पर टिकी हुई हैं. बंगाल वॉरियर्स की टीम जोकि सीज़न वन से प्रो कबड्डी के साथ जुड़ी हुई है. मगर इस टीम का प्रदर्शन किसी भी सीज़न में कुछ ज्यादा खास नहीं रहा है. जहां वह पहले सीज़न में 8 टीमों में 7वें स्थान पर थी तो वहीं सीज़न टू में छठवें स्थान पर अपना सफर खत्म किया. टीम का सबसे अच्छा सीज़न पांचवा रहा जहां वह पहली बार अपने ज़ोन में तीसरे स्थान पर रहीं थी.

अगर टीम के पिछले सीज़न की बात की जाए तो, बंगाल वॉरियर्स ने कुल 22 मैच खेले थे जिसमें से उन्होंने कुल 12 मैचों में जीत दर्ज की थी तो वहीं 8 मैच उन्हें गंवाने पड़े थे. टीम ने ज़ोन मैच को मिलाकर कुल 23 मैच खेल जिसमें वह कुल प्वाइंट्स स्कोर करने की सूची में सातवें स्थान पर रहे. जहां उनके कुल प्वाइंट्स 725 थे.

पिछले सीज़न में उनके मुख्य रेडर मनिंदर सिंह थे जिन्होंने 22 मैच खेलने के बाद कुल 206 रेड प्वाइंट्स अपने नाम किए थे. व इनके दूसरे रेडर जोकि एक विदेशी खिलाड़ी थे जिन्होंने टीम के लिए 18 मैच खेले थे व 82 रेड प्वाइंट्स अपने नाम किए थे. डिफेंडिंग में टीम के प्रमुख खिलाड़ी पीओ सुरजीत सिंह है जोकि पिछले सीजन टीम के लिए राइट कवर पर डिफेंड कर रहे थे. इन्होंने कुल 23 मैचों में 54 टैकल प्वाइंट्स अपने नाम किए थे.

पिछले सीज़न के प्रदर्शन के बाद टीम ने बलदेव सिंह, रविंद्र कुमावत, आदर्श टी और मनिंदर सिंह को टीम में रिटेन किया था. व बाकि सभी खिलाड़ियों को बिडिंग में भेज दिया था.

बंगाल की टीम, कोच व घरेलू मैदान | Bengal Warriors Team Season 7

बंगाल वॉरियर्स पश्चिम बंगाल की एक टीम है, यह अपने घरेलू मैच नेताजी इंडोर स्टेडियम में खेलती है जिसमें दर्शकों के बैठने की छमता लगभग 12000 है. यह प्रो कबड्डी में उपयोग होने वाला दर्शको की क्षमता के आधार पर दूसरा सबसे बड़ा एरिया है. इस टीम के मुख्य कोच बीसी रमेश हैं व इसके मालिक बर्थराइट गेम्स एण्ड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड है व इस टीम के साथ अक्षय कुमार भी जुड़े हुए हैं.

टीम- बलदेव सिंह, मनिंदर सिंह, आदर्श टी, रवींद्र कुमावत, साहिल, मोहम्मद नबीबख्श, रिंकू नरवाल, मोहम्मद तागी, एआर अविनाश, अमीर संतोष दुम्माल, राकेश नरवाल, विराज विष्णु लंगड़े, सुकेश हेगड़े, भुवनेश्वर गौड़, के प्रपंजन, विजिन थंगादुरई, धर्मेंद्र सिंह, अमितजीव कुमार.

 संभावित प्लेइंग VII- बलदेव सिंह, मनिंदर सिंह, आदर्श टी, रवींद्र कुमावत, साहिल, मोहम्मद नबीबख्श, रिंकू नरवाल

आपको ये भी रोचक लगेगा:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago