Shoaib Akhtar Support India: काफी सारे रोमांच के बाद विश्वकप में लीग स्टेज के मैचो का अंत हो चुका है और जिन चार टीमों ने सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का किया है, वह भी तय हो चुकी है और विश्वकप में पहला सेमीफाइनल मैच भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच में ओल्ड ट्रैफर्ड के मैनचेस्टर के मैदान पर खेला जाएगा। इस मैदान पर इस विश्वकप के लीग स्टेज में 5 मैच खेले गए हैं, जिसमें पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है।
भारतीय टीम को लीग स्टेज़ में सिर्फ मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ एजबैस्टन के मैदान पर 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा था और इसके अलावा विराट कोहली की कप्तानी में टीम ने सभी टीमों के खिलाफ जीत दर्ज करते हुए 15 अंको के साथ प्वाइंट्स टेबल पर पहले स्थान के साथ लीग स्टेज खत्म किया। वहीं केन विलियमसन की कप्तानी में कीवी टीम ने अपने पहले 6 मैचो में शानदार खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की थी, लेकिन टीम ने लीग स्टेज़ के आखिरी 3 मैच में उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया जिस कारण उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
मैं भारत का समर्थन करता हूं | Shoaib Akhtar Support India
पाकिस्तान टीम के विश्वकप से सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर होने के बाद टीम के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख्तर ने उम्मीद जताई है, कि इस विश्वकप को भारतीय टीम अपने नाम पर करेगी।
शोएब ने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियों के जरिए कहा कि, न्यूज़ीलैंड की टीम दबाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाती है और मुझे ये उम्मीद है, कि वह चोक कर सकते हैं साथ ही मैं एशिया के लिए इस विश्वकप को जीवीत रखने की आशा करता हूं और मुझे उम्मीद है, कि भारत इस मैच में जीत हासिल करेगा।
अख्तर ने अपना आखिरी विश्वकप मैच साल 2011 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ ही खेला था, उन्होंने इस विश्वकप में 5 शतक लगा चुके भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज़ रोहित शर्मा की भी तारीफ की। रोहित इस समय विश्वकप के लीग स्टेज मैचो के खत्म होने के बाद सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ो की लिस्ट में 647 रनों के साथ पहले पायदान पर हैं, जिसमें उनका औसत 92.42 का रहा है।
वहीं राहुल ने भी श्रीलंका के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर टीम को एक राहत दी है। अख्तर ने अपने बयान में आगे कहा कि, रोहित शर्मा काफी शानदार टाइमिंग और शॉट का चयन भी सही तरीके से करते हुए दिख रहे हैं और लोकेश राहुल के साथ उनका तालमेल भी शानदार दिख रहा है।
यहां पर देखिए शोएब अख्तर का ट्विट | Shoaib Akhtar Tweet in Favour of India:
आपको ये भी रोचक लगेगा:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…