बीसीसीआई का राहुल द्रविड़ को लेकर लिए गए फैसले का हो रहा है, हर तरफ स्वागत

Rahul Dravid Appointed as NCA Head: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और दिग्गज़ बल्लेबाज़ राहुल द्रविड को सोमवार शाम को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने नेशनल क्रिकेट एकेडमी का हेड ऑफ क्रिकेट बना दिया है। पिछले काफी समय से द्रविड को इस पद पर नियुक्त करने को लेकर बात चल रही थी, लेकिन किन्हीं कारणो की वजह से आधिकारिक रूप से बयान ऐलान नहीं किया गया था, लेकिन अब बीसीसीआई की तरफ से इसकी पुष्टी कर दी गयी है।

राहुल द्रविड को नेशनल क्रिकेट एकेडमी में इस पद पर 1 जुलाई को ही सम्भालना था, लेकिन इंडिया सीमेंट्स में नौकरी की वजह से उन्होंने अब इसे सम्भाला है, क्योंकि बीसीसीआई की लोढ़ा पैनल की सिफारिशो के बाद आप एकसाथ 2 पदों को नहीं सम्भाल सकते हैं और इस कारण क्रिकेट प्रशासको की समिति ने द्रविड़ से इंडिया सीमेंट्स में वाईस प्रेसिडेंट के पद से त्यागपत्र देने को कहा था।

इसके बाद इंडिया सीमेंट्स ने द्रविड को उनके पदभार से मुक्त कर दिया जिसके बाद बीसीसीआई ने एक प्रेस रीलीज़ जारी करते हुए सभी को बताया कि, राहुल द्रविड एनसीए में होने वाली हर क्रिकेट गतिविधी को देखेंगे और वह कोचिंग के साथ नए खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टॉफ को भी ट्रेनिंग देने का काम करेंगे।

द्रविड इसके अलावा सीनियर महिला और पुरूष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के साथ भी काम करेंगे जिससे टीम में और अधिक सुधार हो सके इसमें एंडिया ए, भारत अंडर 19 और इंडिया अंडर 23 की टीम के खिलाड़ियो को देखने का काम करेंगे।

बीसीसीआई के इस फैसले से सभी को काफी खुशी हुई है, क्योंकि द्रविड भारतीय क्रिकेट में एक बड़ा नाम है और उन्होंने जिस तरीके से अपने करियर के दौरान अनुशासन में रहते हुए खेला था, वह पूरे क्रिकेट जगत में एक मिसाल के तौर पर देखा जाता है, जिस कारण काफी सारे फैंस के अलावा क्रिकेट जगत के दिग्गज़ो ने भी फैसले का पूरी तरह से स्वागत किया है।

राहुल द्रविड़ की नियुक्ति के बाद फैंस ने किस तरह से अपनी खुशी को व्यक्त किया | Rahul Dravid Appointed as NCA Head

आपको ये भी रोचक लगेगा:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago