Bengaluru Bulls Team Season 7: गत विजेता बेंगलुरु बुल्स ने प्रो कबड्डी लीग 2019 की नीलामी में अपने पिछले सीज़न के ज्यादातर खिलाड़ियों अपनी टीम में जगह दी है. और दे भी क्यों न, जब आपके टीम बेस्ट पॉसिबल रिजल्ट आपको दे तो ऐसे में टीम को ज्यादा छेड़छाड़ करना भी तकलीफ देह हो सकता है.
बेंगलूरु की टीम व मैनेजमैंट शुरु से ही बहुत स्पष्ठ थी कि, वह टीम में बड़े खिलाड़ियों (जिनको खरीदने में ज्यादा पैसा खर्च होता है लेंकिन रिजल्ट कुछ खास नहीं आता) पर ज्यादा पैसा न इंवेस्ट कर टीम में युवा ऑल-राउंडर्स को जगह देंगे. उन्होंने टीम में ऑलराउंडर संजय (10 लाख) और नेपाल के लाल मोहम्मद यादव (₹10 लाख) में विदेशी खिलाड़ियों की श्रेणी में जगह दी.
अब आपको बताते हैं कि, फाइनल बिड में बेंगलूरु बुल्स ने किस खिलाड़ी पर कितने रुपये की बोली लगाई है. ‘फ़ाइनल बिड मैच‘ कार्ड का प्रयोग करके टीम ने महेंद्र सिंह को ₹ 80 लाख रुपये में अपनी अंतिम बोली के साथ फिर से टीम में शामिल किया था. इसके बाद उन्होंने राजू लाल चौधरी व संदीप को 10-10 लाख देकर अपनी टीम में जगह दी. हालांकि लंबे कद वाले डिफेंडर विजय कुमार को खरीदने के लिए टीम को थोड़ा ज्यादा पैसे खर्च करने पड़े और अंत में ₹21.25 में उन्हें खरीदा.
बेंगलुरु बुल्स ने पवन कुमार सेहरावत और रोहित कुमार के रूप में प्रतियोगिता के दो सबसे बेहतरीन रेडर हैं, लेकिन ऐसे रेडर की कमी है जो मुश्किल समय में इन दोनों का साथ दे सके. पिछले सीजन में, काशिलिंग अड़के एक असरदार बैकअप खिलाड़ी बन उभरे थे. लेकिन बुल्स ने केवल सुमित मलिक को बनाए रखा और विनोद कुमार को हटा दिया.
बेंगलूरु बुल्स की टीम, कोच व घरेलू मैदान | Bengaluru Bulls Team Season 7
बेंगलूरू बुल्स का घरेलू मैदान श्री कंटीरावा स्टेडियम है जिसमें दर्शकों की क्षमता लगभग 4200 है. यह बेंगलूरु में ही स्थित है. इसके मुख्य कोच रंधीर सिंह शेरावत हैं व टीम के मालिकाना हक डब्ल्यू एल लीग लिमिटेड नामक कम्पनी के पास है.
टीम– रोहित कुमार, आशीष कुमार, पवन कुमार सेहरावत, अमित श्योराण, सुमित सिंह, मोहित सेहरावत, बंटी, महेन्द्र सिंह, संजय श्रेष्ठ, लाल मोहर यादव, राजू लाल चौधरी, विजय कुमार, विनोद कुमार, अमन, संदीप, अजय व अंकित
संभावित प्लेइंग 7- रोहित कुमार, पवन, सुमित मलिक, आशीष कुमार, सांगवान, महेंद्र सिंह और अमित
आपको ये भी रोचक लगेगा:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…