Mickey Arthur slams net run rate:– इंग्लैड में खेले जा रहे आईसीसी वनडे विश्वकप में पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में खराब नेट रन रेट के कारण अपनी जगह को नहीं बना सकी। पाकिस्तान को अपना आखिरी लीग मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेलना था, जिसमें उन्होंने 94 रनों से जीत जरूर हासिल की लेकिन वह अपने नेट रन रेट को सुधार नहीं सके और इस कारण न्यूज़ीलैंड के साथ अंक बराबर होने के बावजूद भी टीम को पांचवें स्थान के साथ संतोष करना पड़ा।
पाकिस्तान टीम को मुख्य कोच मिकी आर्थर ने टीम के सेमीफाइनल में ना पहुंचने के बाद आईसीसी के विश्वकप में नियम को लेकर सवाल खड़े कर दिए जिसमें उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ हुए मैच के बाद कहा कि, आईसीसी को नेट रन रेट के नियम के बारे में एकबार फिर से सोचना चाहिए क्योंकि ग्रुप स्टेज़ में पाकिस्तान की टीम ने इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज की थी और ये दोनों ही टीमें सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का कर चुकी हैं।
मिकी आर्थर ने बांग्लादेश के खिलाफ मिली 94 रनों की जीत के बाद कहा कि, मैं आईसीसी के टूर्नामेंट में हेड टू हेड के नियम को अधिक तरजीह देना चाहूंगा और यदि ऐसा होता तो आज हम सेमीफाइनल में होते यह काफी निराशाज़नक है क्योंकि हमें वेस्टइंडीज़ के खिलाफ पहले मैच में मिला हार का को यहां तक झेलना पड़ा।
आर्थर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते कहा कि, हमारे पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज करने का एक अच्छा मौका था लेकिन वह हम नहीं भुना सके लेकिन जो सिस्टम के कारण हुआ वह हमारे एक मैच में खराब प्रदर्शन के कारण हुआ किसी भी तरह की खुशी ड्रेसिंग रूम में नहीं है और जो 4 चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंची वह अच्छा खेले और बेहतर टीम इस विश्वकप में जीत हासिल करेगी।
लेकिन यह देखना काफी दुख भरा होगा कि हमने सेमीफाइनल में पहुंचने वाली 2 टीम इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड को हराया है, लेकिन अब हम बाहर हैं और उन्हें सिर्फ खेलते हुए देख सकते हैं।
400 रनों की कल्पना करना बेईमानी होता | Mickey Arthur slams net run rate
अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान को सेमीफाइन में पहुंचने के लिए पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 400 से अधिक रनों का स्कोर खड़ा करने के साथ उसे एक बड़े अंतर से जीत भी हासिल करनी थी, लेकिन धीमी पिच को देखते हुए टीम ने अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए मैच में सिर्फ जीत हासिल करना सही समझा।
इन सारी बातों को लेकर मिकी आर्थर ने कहा कि, मैं यदि ऐसा कहूंगा कि हमने इसके बारे में चर्चा नहीं की थी लेकिन पहले 10 ओवर हमारे लिए काफी महत्तवपूर्ण थे क्योंकि आप जाते ही तेज़ी के साथ रन नहीं बना सकते हैं, क्योंकि आपको अच्छी नीव चाहिए होती हैं।
हमें फकर जमान के ऑउट होने के बाद जो संदेश मिला ड्रेसिंग रूम कि पिच काफी धीमी है और गेंद पर हिट करना आसान काम नहीं है जिस कारण हमने इस बात को माना कि हम 270 के आसपास का स्कोर बनाते है, और सिर्फ जीतने की कोशिश करते हैं।
यह भी पढ़ें:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…