प्रो कबड्डी लीग सीजन-7: गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स का टीम प्रिव्यू

Gujarat Fortunegiants Team Season 7: गत फाइनलिस्ट टीम गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स से इस वर्ष भी बहुत उम्मीदें होंगी. टीम का संतुलन पिछली बार की तरह इस वर्ष भी पेपर पर काफी मजबूत लग रहा है. टीम के पिछले वर्ष के प्रदर्शन पर अगर नज़र डाले तो वह विजेता बेंगलूरू बुल्स के बाद पिछली वर्ष की सबसे सफल टीम रही थी.

गुजरात की टीम ने पिछले वर्ष कुल 876 प्वाइंट्स अपनी झोली में किए थे जो बेंगलूरु (887) के बाद सर्वाधिक थे. इस टीम का डिफेंड भी पिछले वर्ष बेहद ही मजबूत दिखाई दिया था. जहां सर्वाधिक टैकल प्वाइंट्स जीतने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों में 2 खिलाड़ी गुजरात के शामिल हैं. जिसमें, डिफेंडर परवेश भैंसवाला सुनील कुमार क्रमशः लेफ्ट और राइट विंग से टीम को दूसरे से अलग लाकर खड़ा करते हैं.

अगर बात टैकल की हो रही है तो यह टीम यू मुम्बा के बाद सबसे ज्यादा टैकल प्वाइंट्स जीतने वाली टीम रही थी. गुजरात की टीम ने पिछले वर्ष कुल 25 मैचों में कुल 274 टैकल प्वाइंट्स अपने नाम किए थे. 

यह टीम कही मात खाती है तो वे रेड में. यह टीम पिछले वर्ष डिफेंड के मामले में सबसे अच्छी साबित हुई थी लेंकिन रेड में काफी डामाडोल देखने को मिला था. यह टीम सफलतापूर्वक रेड करने में चौथे पायदान पर रही थी. सुपर रेड करने में आठवें स्थान पर व डू ऑर डाई रेड में छठा स्थान इनका रहा था.

टीम इस बार भी अपने पिछले वर्ष के टॉप रेडर सचिन पर बेहद निर्भर रहेगी. टीम ने कुल 4 खिलाड़ियों को रिटेन भी किया जिसमें  सचिन तंवर, रोहित गुलिया , ललित चौधरी और सुनील कुमार थे.

इस टीम का कोच घरेलू मैदान व टीम | Gujarat Fortunegiants Team Season 7

गुजरात फॉर्चून जाइंट्स की टीम एक गुजराती टीम है. जिसका घरेलू मैदान द एरीना इंडोर स्टेडियम है. यह स्टेडियम अहमदाबाद में स्थित है व इसमें दर्शकों के बैठने की क्षमता लगभग 4000 है. इस टीम के मुख्य कोच मनप्रीत सिंह हैं व इस टीम का स्वामित्व अदानी विल्मार लिमिटेड के पास है.

टीम- सचिन तंवर, सुनील कुमार, ललित चौधरी, रोहित गुलिया, परवेश भैंसवाल, रुतुराज कोरवी, विनोद कुमार, अबॉल्फ़ज़ल मघसौदौलामहली, गुरविंदर सिंह, सोनू गहलावत, सोनू, अभिषेक, पंकज, अमित, मोहम्मद शाज़िद हुसैननितिन रावल

संभावित प्लेइंग 7: सचिन तंवर, रोहित गुलिया, ललित चौधरी, सुनील कुमार, परवेश भैंसवाला, विनोद कुमार व सोनू गहलावत

आपको ये भी रोचक लगेगा:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago