Ranveer Singh as Kapil Dev: बॉलीवुड में हम पिछले 5 से 6 सालों में इस बात को देख रहे हैं, कि खेल में अच्छा करने वाले खिलाड़ियों के जीवन को लेकर फिल्में बन रही हैं, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी दी अनटोल्ड स्टोरी और उसके बाद सचिन तेंदुलकर के अलावा बॉक्सिंग सुपरस्टार मैरी कॉम और इन फिल्मों से जहां आने वाली पीढ़ी को कुछ करने की प्रेरणा मिलती है और फैंस को उनके जीवन से जुड़े कुछ रोचक बाते भी पता चलती हैं।
अपना 34 वां जन्मदिन मना रहे बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह इस समय 1983 के विश्वकप में जीत हासिल करने वाली भारतीय टीम के विश्वकप में पूरे सफर को लेकर एक फिल्म कर रहे हैं, जिसमें वह भारत को पहली बार अपनी कप्तानी में विश्वविजेता बनाने वाले कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं, जिन्हें सभी हरिणाया हरिकेन के नाम से भी पहचानते हैं।
इस फिल्म में रणवीर सिंह की पत्नी का किरदार उनकी रियल लाईफ पत्नी दीपिका पादुकोण निभा रहीं हैं, जिस कारण फैंस इस फिल्म के रिलीज़ होने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। कुछ दिन पहले रणवीर को भारत और पाकिस्तान के बीच विश्वकप में हुए मैच के दौरान अपनी इस फिल्म का प्रमोशन भी करते हुए देखा गया था।
कपिल देव का किरदार निभाने के रणवीर सिंह ने काफी मेहनत की हैं और उसके लिए रणवीर ने उनके साथ काफी वक्त भी बिताया है। अपने 34 वें जन्मदिन पर रणवीर सिंह ने फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने इस फिल्म में अपने किरदार को लेकर एक फोटो पोस्ट की है।
वहीं इस फिल्म को लेकर 1983 की विश्वकप विजेता टीम का हिस्सा रहे बलविंदर सिंह संधू भी रणवीर सिंह को उनका किरदार निभाने के लिए ट्रेनिंग दे रहे हैं। इस फिल्म को लेकर एक वर्कशॉप धर्मशाला में हुई थी, जहां पर फिल्म में काम करने वाले सभी लोगों ने अपने-अपने किरदार वाले लोगों के साथ समय बिताया था। इस फिल्म को अगले साल 10 अप्रैल को रिलीज़ किया जाएगा जिसको लेकर सभी को बेसब्री से इंतज़ार हैं, क्योंकि अपने किरदार की फोटो जैसे ही रणवीर सिंह ने पोस्ट की उसके बाद से लगातार फैंस अपनी काफी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
यहां पर देखिए रणवीर सिंह के उस पोस्ट को | Ranveer Singh as Kapil Dev
यहां पर देखिए फैंस की प्रतिक्रिया:
आपको ये भी रोचक लगेगा:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…