भारत बनाम न्यूज़ीलैंड क्या रहेगी ड्रीम इलेवन और एक-दूसरे के खिलाफ विश्वकप में कैसा रहा अब तक रिकॉर्ड

IND vs NZ Dream11 Prediction: इंग्लैंड में खेले जा रहे आईसीसी वनडे विश्वकप के लीग मैचो के खत्म होने के बाद जो 4 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वॉवालीफाई करी हैं, वह तय हो गयी हैं, जिसमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड की टीमें शामिल हैं। विश्वकप में पहला सेमीफाइनल मैच भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच में मैनचेस्टर के मैदान पर 9 जुलाई को खेला जाएगा।

मैनेचेस्टर के मैदान के बारे में बात की जाए तो यहां की पिच बल्लेबाज़ो के लिए मुफीद मानी जाती है और पिछले 3 सालों में पहली पारी के औसत स्कोर की तरफ नज़र डाली जाए तो वह लगभग 286 रनों के आसपास रहा है और इसी कारण जो भी टीम टॉस जीतेगी वह पहले बल्लेबाज़ी करने का ही फैसला लेना चाहेगी।

आमना-सामना | IND vs NZ

दोनों ही टीमों के बीच वनडे में यदि अब तक हुए मैचो की तरफ एक नज़र डाली जाए तो भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच 106 मैच खेले गए हैं, जिसमें 55 मैचो में भारत ने तो 45 में न्यूज़ीलैंड की टीम ने जीत हासिल की है, इसके अलावा 1 मैच बराबरी पर छूटा है, तो वहीं 5 मैचो का कोई भी परिणाम नहीं निकल सका है।

विश्वकप में एक-दूसरे के खिलाफ रिकॉर्ड

विश्वकप में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच हुए अब तक मैचो की तरफ देखा जाए तो दोनों ही टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ 8 मैच खेले हैं, जिसमें 3 में भारत ने तो वहीं 4 मैच में न्यूज़ीलैंड की टीम ने जीत हासिल की है, जबकि 1 मैच बारिश के कारण रद्द रहा था।

जीतने की संभावना | IND vs NZ

यदि इस मैच में किस टीम का पलड़ा भारी है, तो वह साफ तौर पर भारतीय टीम का क्योंकि विश्वकप के लीग मैचो में टीम को सिर्फ 1 मैच में हार का सामना करना पड़ा जबकि कीवी टीम को अपने आखिरी के तीनों ही मैचो में हार का सामना करना पड़ा और टीम पूरी तरह से कप्तान केन विलियमसन के प्रदर्शन पर ही निर्भर दिखाई दे रही है। इस मैच में जीतने की संभावना की तरफ देखा जाए तो भारत का इस मैच में जहां 60 प्रतिशत जीतने की संभावना है, तो वहीं कीवी टीम की 40 प्रतिशत।

इन पर रहेंगी नज़रे

भारत:

रोहित शर्मा:- रोहित शर्मा ने जिस तरह से इस विश्वकप का आगाज़ किया था, उसके बाद उन्होंने इस बात को तो जाहिर कर दिया था, कि टीम इंडिया का ये हिटमैन काफी सारे रिकॉर्ड अपने बल्ले से इस बार तोड़ने वाला है और लीग मैचो के खत्म होने के बाद ऐसा ही देखने को भी मिला क्योंकि रोहित ने 8 मैचो के बाद 5 शतक लगाकर इस विश्वकप में अब तक 647 रन बना चुके हैं, जिस कारण टीम की बल्लेबाज़ी उनके उपर अधिक निर्भर करती है।

मोहम्मद शमी:- शमी ने इस विश्वकप में भारत की तरफ दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ हैं। श्रीलंका के खिलाफ पिछले मैच में टीम मैनेजमैंट ने उन्हें जरूर आराम देने का फैसला लिया था, लेकिन सेमीफाइनल मैच में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ उनका खेलना तय है। शमी ने अभी तक इस विश्वकप के 4 मैचों में खेलते हुए 14 विकेट हासिल किए हैं और वह टीम के लिए नयी गेंद के अलावा मिडिल ओवरो में भी विकेट निकालने का काम रहे हैं।

हार्दिक पांड्या:- हार्दिक पांड्या जब से भारतीय टीम में आये हैं, उसके बाद से टीम का संतुलन काफी शानदार दिखने लगा हैं और वह 5 वें गेंदबाज़ की भूमिका को इस विश्वकप में काफी बखूबी निभाते हुए दिखे हैं, जिसमें ना सिर्फ वह अपने 10 ओवर पूरे कर रहे है, बल्कि टीम के लिए महत्तवपूर्ण समय पर विकेट भी निकालकर दे रहे है, इसके अलावा निचले क्रम में उनकी बल्लेबाज़ी से भी टीम को तेजी के साथ रन बनाने में काफी मदद मिल रही है।

न्यूज़ीलैंड:

केन विलियमसन:- कीवी टीम की ने अभी तक इस विश्वकप में जिन भी लीग मैचो में जीत हासिल की है, उसमें केन विलियमसन के बल्ले से बड़ी पारी देखने को मिली है और विलियमसन ने 8 मैचो में 481 रन बनाकर टीम के लिए इस विश्वकप मे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं और सेमीफाइनल में टीम का प्रदर्शन उनके उपर काफी निर्भर करता है।

ट्रेंट बोल्ट:- गेंदबाज़ी में न्यूज़ीलैंड के किसी गेंदबाज़ ने अभी तक इस विश्वकप में शानदार गेंदबाज़ी की है, तो वह फिर से पिछले विश्वकप में भी शानदार प्रदर्शन करने वाले बायें हाथ के ट्रेंट बोल्ट हैं, जिन्होंने 8 मैचो में 15 विकेट अपने नाम पर किए हैं।

संभावित अंतिम एकादश | IND vs NZ

भारत

रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, विराट कोहली (कप्तान), रिषभ पंत, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, युज़वेंद्र चहल, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।

न्यूज़ीलैंड

मार्टिन गुप्टिल, कोलिन मुनरो, केन विलियमसन (कप्तान), रॉस टेलर, टॉम लेथम (विकेटकीपर), जिमी नीशम, कोलिन डी ग्रैंडहोम, मिचेल सेंटनर, हेनरी निकोल्स, लॉकी फर्ग्युसन, ट्रेंट बोल्ट।

संभावित ड्रीम एलेवन एकादश | IND vs NZ Dream11 Prediction

  1. रोहित शर्मा (कप्तान)
  2. विराट कोहली (उपकप्तान)
  3. केन विलियमसन
  4. लोकेश राहुल
  5. कोलिन मुनरो
  6. रिषभ पंत
  7. टॉम लेथम
  8. हार्दिक पांड्या
  9. ट्रेंट बोल्ट
  10. जसप्रीत बुमराह
  11. युजवेंद्र चहल

 

आपको ये भी रोचक लगेगा:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago