U Mumba Team Season 7: प्रो कबड्डी के इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक टीम है यूमुम्बा. हालांकि पिछले तीन सीज़न में अपने नाम की प्रतिभा के मुताबिक वह प्रदर्शन नहीं कर सके हैं मगर उसके बावजूद वह हर बार टॉप-5 टीमों में रहे हैं. यह कारनामा सिर्फ पटना पाइरेट्स और यूमुम्बा ही करने में कामयाब रहीं हैं.

यूमुम्बा शुरुआती तीन सीज़न में तीनों बार फाइनल्स में पहुंची थी. जिसमें से एक बार वह विजेता बनकर भी उभरी थी. पिछले सीज़न यूमुम्बा ने लीग मुकाबलों में कुल 22 मैच खेले थे जिसमें से उन्होंने कुल 15 मुकाबले जीते थे. टीम में मुख्य रेडर की जिम्मेदारी सिद्धार्थ शिरीश देसाई के कंधों पर होगी जिन्होंने पिछले सीज़न में 21 मैचों में कुल 218 रेड प्वाइंट्स अपने नाम किए थे. उनके बाद रोहित बलयान यू मुम्बा के लिए सबसे ज्यादा रेड प्वाइंट्स कमाने वाले खिलाड़ी थे, जिन्होंने 19 मैचों 82 रेड प्वाइंट्स कमाए. अगर बात की जाए डिफेंडर्स की तो फज़ल अत्राचली ने 23 मैचों 83 टैकल प्वाइंट्स जीते थे व सुरेंदर सिंह ने 22 मैचों में 62 टैकल प्वाइंट्स अपने नाम किए थे.

इस टीम की बात करें, तो इसकी एवरेज़ प्वाइंट्स स्कोर पिछले सीज़न में 32.52 की थी जोकि सर्वाधिक था. तो वहीं टीम सर्वाधिक टैकल प्वाइंट्स में भी सबसे आगे रहे थे जहां उन्होंने 23 मैचों में 459 प्वाइंट्स रखें थे.

यूमुम्बा ने इस वर्ष अपने टीम के खिलाड़ियों को उनकी पिछली परफॉमेंस के मुताबिक रिटेन किया था. जो खिलाड़ी रिटेन किए गए थे उनकी लिस्ट नीचे है.

फज़ल अत्राचली, राजगुरु, अर्जुन देशवाल, सुरिंदर सिंह, मोहित बलयान अनिल और गौरव कुमार.

यू मुम्बा टीम के कोच, खिलाड़ी व घरेलू मैदान | U Mumba Team Season 7

सीज़न वन की फाइनलिस्ट व सीजन टू की विजेता टीम यू मुम्बा से इस बार भी सबको बहुत उम्मीदें होंगी. पिछला सीजन पांचवे पायदान पर खत्म करने वाली इस टीम का घरेलू मैदान मुम्बई स्थित सरदार बल्लभभाई पटेल स्टेडियम हैं व टीम के मुख्य कोच के रुप में संजीव कुमार बलियन कार्य करेंगे व रोनी स्क्रूवाला इस टीम के मालिक हैं.

टीमफ़ज़ल अतरचली, अर्जुन देशवाल, राजगुरु सुब्रमण्यन, अनिल, मोहित बाल्यान, गौरव कुमार, संदीप नरवाल, रोहित बलियान, डोंग जियोन ली, यंग चांग को, विनोथ कुमार, एथुल एमएस, हर्षवर्धन, अभिषेक सिंह, अजिंक्य रोहिदास कपरे, हरेंद्र कुमार व सुरेंद्र सिंह.

प्लेइंग 7: फज़ल अत्राचली, राजगुरु, अर्जुन देशवाल, सुरिंदर सिंह, मोहित बलयान, अनिल और गौरव कुमार

आपको ये भी रोचक लगेगा:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago