प्रो कबड्डी लीग सीज़न 7, पुनरी पलटन और हरियाणा स्टीलर्स के बीच होने वाले 6 वें मैच में ये रही Dream11

PUN vs HAR Dream11 Prediction: प्रो कबड्डी लीग सीज़न 7 में 6 वां मैच पुनेरी पलटन और हरियाणा स्टीलर्स के बीच में खेला जाएगा। पुनेरी पलटन के लिए यह उनका सीज़न का पहला मैच होगा और दोनों ही टीम पिछले सीज़न में अपने प्रदर्शन को भूलकर उतरना चाहेंगी और इस सीज़न की शुरूआत अलग तरीके से करने की कोशिश करेंगी।

दोनों ही टीमों में इस सीज़न कुछ बदलाव भी देखने को मिलेंगे और उन्हें उम्मीद है, कि टीम को इन बदलावो का लाभ मिलेगा और पहली नज़र प्लेऑफ की तरफ होगी।

मैच डिटेल्स | PUN vs HAR Match Details
पुनेरी पलटन और हरियाणा स्टीलर्स के बीच में यह मैच 22 जुलाई की रात 8 बजकर 30 मिनट पर हैदराबाद के गचिबोली इंडोर स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और हॉटस्टार पर किया जाएगा।

आमना-सामना
पिछले 6 मैचो में दोनों ही टीमों के आपस में खेले गए परिणामों पर एक नज़र डाली जाए तो उसमें पुनेरी पलटन का पलडा साफ तौर पर भारी दिख रहा है और पुनरी की टीम ने जहां 5 में तो वहीं हरियाणा को सिर्फ 1 मैच में जीत हासिल हो सकी।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नज़रे | PUN vs HAR Best Players

पुनेरी पलटन:

नितिन तोमर- नितिन तोमर प्रो कबड्डी में एक बड़ा नाम है और वह टीम के लिए रेडर के रूप में सबसे आगे रहने वाले खिलाड़ी हैं। तोमर के लिए पिछले कुछ सीज़न भी काफी अच्छे बीते हैं और इस सीज़न वह एक नयीं टीम के लिए खेलते हुए नजर आयेंगे।

गिरीश मारूती एर्नाक- लेफ्ट कार्नर पर डिफेंडर की भूमिका निभाने वाले गिरीश मारूती ने प्रो कबड्डी के 5 वें सीज़न से खेलना शुरू किया था और वह भारतीय कबड्डी टीम के लिए जिस तरह का खेल दिखा रहे थे, उसी को यहां भी साथ में लेकर चले हैं।

हरियाणा स्टीलर्स:

विकाश कंडोला- विकाश के लिए लिए पिछला सीज़न काफी शानदार बीता था और वह सबसे अधिक अंक लीग स्टेज़ में हासिल करने वाले खिलाड़ी थे और वैसा ही टीम को इस सीज़न भी उम्मीद होगी।

धर्मराज़ चेरलाथन- धर्मराज़ को टीम में सुरेंद्र नाडा की कमी को महसूस नहीं होने देना हैं, नाडा पिछले सीज़न में एक ही मैच खेल सके थे और उसके बाद चोट के कारण बाहर हो गए थे, जिससे धर्मराज़ पर काफी दबाव आ गया था, लेकिन इस खिलाड़ी को सीज़न 5 में किए गए अपने प्रदर्शन को दोहराना होगा।

टीम स्कॉवड

पुनेरी पलटनः
पीओ सुरजीत सिंह (कप्तान), अमी कुमार, दर्शन कादियन, एमाद सेदाघातनिया, मंजीत, नितिन तोमर, पकंज मोहिते, पवन कुमार कादियन, आर. श्रीराम, सुशांत सेल, दीपक यादव, जाधव बालासाहेब शाहाजी, हादी तजिखो, शुभम सिंदे, संकेत सावंत, गिरीश मारूती एनार्क, अमित कुमार सागर, बी. कृष्णा, संदीप।

हरियाणा स्टीलर्सः
धर्मराज़ चेरलाथन (कप्तान), ए. मोहम्मद मालेकी, अरूण कुमार एचएन., नवीन, प्रसांत कुमार राय, विकास चिल्लर, विकाश कंडोला, विनय, रवि कुमार, विकास काले, सुनील, प्रवीण, सुभाष नरवाल, विक्रम कंडोला, चंद सिंह, कुलदीप सिंह, टिन पोंचू।

संभावित अंतिम 7 खिलाड़ी | PUN vs HAR Probable VII

पुनरी पलटनः
पीओ. सुरजीत सिंह, नितिन तोमर, गिरीश एर्नाक, हादी ताजिक, सागर कृष्णा, दर्शन कादियन, मंजीत।

हरियाणा स्टीलर्सः
धर्मराज़ चेरलाथन, प्रसांत कुमार राय, विकाश कंडोला, विकास काले, कुलदीप सिंह, नवीन आई, रवि कुमार।

संभावित ड्रीम एलेवन टीम | PUN vs HAR Dream11 Team Prediction

डिफेंडर्स

  • धर्मराज़ चेरलाथन
  • गिरीश मारूती एर्नाक
  • विकास काले

ऑलराउंडर्स

  • कुलदीप सिंह (कप्तान)
  • सागर कृष्णा

रेडर्स

  • नितिन तोमर (कप्तान)
  • नवीन
आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago