कबड्डी को समझना होगा अब और भी आसान, जब आपको पता होगा इसके नियमों का सारा ज्ञान

Pro Kabaddi Rules in Hindi: कबड्डी एक ऐसा खेल है जिसे प्रो कबड्डी के बाद से बहुत ज्यादा प्रसिद्धी मिल चुकी है. मगर फिर भी इसमें उपयोग किए जाने वाले बहुत से नियम से लोग रुबरु नहीं हैं. इस लेख में हम आपको बताएंगे कि, कबड्डी में कौन-कौन से नियम होते है.

कबड्डी के नियम | Pro Kabaddi Rules and Regulations in Hindi

1) प्रत्येक टीम में 12 खिलाड़ी होते हैं लेकिन फील्ड या कह लीजिए मैट पर 7 खिलाड़ी खेलते हैं, 5 खिलाड़ी सुरक्षित होते हैं जिन्हें समय आने पर या विशेष स्थिति में खिलाया जाता है.

2) कबड्डी के मैच में 20-20 मिनट के दो हाफ होते हैं व महिलाओं के लिए 15-15 मिनट के दो हाफ होते हैं प्रत्येक हाफ खत्म होने के बाद 5 मिनट का विश्राम दिया जाता है.

3) रेड करने वाले खिलाड़ी को रेडर कहते हैं और वह लगातार कबड्डी-कबड्डी शब्द का उच्चारण करता है.

4) मैच में यदि 1 या 2 खिलाड़ी शेष हैं तो कप्तान को अधिकार होता है कि वह सभी खिलाड़ियों को बुला ले लेकिन उतने अंक और 2 अंक अतिरिक्त विपक्षी टीम को मिलते हैं. 

5) तीन या 4 खिलाड़ियों को रेडर द्वारा एक बार में आउट करने को सुपर रेड कहते हैं. डू और डाई रेड में रेडर को अंक लेना होता है तथा विपक्षी टीम को आउट करना होता है.

6) किसी विशेष परिस्थिति में कप्तान 2 टाइम आउट ले सकता है और इनकी अवधि 30-30 सेकण्ड की होती है.

7) किसी नियम के उल्लंघन पर रेडर को रेफरी से चेतावनी मिलती है और फिर से ऐसा होने पर विपक्ष को अंक दिया जाता है लेकिन रेडर को आउट नहीं माना जाता है.

8) विपक्षी क्षेत्र में सांस तोड़ने पर रेडर को आउट करार दिया जाता है. रेडर की रेडिंग के दौरान विपक्षी टीम का कोई खिलाड़ी रेड के लिए नहीं जा सकता है.

9) बचाव करने वाली टीम के सदस्य का पांव पीछे की रेखा से बाहर निकलने पर आउट माना जाता है.

10) डिफेंडर टीम के खिलाड़ी किसी भी रेड करने वाले टीम के खिलाड़ी को धक्का देकर बाहर नहीं कर सकता है.

11) सुपर टैकल के समय बचाव करने वाली टीम के 3 या 2 खिलाड़ी रेडर को आउट कर दें तो उसे सुपर टैकल कहते हैं.

12) खिलाड़ी के शरीर का कोई भाग मैदान के बाहरी क्षेत्र को टच कर जाता है तो उसे आउट करार दिया जाता है.

13) पूरे मैच की निगरानी आठ लोग करते हैं: एक रेफ़री, दो अंपायर, दो लाइंसमैन, एक टाइम कीपर , एक स्कोर कीपर और एक टीवी अंपायर.

14) पूरी टीम को आउट करने पर विपक्षी टीम को 2 अतिरिक्त अंक मिलते हैं जिसे लोना कहते हैं.

15) सबसे पहले आउट होने वाला खिलाड़ी मैदान पर पुनर्जीवित होकर सबसे पहले आता है.

16) मैच का समय समाप्त होने पर दोनों टीमों के बराबर अंक हो, तो अतिरिक्त 5-5 रेड दी जाती है.

17) अगर कोई खिलाड़ी एक बार बदला गया है तो वह खिलाड़ी वापस मैट पर नहीं आ सकता है.

18) मैचों का आयोजन आयु और वजन के आधार पर किया जाता है.

कबड्डी खेलने का समय व अवधि | Pro Kabaddi Rules in Hindi

जैसा कि हम बता चुके हैं कि, यह खेल आमतौर पर 20-20 मिनट के दो हिस्सों में खेला जाता है. हर हिस्से में टीमें पाला बदलती हैं और इसके लिए उन्हें पांच मिनट का ब्रेक मिलता है. हालांकि आयोजक इसके एक हिस्से की अवधि 10 या 15 मिनट की भी कर सकते हैं. हर टीम में 5-6 स्टापर (पकड़ने में माहिर खिलाड़ी) व 4-5 रेडर (छूकर भागने में माहिर) होते हैं. एक बार में सिर्फ 4 स्टापरों को ही कोर्ट पर उतरने की इजाजत होती है. जब भी स्टापर किसी रेडर को अपने पाले से बाहर जाने से रोकते हैं उन्हें एक अंक मिलता है लेकिन अगर रेडर उन्हें छूकर भागने में सफल रहता है तो उसकी टीम को अंक मिल जाता है.

आपको ये भी रोचक लगेगा:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago