कोहली और धोनी की एक साथ फोटो शेयर करते हुए मुख्य कोच रवि शास्त्री ने लिखी ये बात

Ravi Shastri with MS Dhoni & Virat Kohli:- 2 बार आईसीसी वनडे विश्वकप को अपने नाम पर करने वाली भारतीय टीम इस बार भी इंग्लैंड में खेले जा रहे आईसीसी वनडे विश्वकप को जीतने की प्रबल दावेदार के रूप में मानी जा रही है और टीम इंडिया ने भी अभी तक के अपने प्रदर्शन से इस बात को साबित ही किया है, जिसमें अभी तक खेले गए 6 मैचो में एक 11 अंक हासिल करके प्वाइंट्स टेबल पर दूसरे स्थान पर काबिज़ हैं।

इस विश्वकप के अपने अभियान का आगाज़ भारतीय टीम ने विराट कोहली की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत के साथ किया जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के औऱ फिर पाकिस्तान के खिलाफ 89 रनों की डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार जीत हासिल की थी, जिसके बाद टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ थोड़ा संघर्ष जरूर करना पड़ा लेकिन उसके बाद टीम ने अगले मैच में वापसी करते हुए वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 125 रनों की बड़ी जीत दर्ज की।

image source

अब भारतीय टीम को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए अगले 3 मैचो में से किसी एक में जीत दर्ज करना होगा जिसमें टीम को अगला मैच 30 जून को मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ और उसके बाद बांग्लादेश के साथ 2 जुलाई और अपना आखिरी लीग मैच श्रीलंका के खिलाफ खेलना हैं।

विश्वकप में जहां पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के खिलाफ जीत में अहम् भूमिका बल्लेबाज़ो ने निभाई तो वहीं अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज़ के खिलाफ गेंदबाज़ो ने जीत में अपना बड़ा योगदान दिया। भुवनेश्वर कुमार के चोटिल हो जाने के बाद टीम में शामिल किए गए मोहम्मद शमी ने 2 मैचो में शानदार प्रदर्शन करते हुए अभी तक 8 विकेट हासिल कर चुके हैं, जिस कारण भारतीय टीम की तेज़ गेंदबाज़ी और भी अधिक खतरनाक दिख रही है।

कोहली ने अपनी कप्तान औऱ बल्लेबाज़ी से फिर किया प्रभावित | Ravi Shastri with MS Dhoni & Virat Kohli

विराट कोहली के लिए एक कप्तान के रूप में सबसे बड़ा चैलेंज़ उनके करियर में विश्वकप के रूप में आया है, जहां पर उन्हें अपनी बल्लेबाज़ के साथ कप्तान के रूप में खुद को सर्वश्रेष्ठ साबित करना होगा और अभी तक बीते 6 मैचो में कोहली इस मामले में पूरी तरह से खरे ही उतरे हैं, क्योंकि किसी भी मैच में यह देखने को नहीं मिला कि कप्तान के रूप में उन्होंने कोई गलत फैसला लिया हो या बल्लेबाज़ के रूप में वह टीम की उम्मीदों पर पूरी तरह से भरोसा कायम रखा।

महेंद्र सिंह धोनी जो अपने वनडे करियर का चौथा विश्वकप विकेटकीपर बल्लेबाज़ के रूप में खेल रहे हैं, उनके अनुभव का लाभ भी टीम को पूरी तरह से मिला है और विंडीज़ के खिलाफ 61 गेंदो में खेली गयी 56 रनों की नाबाद पारी ने टीम को 268 के स्कोर तक पहुंचाने में महत्तवपूर्ण भूमिका अदा करी थी, जिसके बाद टीम उस मैच को आसानी से अपने नाम पर किया था।

image source

टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री अभी तक के प्रदर्शन से काफी खुश होंगे और उन्होंने अपनी इसी खुशी को सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसमें शास्त्री ने अपने साथ कोहली और धोनी की फोटो डालते हुए कैप्शन में लिखा कि, दो अलग स्वाभाव के लोग लेकिन दोनों ही चैम्पियन और उतने ही प्रभावशाली हैं।

धोनी और कोहली की कप्तानी के बारे में बात की जाए तो इन दोनों का तरीका बिल्कुल ही अलगा है, क्योंकि जहां धोनी काफी शांत दिखाई देते थे तो वहीं कोहली काफी आक्रामक लेकिन इन दोनों ने अपना काम बखूबी अंजाम दिया है।

यहां पर देखिए रवि शास्त्री के उस ट्विट को 

यह भी पढ़ें:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago