भारत के खिलाफ मैच से पहले जॉनी बेयरस्टो ने पिच को लेकर उठाया सवाल

Bairstow criticized the pitches :- आईसीसी वनडे विश्वकप की इस बार मेजबानी करने वाली इंग्लैंड को पहली बार विश्वकप जीतने का प्रबल दावेदार भी माना जा रहा था, क्योंकि पिछले विश्वकप में हार के बाद से टीम ने जिस तरह से पूरी टीम के खेलने का तरीका बदला और कई नये खिलाड़ियों को मौका भी दिया गया जिससे टीम के प्रदर्शन में भी असर पड़ा और लगातार इंग्लैंड ने शानदार खेल दिखाते हुए घर और बाहर वनडे सीरीज़ जीती।

विश्वकप की शुरूआत भी टीम ने शानदार तरीके से करते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक बड़ी जीत दर्ज की लेकिन इसके बाद टीम के प्रदर्शन में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला और अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उसे भारत और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ होने वाले अपने आखिरी दोनों ही मैच में जीत हासिल करना बेहद जरूरी हो गया है, जिस कारण टीम के प्रदर्शन को देखते हुए हर तरफ आलोचना भी देखने को मिल रही हैं।

image source

Bairstow criticized the pitches :- जॉनी बेयरस्टो जिनके लिए भी एक बल्लेबाज़ के तौर पर विश्वकप अच्छा नहीं बीता है और टीम उनके प्रदर्शन पर भी काफी कुछ निर्भर करती है। बेयरस्टो ने जरूर 90 और 51 रनों की पारियां जरूर खेली लेकिन उनके नाम पर 2 शून्य भी हैं। बेयरस्टो ने टीम को मिली लगातार 2 हार के बाद पिच को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

30 जून को मेजबान इंग्लैंड को भारत के खिलाफ एजबेस्टन के मैदान में खेलना है और उसके बाद 3 जुलाई को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ चेस्टर ली स्ट्रीट में खेलना हैं। इन दोनों टीमों के खिलाफ इंग्लैंड की टीम पिछले 27 सालों में विश्वकप के मैचो में जीत हासिल नहीं कर सकी है। इंग्लैंड की टीम विश्वकप में अभी तक 3 मैच गवां चुकी हैं, जिस कारण बेयरस्टो ने टीम को मिलने वाली पिच को लेकर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि यह वह पिच नहीं हैं, जिनमें हम पिछले कुछ सालों से खेल रहे हैं।

ये वो पिच नहीं हैं | Bairstow criticized the pitches

बेयरस्टो ने भारत के खिलाफ एजबेस्टन में होने वाले मैच से पहले पिचों को लेकर जो बयान दिया उसमें उन्होंने कहा कि, जिन पिचो पर हम पिछले 2 सालों से खेल रहे थे, यह वैसी नहीं हैं, जिन पर हम विश्वकप के मैच खेल रहे हैं। जिस कारण मुझे ये समझ नहीं आ रहा कि उन्होंने ये बदलाव आखिर क्यों किए। जब हम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ओवल में खेले तो वह भी वैसी पिच नहीं थी, जैसी हुआ करती थी, वहीं पाकिस्तान के खिलाफ ट्रेंटब्रिज की विकेट में भी बदलाव देखने को मिला।

image source

इससे पहले भी इस विश्वकप में पिच को लेकर श्रीलंका और पाकिस्तान ने सवाल खड़े किए थे, जिसके बाद अब बेयरस्टो ने भी कुछ ऐसा ही बयान दिया है, अब देखना यह दिलचस्प होगा कि आईसीसी बेयरस्टो के इस बयान का जवाब किस तरह से देती है।

यह भी पढ़ें:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago