भारतीय ग्रीको रोमन रेसलर रविंद्र खत्री 85 किलोग्राम इवेंट की कुश्ती में हिस्सा लेते हैं। रविंद्र खत्री भारत के पहले ऐसे रेसलर हैं, जिन्होंने ओलंपिक में ग्रीको रोमन और पुरूषों की फ्रीस्टाइल इवेंट में हिस्सा लिया।
शुरूआती जीवन
रविंद्र खत्री का जन्म 15 मई 1992 को हरियाणा में हुआ था। रविंद्र के पिता एक किसान हैं। खत्री ने कुश्ती की शुरूआत हरियाण के झज्जर जिले के बोदिया गांव में अखाड़े से की थी। रविंद्र की प्रतिभा को देखते हुए उनका चयन साल 2006 में पुणे स्थित आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट में हो गया, जिसके बाद साल 2011 में रविंद्र जट रेजीमेंट में जूनियर कमीशंड ऑफीसर के पद पर तैनात हो गए।
निजी जीवन
रविंद्र के पिता एक किसान हैं और उनकी ख्वाहिश अपने बच्चे को एक प्रोफेशनल रेसलर बनाने की थी, जिसके बाद रविंद्र ने अपने पिता के सपने को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने लगे। शुरूआती समय में रविंद्र खुद ही रेसलर बनने का अभ्यास काफी गंभीरता से करने लगे।
14 साल की उम्र में हरियाणा के झज्जर से आने वाले इस प्रतिभाशाली रेसलर का चयन आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट के लिए हो गया, लेकिन खत्री के लिए राह आसान नहीं थी, क्योंकि आर्थिक कारणों की वजह से वह अपने सपने को पूरा नहीं कर पा रहे थे और इस समय उनकी मदद कोच हवा सिंह ने की जिससे वह अपने करियर की शुरूआत कर सके।
आर्थिक तौर पर मदद मिलने के बाद रविंद्र खत्री अपने सपने को पूरा करने तरफ काफी तेजी से बढ़े। रियो ओलंपिक के लिए 24 साल के इस रेसलर ने सफलतापूर्वक क्वालिफाई कर लिया। रविंद्र ने अपने पिता के सपने को पूरा करते हुए एक रेसलर के तौर पर कई खिताब जीते।
प्रोफेशनल लाइफ
साल 2016 में रविंद्र खत्री ने एशियन रेसलिंग क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट में 85 किलोग्राम वर्ग में ग्रिको रोमन इवेंट में कांस्य पदक जीता। इसी साल खत्री ने सिल्वर पदक जीतते हुए ओलंपिक के लिए भी क्वालिफाइ कर लिया।
अचीवमेंट
निजी जानकारी
विवाद
रेसलर रविंद्र खत्री उस समय ख़बरो में आये थे, जब उनकी पत्नि ज्योति ने उनके उपर विवाहेतर संबंध का आरोप लगाया था। जब हरियाणा के महिला कमीशन चीफ सुमन दहिया उनके गांव गयी थी, तो उनको ज्योति ने अपनी सारी परेशानी के बारे बताया था। यही नहीं ज्योति ने यह भी आरोप लगाया था, कि खत्री और उनका परिवार उन्हें प्रताडित भी करता है, जिससे वह घर से बाहर ना निकल सके, जिसके बाद रविंद्र को एकदिन के लिए पुलिस हिरासत में भी रहना पड़ा था।
नेटवर्थ
रविंद्र खत्री की नेटवर्थ को लेकर किसी भी तरह की जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।
सोशल मीडिया प्रोफाइल
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…