वेस्ट इंडीज टीम स्क्वाड: इंग्लैंड में होने वाले क्रिकेट विश्व कप 2019 के लिए 9 देशों ने अपने-अपने 15 खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया था. ऐसे में बस एक ही देश बचा था जिसे अपनी टीम का ऐलान करना था. और आज उस देश ने भी अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है |
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने विश्व कप की टीम में कई नए खिलाड़ियों को भी जगह दी है जो पहली बार विश्व कप खेलने उतरेंगे. जेसन होल्डर को टीम की कप्तानी सौंपी गई है. गौरतलब है कि, वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने अपने चयनकर्ताओं के साथ ट्विटर पर लाइव टेलीकास्ट में अपनी टीम का ऐलान किया था |
वेस्ट इंडीज टीम स्क्वाड: पिछले काफी समय से बाहर चल रहे स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसल को भी विश्व कप टीम में शामिल किया गया है. ये दोनों ही खिलाड़ी इस समय आईपीएल में अपने बल्ले से धमाल मचाए हुए हैं. हालांकि, कैरेबियाई टीम को धाकड़ ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो की कमी खल सकती है. आपको बता दे कि ड्वेन ब्रावो ने कुछ समय पहले ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया था. ब्रावो के अलावा क्रिस गेल इस टूर्नामेंट में आखिरी बार टीम के लिए सलामी बल्लेबाज की भूमिका में नजर आएंगे |
टीम के तेज गेंदबाज़ी की जिम्मा केमार रोच, ओशेन थॉमस, शेल्डन कॉटरेल, शैनन गेब्रियल और जेसन होल्डर के कंधों पर होगी वहीं फैबियन एलन और एश्ले नर्स स्पिन विभाग का जिम्मा सम्भालेंगे. कार्लोस ब्रैथवेट को भी टीम में चुना गया है जबकि अल्ज़ारी जोसेफ और कीमो पॉल टीम में जगह बनाने में असफल रहे हैं |
आपको बता दे कि क्रिस गेल ने भी विश्वकप के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की पहले ही घोषणा कर दी है ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि गेल अपने आखिरी अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में कैसा प्रदर्शन करते हैं |
यह भी पढ़ें:-
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…