Road Safety World Series: कोई भी खिलाडी अगर खेलना छोड दे तो इसका ये मतलब नही होता है कि वो खेलना भूल गया है। अरसो बाद ऐसा हि कुछ पूर्व भारतीय खिलाडीयो के द्वारा देखने को मिला । 2020 Road Safety World Series मे कल अपने दूसरे मैच मे भारतीय लीजेंड ने श्रीलंका लीजेंड को 5 विकेट से हराकर एक और मैच मे जीत हासिल कि है। आपको बता दे कि 2020 Road Safety World Series मे भारतीय लीजेंड ने दो मैच खेले और दोनो हि मैचो मे जीत हासिल कि है।
भारतीय लीजेंड टीम के कप्तान सचिन तेंदुलकर ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया और इस फैसले को सहि साबित किया भारतीय लीजेंड के गेंदबाजो ने। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका लीजेंड टीम कि शुरुआत अच्छी रही लेकिन उनके बाद आने वाले बल्लेबाज कुछ ज्यादा नही कर सके और श्रीलंका लीजेंड टीम ने 20 ओवर मे 8 विकेट खोकर 138 रन हि बना पायी। भारतीय लीजेंड टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे मुनाफ पटेल अपने 4 ओवर के स्पेल मे 19 रन खर्च 4 विकेट अपने नाम किया इनके अलावा भी जहिर खान, इरफान पठान, मनप्रित और संजय को 1-1 विकेट मिले।
बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय लीजेंड टीम कि शुरुआत खराब रही,ओपनिंग करने आये कप्तान सचिन बिना खाता खोले हि चले गए और दूसरे ओपनर सहवाग 3 रन बनाकर रनआउट हो गये।एक बार फिर मोहम्मद कैफ ने टीम मे अपनी उपयोगीता बतायी पहले फिल्डिंग मे दो कैच लपका और फिर बल्लेबाजी मे 46 रनो कि शानदार पारी खेलकर टीम को मजबुत स्थिती मे पहुंचाया और इस बार इनका साथ दिया ऑलराउंडर इरफान पठान ने।
इरफान पठान को कल अलग हि रुप मे देखा गया 31 गेंदो मे शानदार 57 रनो कि पारी खेली जिसमे 6 चौके और 3 गगनचुम्बी छक्के भी शामिल है और भारतीय लीजेंड टीम को जीताकर हि वापस लौटे। ऑलराउंडर इरफान पठान इस पारी के कारण भारतीय लीजेंड टीम ने 8 गेंद शेष रहते हि मैच जित लिया और इरफान पठान को मैच मे शानदार प्रदर्शन करने के लिए मैन ऑफ मैच भी चुना गया।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…