Categories: WWEWWE Player

WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के बारे में जानिए सभी जानकारीयां

Seth Rollins Biography: जब हम वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट की बात करते हैं, तो पिछले 7 से 8 सालों में खेलने वाले कई रेसलरो के नाम हमारे दिमाग में तुरंत याद आ जाते हैं। WWE यूनीवर्स में अब नये चेहरो ने भी अपनी जगह प्रो रेसलिंग के जरिए इसको आगे बढ़ाने का काम किया है। इन सभी नामों में एक नाम जिसका करियर साल 2014 में शुरू हुआ था और वह मौजूदा समय में एक सुपरस्टार बन चुका है, WWE यूनिवर्स में इसे प्यार से आर्किटेकट, किंग सेल्यर, बीस्ट सेल्यर के तौर पर अपना प्यार देते हैं, लेकिन WWE के इतिहास में इस रेसलर को हमेशा सैथ रॉलिंस के नाम से जाना जाएगा।

कोलबी लोपेज जिन्हें रिंग के अंदर सभी सैथ रॉलिंस के नाम से पहचानते हैं, वह वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेंनमेंट के पॉपुलर रेसलर बन चुके हैं। रोलिंस साल 2014-15 में काफी तेज़ी से आगे बढ़े थे, जिसमें ट्रिपल एच ने उनकी काफी मदद की थी और इसके बाद ही वह मनी इन दी बैंक के विजेता बने जिसके बाद WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप में रॉलिंस ने ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस को हराकर अपने नाम पर किया था।

WWE चैंपियन के अपने खिताब के बचाव में रॉलिंस ने रिंग के अंदर कई बड़े नामों को पछाडा जिसमें जॉन सीना, ब्रॉक लैसनर, स्टिंग और भी कई नाम शामिल हैं। रॉलिंस ने जॉन सीना को हराकर विनर टेक ऑल सुपरस्लैम में WWE वर्ल्ड हैवीवेट और यूनाइटेड स्टेट चैंपियनशिप दोनों को अपने नाम पर किया था। जिसके बाद रॉलिंस एकलौते ऐसे रेसलर बन गए थे, जिनके पास एक ही समय पर ये दोनों खिताब थे।

साल 2015 के नवम्बर में रॉलिंस को केन के खिलाफ मैच के दौरान घुटने में चोट लग गयी थी, जिस कारण उन्हें कुछ समय के लिए रिंग से बाहर रहना पड़ा था और इसके बाद ट्रिपल एच से विवाद के चलते साल 2016-17 की रेसलमीनिया 33 में उनका सामना ट्रिपल एच से हुआ जिसमें ब्रॉक लैसनर भी शामिल थे।

सैथ रॉलिंस शुरूआती जीवन | Seth Rollins Early Life

Seth Rollins Biography: सैथ रॉलिंस का जन्म 28 मई 1986 को बफालो लोवा में हुआ था। बचपन से ही रॉलिंस एक प्रोफेशनल रेसलर बनना चाहते थे। जिसके बाद साल 2005 में गिस्स में उन्होंने रेसलिंग की दुनियां में अपना पहला कदम रखा। स्कूल के दिनों से ही रॉलिंस ने रेसलिंग की ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया था।

सैथ रॉलिंस पर्सनल जीवन | Seth Rollins Personal Life

रॉलिंस के कम ही फैंस को इस बात का पता होगा कि, वह एक नास्तिक हैं। रेसलिंग के अलावा रॉलिंस को फुटबॉल खेलना पसंद है और उनके ऑल टाइम पसंदीदा रेसलर शॉन माइकल हैं। साल 2014 में लोपेज और उनके पूर्व साथी मारेक ब्रेव ने मिलकर मोलिन इलोनोइस में दी ब्लैक एंड दी ब्रेव रेसलिंग एकेडमी को खेला। इसके बाद फरवरी 2019 में रॉलिंस ने अपने होमटाउन में डीपोर्ट नाम से एक कॉफी शॉप खोला है। साल 2015 में सोशल मीडिया पर अपनी न्यूड फोटो डालने के बाद रॉलिंस की तरफ सभी का गया था। इस समय रॉलिंस WWE वीमेन चैंपियन रीबैका क्विन को डेट कर रहे हैं, जिन्हें बेकी लिंच से भी पहचाना जाता है।

सैथ रॉलिंस WWE प्रोफेशनल जीवन | Seth Rollins Professional Life

Seth Rollins Biography: लोपेज हमेशा एक प्रोफेशनल रेसलर बनना चाहते थे, डेनी डानियल्स स्कूल में पढ़ते हुए रॉलिंस ने अपनी रेसलिंग की ट्रेनिंग को लेना शुरू कर दिया था। साल 2005 में रॉलिंस को टेड पैटी इनवेंशनल टूर्नामेंट फॉर स्कॉट काउंटी रेसलिंग में अपना डेब्यू करने का मौका मिला, लेकिन क्वॉटर फाइनल मैच में हार मिलने के बाद रॉलिंस को बाहर होना पड़ा।

इसके बाद साल 2007 में रॉलिंस रिंग ऑफ हॉनर का हिस्सा बने जिसमें उनकी टीम में जिम्मी जैकब्स और निक्रो बूचर थे। जिसके बाद इस टीम ने बाद में आरओएच टैग टीम चैंपियनशिप को जीता।

रॉलिंस ने साल 2010 में WWE को ज्वाइन किया जिसमें अपने डेब्यू मैच में उन्होंने ट्रेंट बारेटा के खिलाफ जीत दर्ज की। 12 जनवरी 2011 को एफसीडब्लू 15 चैंपियनशिप के में रॉलिंस ने जीत हासिल की इसके बाद रोलिंस ने जिंडर महल को गोल्ड रस में हराकर पहली बार एनएक्सटी चैंपियन बने।

सम्मान

  • सैथ रॉलिंस अभी तक अपने करियर में 9 स्लैमी अवार्ड्स जीत चुके हैं।
  • साल 2015 में रेसलर ऑफ दी इयर बने।
  • PWI की साल 2015 की टॉप 500 रेसलरो की रैकिंग में रॉलिंस पहले स्थान पर रहे थे।
  • जॉन सीना के खिलाफ साल 2014 में सरवाइर सीरीज़ में खेले गए मैच को मैच ऑफ दी इयर।

सैथ रॉलिंस उपलब्धियां | Seth Rollins Achievements

  • सैथ रॉलिंस ने आरओएच वर्ल्ड चैंपियनशिप, आरओएच वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप, आरओएच वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप टूर्नामेंट और आरओएच में सरवाइल ऑफ दी फिटेस्ट जीता है।
  • सैथ रॉलिंस एनएक्सटी चैंपियन बनने वाले पहले रेसलर है।
  • रॉलिंस 11 वें ग्रेंड स्लैम चैंपियन हैं।
  • रॉलिंस 29 वें ट्रिपल क्राउन चैंपियन है।
  • साल 2015 में रॉलिंस को सुपरस्टार ऑफ दी इयर दिया गया।
  • रॉलिंस ने 2 बार WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन और एक बार यूनीवर्सल चैंपियन बने है।
  • रॉलिंस 2 बार इंटरकांटिनेंटल चैंपियन रहे हैं।
  • रॉलिंस एकबार यूएस चैंपियन रहे हैं।
  • रॉलिंस 4 बार टैग टीम चैंपियन रहे हैं।
  • WWE 2018 के वीडियो गेम में रॉलिंस कवर एथलीट रहे हैं।

सैथ रॉलिंस फिजिकल मापदंड

  • लम्बाई – 185 सेंटीमीटर
  • वडन – 98 किलोग्राम
  • आंखो का रंग – डार्क ब्रॉउन
  • बालों का रंग – ब्लैक

सैथ रॉलिंस निजी जानकारी | Seth Rollins Personal Information

  • पूरा नाम – कोलबे डेनियल लोपेज
  • उम्र – 33 साल
  • जन्म – 28 मई 1986
  • होमटाउन – बुफालो, लोवा, यूएस
  • राशी – जैमिनी
  • रिलीजन – अमेरिकन

सैथ रॉलिंस नेटवर्थ | Seth Rollins Net Worth

Seth Rollins Biography: अमेरिकन रेसलर सैथ रॉलिंस की नेटवर्थ पर एक नज़र डाली जाए तो मौजूदा समय में वह लगभग 4 मिलियन डॉलर के पास है।

एजुकेशन

  • उच्चतम शिक्षा – ग्रेजुएट
  • स्कूल – डेवनपोर्ट वेस्ट हाई स्कूल से साल 2004 में

पसंदीदा सेलेब्रिटी

  • पसंदीदा रेसलर – शॉन माइकल
  • पसंदीदा म्यूजिशन – हेनरी रॉलिंस
  • पसंदीदा एक्टर – ब्रैड पिट
  • पसंदीदा अभिनेत्री – एंजोलिना जॉली

हॉबी

  • फुटबॉल खेलना और वीडियो गेम
  • पसंदीदा खाना – पिज्जा और आईस्क्रीम
  • ड्रीम हॉलीडे डेशटीनेशन – ऑइसलैंड
  • पसंदीदा कलर – ब्लैक

विवाद

सोशल मीडिया पर न्यूड फोटो अपलोड करने के बाद रॉलिंस को विवादो का सामना करना पड़ा था।

सैथ रॉलिंस सोशल मीडिया प्रोफाइल

  • फेसबुक – https://www.facebook.com/WWESethRollins/
  • ट्विटर – https://twitter.com/WWERollins
  • इंस्टाग्राम – @wwerollins
आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago