Sachin Tendulkar advise for India: आईसीसी वनडे विश्वकप में 16 जून को चिर प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान की टीम मैनचेस्टर के मैदान में आमने-सामने होंगी। इससे पहले इन दोनों ही टीमों की वनडे में आखिरी भिडंत पिछले साल हुए एशिया कप के दौरान हुई थी, जिसमें पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा था।
वहीं बात की जाए विश्वकप में दोनों ही टीमों के बीच हुए मैचो के रिकॉर्ड के बारे में तो अभी तक 6 बार भारत और पाकिस्तान की टीम आपस में खेल चुकी हैं, जिसमें भारतीय टीम ने सभी में जीत हासिल करी है, वहीं पाकिस्तान की टीम अपने अपने इस खराब रिकॉर्ड को इस बार बदलने की पूरी कोशिश करेगी।
भारतीय टीम के महान खिलाड़ी और दिग्गज़ बल्लेबाज़ सचिन तेंडुलकर ने इस मैच को लेकर एक बयान दिया जिसमें उन्होंने पाकिस्तान के लिए इस विश्वकप में शानदार गेंदबाज़ी करने वाले मोहम्मद आमिर के खिलाफ आक्रमक बल्लेबाज़ी करने के लिए कहा।
अभी तक भारतीय टीम इस विश्वकप में 3 मैच खेल चुकी हैं, जिसमें 2 में जीत जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द रहा जिस कारण भारतीय टीम के फार्म को देखते हुए उसकी इस मैच में जीतने की सबसे अधिक संभावानाए हैं।
सचिन ने इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए भारत और पाक के बीच होने वाले मैच को लेकर कहा कि, मैं मोहम्मद आमिर के खिलाफ नकारात्मक सोच के साथ नहीं खेलना चाहूंगा क्योंकि यदि आपको कोई खराब गेंद मिलती है, तो उसका पूरा लाभ उठाने की कोशिश करनी चाहिए मैं चाहूंगा कि भारतीय बल्लेबाज़ो को अपने शॉट खेलने चाहिए।
तेंडुलकर ने अपने बयान में आगे कहा कि, इस मैच में आप किस तरह से खुद को बचाते हैं, इसके उपर निर्भर नहीं करता बल्कि आप कितने आत्मविश्वास के साथ खेलते हैं वह काफी कुछ तय करेगा, आपको कुछ भी अलग करने की जरूरत नहीं है। हमें खेल के हर विभाग में आक्रामक रहने की जरूरत है और आपकी शारीरिक भाषा काफी कुछ तय करने वाली है।
इसके अलावा सचिन ने पाकिस्तान के अभी तक के विश्वकप में प्रदर्शन को देखते हुए कहा कि, रोहित और विराट भारतीय टीम के लिए सबसे महत्तवपूर्ण खिलाड़ी हैं, जिस कारण पाकिस्तान का पूरा ध्यान इन 2 खिलाड़ियों के विकेट जल्दी हासिल करने पर होगी ताकि वह मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर सके और इसके लिए आमिर के साथ वहाब इस जिम्मेदारी को निभायेंगे जिस कारण रोहित और विराट को बड़ी पारी खेलने पर ध्यान देना होगा ताकि टीम के बाकी खिलाड़ी उनके आस-पास खेल सके।
यह भी पढ़ें:
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…