भारत के अच्छे प्रदर्शन को लेकर पाक कप्तान सरफराज़ अहमद ने दिया विवादास्पद बयान

Sarfaraz Ahmed unhappy with India: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए इंग्लैंड में खेले जा रहे आईसीसी वनडे विश्वकप में अभी तक का सफर काफी उतार-चढाव भरा रहा है, क्योंकि टीम ने जहां 4 मैच खेले हैं, तो उसमें सिर्फ 1 में जीत हासिल कर सकी है, जबकि 2 में हार और 1 मैच बारिश के कारण रद्द रहा था।

Image Source

पाक टीम को अपने पहले मैच में विंडीज़ के खिलाफ काफी बुरी हार का सामना करना पड़ा था, जिसमें पूरी टीम पहले बल्लेबाज़ी करते सिर्फ 105 रनों पर ही सिमट गयी थी। शैल्डन कोट्रेल, जेशन होल्डर और आंद्रे रसल की बाउंसर गेंदो के आगे पाकिस्तान के बल्लेबाज़ो ने घुटने टेकने में अधिक समय नहीं लिया।

इसके बाद पाकिस्तान को अपना दूसरा मैच मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ खेलना था, जिसमें उन्होंने 14 रनों से जीत हासिल की लेकिन श्रीलंका के खिलाफ तीसरा मैच बारिश के कारण रद्द रहा और चौथे मैच में उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 41 रनों से हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान टीम के कप्तान अपनी टीम के इस तरह के प्रदर्शन को लेकर अब आईसीसी के उपर सवाल खड़े किए हैं।

भारत को मिल रहे अच्छे मैदान | Sarfaraz Ahmed unhappy with India

एक ख़बर के अनुसार जिसमें पाक टीम के कप्तान सरफराज़ अहमद ने ये कहा है कि वह पाकिस्तान को अभी तक जिन भी मैदान में खेलने को मिला उसमें पिचे बल्लेबाज़ी के लिए बिल्कुल भी माकूल नहीं थी वहीं भारतीय टीम को ऐसी पिचे मिल रही हैं, जो उनकी टीम को देखते हुए काफी सही हैं।

Image Source

सरफराज़ ने कहा कि, आप भारतीय टीम के अभी तक के दोनों मैच देखे जहां पर उन्हें ऐसी पिचे मिले जो उनके बल्लेबाज़ो को सहयोग देने के साथ स्पिनरो के लिए भी माकूल थी और ऐसी विकेट एशियन टीमों को काफी पसंद आती हैं, लेकिन हमारी टीम को ऐसी पिचो पर खेलना पड़ा जहां पर हालात बिल्कुल विपरीत है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान टीम को अपना अगला मैच 16 जून को चिर प्रतिद्वंदी भारत के खिलाफ मैनचेस्टर में खेलना है, जिसको लेकर दोनों ही देशो के फैंस काफी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है।

यह भी पढ़ें:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago