Categories: ओलंपिक

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी के बारे में जानिए सभी जानकारियां

भारत के शानदार युवा बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी जो डब्लस में खेलना पसंद करते हैं और उनकी लम्बाई के साथ आक्रामक खेलने का तरीका सभी को काफी पसंद आता है। सात्विकसाईराज़ के साथ पुरुष डब्लस कैटेगरी में चिराग शेट्टी खेलते हैं और यह जोड़ी ने पहली बार वर्ल्ड फेडरेशन सुपर 500 टूर्नामेंट में जीत हासिल करने वाली बनी। भारतीय फैंस ने इस जोड़ी के थाइलैंड ओपन में मिली जीत का काफी सराहा था। वहीं सात्विकसाईराज मिक्सड डब्लस कैटेगरी में सिक्की रेड्डी के साथ खेलते हैं, जिसमें भी दोनों ने शानदार खेल दिखाया है।

शुरूआती जीवन

साल 2018 में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी भारत के लिए एशियन गेम्स में बैडमिंटन के लिए एक महत्तवपूर्ण खिलाड़ी बन चुके थे। 17 साल की उम्र में ही सात्विकसाईराज ने खुद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक खतरनाक बैडमिंटन खिलाड़ी के तौर पर स्थापित कर लिया था। शुरू से ही सात्विकसाईराज ने अपने खेल में इस बात को दर्शा दिया था, कि वह गलतियां नहीं करते हैं।

निजी जीवन

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विकसाईराज का जन्म 13 अगस्त 2000 को आंध्र प्रदेश में इस्ट गोदावरी टाउन के अमलापुरम में हुआ था। सात्विकसाईराज ने अपने पिता जो एक पूर्व स्टेट लेवल के बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुके थे, उनसे प्रेरणा लेते हुए इस खेल को खेलना शुरू किया और सिर्फ पिता ही नहीं बल्कि सात्विकसाईराज का बड़ा भाई भी एक बैडमिंटन खिलाड़ी है।

साल 2014 में सात्विकसाईराज ने हैदराबाद स्थित पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन एकेडमी को ज्वाइन किया जहां पर उन्होंने खुद को डब्लस का विशेषज्ञ खिलाड़ी बनाने का फैसला लिया। सात्विकसाईराज अपने पिता के साथ बॉलीवाल का मैच देखने के लिए जाते थे, जहां से उन्होंने जम्प करते हुए स्मैश करने का तरीका सीखा। सात्विकसाईराज के स्मैश को देखने के बाद फैंस काफी अचम्भे में पड़ने लगे। अपने भाई नंदागोपाल से स्मैश की तकनीक सीखने बाद सात्विकसाईराज ने इसमें और विविधता लाने का फैसला लिया। अपने कंधो को मजबूत करने के लिए सात्विकसाईराज ने काफी कड़ी मेहनत की। अमलापुरम के सीमेंट कोर्ट में प्रैक्टिस करने से सात्विकसाईराज आज 400 किलोमीटर प्रति घंटे से भी तेज़ स्मैश मारने में सफल होते हैं।

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी के पास अभी अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए काफी लम्बा समय हैं और इस कारण वह बैडमिंटन में एक नया स्तर लोगो के लिए पेश कर सकते हैं।

प्रोफेशनल जीवन

साल 2004 में जब सात्विकसाईराज ने भारत के पूर्व दिग्गज़ बैडमिंटन प्लेयर पुलेला गोपीचंद की हैदराबाद स्थित एकेडमी के साथ जुड़े तो उसके बाद गोपीचंद ने उन्हें सफल बनाने के लिए खुद ही मेहनत करने लगे। जिसके बाद इस एकेडमी से एक और शानदार बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विकसाई रंकीरेड्डी निकला।

सात्विकसाईराज उस समय सभी की नजरो में आये जब उन्होंने चिराग शेट्टी के साथ टाटा ओपन इंडिया चैलेंज में जीत दर्ज की। इसके बाद इस जोड़ी ने वियनाम ओपन इंटरनेशनल चैलेंज में मरकिस किडो और हेंड्रा गुनावन को हराकर जीत हासिल की थी और इस जीत के बाद वह देश में बैडमिंटन के एक सनसनी से बन गए। इस जोड़ी ने ग्लासगो वर्ल्ड चैंपिनशिप के लिए भी सफलतापूर्वक क्वालीफाई किया तो वहीं कोरिया ओपन और फ्रेंच ओपन में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वाटरफाइनल तक का सफर तय किया।

देश में काफी सारे बैडमिंटन के दिग्गज़ खिलाड़ी हैं, लेकिन इसके बावजूद अभी तक कॉमनवेल्थ में हम एक भी पदक इस खेल में नहीं जीत सके थे, लेकिन साल 2018 में गोल्ड कोस्ट में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की मिक्सड डब्लस इवेंट में टीम ने जीत हासिल करके गोल्ड मेडल को अपने नाम करते हुए इसे भी बदलकर रख दिया। सात्विकसाईराज और अश्वनी पोन्नप्पा की जोड़ी ने मलेशिया की पेंग सून चैंग और लियू यिंग घो की जोड़ी को शानदार तरीके से हराया था।

इसके बाद सात्विकसाईराज़ ने एक और पदक अपने नाम करते हुए चिराग शेट्टी के साथ मिलकर श्रीलंका की टीम को पुरुषों के डबल्स इवेंट के सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में अपनी जगह को पक्का किया था। यह जोड़ी ऐसा करने वाली देश की पहली जोड़ी बन गयी थी, लेकिन इस जोड़ी को फाइनल में इंग्लैंड की टीम से हार मिलने के बाद सिल्वर पदक के साथ संतोष करना पड़ा।

भारतीय बैडमिटन में इस समय सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने अपना एक अलग ही मुकाम हासिल किया हुआ है, काफी लम्बे समय के बाद दोनों ने एक साथ खेलने फैसला किया था, जिसके बाद यह जोड़ी बैडमिंटन कोर्ट की सबसे शानदार जोड़ियो में एक बन चुकी है। साल 2018 में यह जोड़ी बैडिमिंटन की टॉप 20 लिस्ट में भी शामिल हो गयी थी।

रंकीरेड्डी ने प्रीमियर बैडमिंटन लीग में अपना कैरियर हैदराबाद हंटर्स की टीम के साथ शुरू किया। अपनी जोरादार एनर्जी और अलग खेलने के तरीके की वजह से वह टीम में सबसे पॉपुलर खिलाड़ी बन गए। जिसके बाद साल 2017 में जब टीम में जीत हासिल की तो उस समय रंकीरेड्डी भी इस टीम का हिस्सा थे।

अचीवमेंट

  • साल 2016 में हैदराबाद में हुई एशियन टीम चैंपियनशिप  में पुरूष टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता।
  • साल 2018 में गोल्ड कोस्ट में हुए कामनवेल्थ गेम्स में मिक्सड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
  • साल 2018 में गोल्ड कोस्ट में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुष डब्लस इवेंट में सिल्वर पदक जीता।

बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन टूर

पुरुष डब्लस

साल टूर्नामेंट लेवल पार्टनर विपक्षी टीम रिजल्ट
2019 थाइलैंड ओपन सुपर 500 चिराग शेट्टी ली जुंहुलीयू यूचेन गोल्ड मेडल
2018 सयैद मोदी इंटरनेशनल सुपर 300 चिराग शेट्टी फजर अल्फीयन मुहम्मद रियान सिल्वर मेडल, उपविजेता
2018 हैदराबाद ओपन सुपर 100 चिराग शेट्टी अकबर बिनटेंग चायोनो, मोह-रीजा पेहलवी इस्फाहनी गोल्ड मेडल

बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन इंटरनेशनल सीरीज

पुरुष डब्लस

साल टूर्नामेंट पार्टनर विपक्षी रिजल्ट
2019 ब्राजील इंटरनेशनल चिराग शेट्टी जैली मास, रॉबिन तबेलिंग गोल्ड मेडल
2017 वियतनाम इंटरनेशनल चिराग शेट्टी त्रुवात पोटिंग, नंथाकरन योर्डफेसियंग गोल्ड मेडल
2016 बांग्लादेश इंटरनेशनल चिराग शेट्टी एम. अनिलकुमार राजू, वेंकट गौरव प्रसाद गोल्ड मेडल
2016 टाटा ओपन इंडियन इंटरनेशनल चिराग शेट्टी अर्जुन, एम.आर. रामचंद्रन श्लोक गोल्ड मेडल
2016 इंडिया इंटरनेशनल सीरीज चिराग शेट्टी घो शेजे, फ्यूनर इज्जूद्दीन गोल्ड मेडल
2016 मॉरीशस इंटरनेशनल चिराग शेट्टी ध्रुव कपिला, सौरभ शर्मा गोल्ड मेडल
    • मिक्सड डब्लस
साल टूर्नामेंट पार्टनर विपक्षी रिजल्ट
2016 बांग्लादेश इंटरनेशनल के. मनीशा तनुपट विरीयांगरुका, थान्यसुदा वोंगया गोल्ड विजेता
2016 इंडिया इंटरनेशनल सीरीज के. मनीशा लो हैंग यी, ची ये सी गोल्ड विजेता
2016 मॉरीशस इंटरनेशनल के. मनीशा योगेंद्रन कृष्णन, प्राजकता सावंत गोल्ड विजेता
2015 टाटा ओपन इंडियन इंटरनेशनल के. मनीशा अरूण विष्णु, अपर्ना बालन गोल्ड विजेता

निजी जानकारी

  • नाम – सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी
  • निकनेम – सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी
  • स्पोर्ट – बैडमिंटन
  • इवेंट – पुरुष डब्लस और मिक्सड टीम
  • देश – भारत
  • पिता का नाम – आर. काशी विश्वनाथन
  • भाई का नाम – नंदागोपाल रंकीरेड्डी
  • कोच – पुलेला गोपीचंद
  • लम्बाई – 1.84 मीटर (6 फुट)
  • वजन – 77 किलोग्राम
  • हाथ – दाहिना हाथ
  • आंखो का रंग – ब्लैक
  • बालों का रंग – ब्लैैक
  • जन्म – 13 अगस्त 2000
  • उम्र – 19 साल
  • जन्म स्थान – अमलापुरम, ईस्ट गोदावरी टाउन, आंध्र प्रदेश, भारत
  • राशी – लियो
  • राष्ट्रीयता – भारतीय
  • होमटाउन – आंध्र प्रदेश
  • रिलीजन – हिंदू

विवाद

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी ने अभी तक अपने छोटे से करियर में प्रदर्शन के दम पर लगातार सुर्खियां बटोरी हैं। सात्विकसाईराज किसी भी तरह के विवादों ने दूर ही देखे गए हैं।

नेटवर्थ

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की नेटवर्थ को लेकर किसी भी तरह की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

सोशल मीडिया प्रोफाइल

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago