CWC 2019: शिखर धवन ने विश्वकप टीम से बाहर होने के बाद पोस्ट की भावुक संदेश

Shikhar Dhawan Emotional Message after Crashing out of World Cup 2019

आईसीसी वनडे विश्वकप में भारतीय टीम को काफी बड़ा झटका लगा है, जिसमें टीम के ओपनिंग बल्लेबाज़ शिखर धवन अब आने वाले में चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए हैं और ऐसी उम्मीद की जा रही हैं, कि यह उनका आखिरी वनडे विश्वकप था, क्योंकि जब अगला विश्वकप 2023 में खेला जाएगा तो उस समय धवन 37 साल के हो चुके होंगे और उस समय वह टीम का हिस्सा हों यह कह पाना बेहद कठिन है।

धवन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 जून को ओवल में हुए मैच के दौरान चोट लगी थी, लेकिन उन्होंने बल्लेबाज़ी करना जारी रखा और शतक भी लगाया लेकिन इसके बाद जब उनकी चोट का स्कैन कराया गया तो पता चला कि बायें हाथ के अंगूठे में हल्का फ्रैक्चर हैं।

भारतीय टीम ने पहले उनकी चोट को लेकर ये उम्मीद जताई की वह 10 से 12 दिनों में ठीक हो जायेगी लेकिन पाकिस्तान के मैच के बाद टीम के मैनेजर सुनील सुब्रमणयम ने इस चोट के बारे में काफी सारे विशेषज्ञों से बात करने के बाद बताया कि धवन जुलाई के अंत तक पूरी तरह इस चोट से उबर पायेंगे जिसके बाद टीम मैनेजमैंट ने उनकी जगह पर रिषभ पंत को टीम का हिस्सा बनाने का फैसला लिया जो पहले से इंग्लैंड जा पहुंच चुके थे।

शिखर धवन ने टीम से बाहर होने के बाद इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियों संदेश पोस्ट करते हुए सभी फैंस से टीम को आने वाले मैचो में अपना प्यार जारी रखने के लिए कहा। धवन ने वीडियों संदेश के जरिए कहा कि, मेरे अंगूठे की चोट पूरी तरह से समय रहते ठीक नहीं हो पायेगी, मैं इस विश्वकप में खेलना चाहता था, लेकिन अब मैं इस चोट से पहले पूरी तरह से ठीक हो जाऊं हमारी टीम काफी अच्छा कर रही है और मैं फैंस से टीम के लिए आगे भी ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद करूंगा।

यहां पर देखिए – Shikhar Dhawan Emotional Message

एलीट क्लब में शामिल होने के बेहद करीब थे

यह शिख़र धवन का दूसरा वनडे विश्वकप था, 2 विश्वकप में धवन ने 10 मैचो में 4 शतक लगायें और यदि वह एक शतक और लगा देते तो एक ऐसे क्लब में शामिल हो जाते जिसमें सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। धवन के नाम पर आईसीसी टूर्नामेंट में कुल 6 शतक हैं, जबकि तेंदुलकर और गांगुली ने 7 शतक लगायें हैं।

Image Source

अब लोकेश राहुल आने वाले मैचो में भारतीय टीम के लिए पारी की शुरूआत करते हुए दिखेंगे जिसमें राहुल ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भी रोहित के साथ पारी की शुरूआत करते हुए शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी, लेकिन अब टीम के सामने नंबर 4 की एकबार समस्या आ गयी हैं, कि उस स्थान पर टीम किसे बल्लेबाज़ी के लिए भेजना उचित समझेगी।

यह भी पढ़ें:-

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago